Daslakshan Parva – Swaraj Vani

परमाणु मात्र भी मेरा नहीं’—यही सच्चा आकिंचन्य धर्म: पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज
परमाणु मात्र भी मेरा नहीं’—यही सच्चा आकिंचन्य धर्म: पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज

स्थान : ऋषभ विहार, दिल्ली | श्रावक संस्कार शिविर | धर्मसभा

रिपोर्टर: राजेश जैन दद्दू

ऋषभविहार, दिल्ली में विराजमान परम पूज्य पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने आज श्रावक संस्कार शिविर में आयोजित विशेष धर्मसभा में जैन समाज को संबोधित करते हुए उत्तम आकिंचन्य धर्म का मर्म समझाया।

गुरुदेव ने कहा कि —

जो संयमी साधक षड्-रिपु अर्थात क्रोध, मान, माया, लोभ को छोड़कर क्षमा, मार्दव, आर्जव एवं शौच धर्म को धारण करता है और सत्य, संयम, तप, त्याग को जीवन में उतारता है, उसी सकल-संयमी साधक को ही “आकिंचन्य-धर्म” प्रकट होता है।

उन्होंने कहा कि धर्म यथार्थ में सुख का साधन है। शांति का साधन है। धर्म ही मंगल है, धर्म ही उत्तम है, धर्म ही शरण है।

आकिंचन्य-धर्म का स्वरूप –

आकिंचन्य-धर्म की व्याख्या करते हुए गुरुदेव ने कहा —

“अन्य परमाणु मात्र भी मेरा नहीं है, ऐसा भाव ही वास्तव में ‘आकिंचन्य-धर्म’ है। मैं हूँ, मेरे सम्बन्धी नहीं। पर को अपना मानना ही परिग्रह है। दूसरों के अधिकार को अपना समझना, दूसरों को अपना बनाने का विचार ही मिथ्या है। निज में निज का भाव ही आकिंचन्य भाव है।”

उन्होंने कहा — धन-धरती, भवन-वाहन, स्त्री-पुत्र, परिवार-सम्बन्धी, कुछ भी मेरा नहीं। यह शरीर भी मेरा नहीं। कुछ भी साथ नहीं जाएगा। यह शरीर भी यहीं छूट जाएगा। विचार करो — क्या साथ लाए थे? क्या साथ जाएगा?

जगत को आप राग-मोह से अपना कह सकते हो, पर अपना बना नहीं सकते हो।

आत्मबोध का सूत्र दिया गुरुदेव ने –

गुरुदेव ने आत्मबोध का अनुपम सूत्र देते हुए कहा —

“मैं अकेला ही जन्मा हूँ, मैं अकेला ही मरूँगा, मेरा कुछ नहीं, मेरा पर नहीं, मैं पर का नहीं। मैं चेतन हूँ, जड़ अचेतन है। मैं शाश्वत हूँ, देह नश्वर है। मैं ज्ञान स्वभावी हूँ। जगत के सर्व द्रव्यों, पुद्गलों से मैं अत्यन्त भिन्न हूँ। आत्मा का स्वभाव परद्रव्यों से अत्यन्त भिन्न है।”

उन्होंने कहा कि जब तक जीव पर-पदार्थों को अपना मानता है, तब तक वह परिग्रह के बंधन में बंधा रहता है और दुखी होता है। जिस क्षण यह बोध हो जाता है कि परमाणु मात्र भी मेरा नहीं, उसी क्षण आत्मा में आकिंचन्य धर्म प्रकट हो जाता है और जीव हल्का होकर मोक्ष मार्ग की ओर बढ़ जाता है।

धर्मसभा में उपस्थित हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने गुरुदेव की इस मंगल देशना को सुनकर आकिंचन्य धर्म को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।

उत्तम त्याग धर्म: आचार्य श्री ज्ञानसागर जी के जीवन से जुड़ी एक जिज्ञासा
उत्तम त्याग धर्म: आचार्य श्री ज्ञानसागर जी के जीवन से जुड़ी एक जिज्ञासा

डॉ. जयेन्द्र जैन ‘निप्पू’ | चंदेरी। त्याग धर्म का नाम सुनते ही उपवास, आहार-संयम और सुविधाओं को छोड़ने का विचार मन में आता है। कोई चीनी, घी या दूध का त्याग करता है, तो कोई वाहन जैसी सुविधा का उपयोग छोड़ने का संकल्प लेता है। ये नियम संयम का अभ्यास कराते हैं, लेकिन जैन दर्शन में त्याग का अर्थ बाहरी वस्तुओं के परित्याग से आगे जाता है।

भीतर के भावों को पहचानना भी जरूरी

बाहरी त्याग दिखाई देता है। व्यक्ति ने क्या छोड़ा और कितने समय के लिए छोड़ा, यह बताया जा सकता है। इसके विपरीत, मन में बसे अहंकार, ममत्व, राग-द्वेष और आग्रह को पहचानना कठिन होता है। किसी सुविधा को छोड़ देने के बाद भी यदि मन उसी में उलझा रहे या अपने त्याग का अभिमान करने लगे, तो आत्मचिंतन की आवश्यकता बनी रहती है।

सरल और संयमित जीवन का संबंध व्यवहार से भी है। अपनी बात पर अड़े रहने के बजाय दूसरे को सुनना, अपनी भूल स्वीकार करना और किसी के प्रति कटुता कम करना—ये प्रयास भीतर के त्याग की दिशा में ले जाते हैं। इसीलिए वास्तविक साधना की कसौटी केवल यह नहीं है कि हमने क्या छोड़ा, बल्कि यह भी है कि उससे हमारे स्वभाव में क्या बदलाव आया।

शास्त्रों के प्रसंगों से उठा प्रश्न

जैन शास्त्रों में पूर्वकाल के मुनिराजों और आचार्यों के असाधारण संकल्पों के प्रसंग मिलते हैं। धर्म-जागरण के लिए दृढ़ निश्चय और धर्मकार्य पूरा होने तक आहार न लेने जैसे उल्लेख पढ़कर मन में श्रद्धा जागती है। साथ ही एक प्रश्न भी उठता है—क्या इस प्रकार का त्याग आज किसी साधु के जीवन में प्रत्यक्ष देखा जा सकता है?

आचार्य श्री ज्ञानसागर जी के जीवन के संदर्भ में मेरे मन में यही जिज्ञासा रही। शास्त्रों में वर्णित त्याग को केवल पढ़ने के बजाय उसके जीवंत स्वरूप को समझने की इच्छा थी। त्याग धर्म पर विचार करते हुए यह प्रश्न अपने जीवन की ओर भी लौटाता है: क्या हम बाहरी नियमों के साथ अपने भीतर के अहंकार और आग्रह को कम करने का प्रयास कर रहे हैं?