Daslakshan Parv – Swaraj Vani

झुमरीतिलैया में सोलहकारण और दशलक्षण तपस्या का महापारणा, 45 व्रतधारियों का सम्मान
झुमरीतिलैया में सोलहकारण और दशलक्षण तपस्या का महापारणा, 45 व्रतधारियों का सम्मान

दैनिक स्वराज वाणी

झुमरीतिलैया। सोलहकारण और दशलक्षण पर्व के दौरान कठिन उपवास करने वाले व्रतधारियों का महापारणा आयोजित किया गया। जैन समाज और विरागोदय वर्षायोग समिति 2026 ने तपस्वियों को स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र और रजत माला देकर सम्मानित किया। समाज के अनुसार, झुमरीतिलैया में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने लंबे उपवास किए हैं। इनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं।

समाज की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रियंका छाबड़ा और प्रेम झांझरी ने 16 दिवसीय कठिन उपवास किया, जबकि 43 अन्य व्रतधारियों ने 10 दिवसीय निर्जला उपवास रखा। मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनिराज और मुनि श्री कौशल्य सागर जी मुनिराज के मंगल आशीर्वाद से आयोजित इस तपस्या के समापन पर व्रतधारियों के परिजनों और समाजजनों में उत्साह दिखाई दिया।

दोनों मंदिरों में अभिषेक और शांतिधारा के बाद हुआ महापारणा

सुबह दोनों जैन मंदिरों में अभिषेक, शांतिधारा और पूजन किया गया। इसके बाद मुनिराजों के मंगल आशीर्वाद से व्रतधारियों के महापारणा का आयोजन हुआ। तपस्या पूरी होने के इस अवसर पर समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। उन्होंने व्रतधारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके संकल्प की सराहना की।

समाजजनों ने बताया कि व्रतधारियों ने उपवास के साथ अपनी दिनचर्या में भी संयम रखा। उन्होंने मोबाइल फोन के उपयोग से दूरी बनाई और मौन व्रत जैसे नियमों का पालन किया। आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार, परिवार और समाज के सहयोग से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने अपनी तपस्या पूरी की। पारणा के दौरान व्रतधारियों के चेहरों पर उत्साह था, वहीं उनके परिजन लंबे व्रत के पूर्ण होने से भावुक नजर आए।

दो महिलाओं ने 16 दिन और 43 लोगों ने 10 दिन की तपस्या की

इस वर्ष प्रियंका छाबड़ा और प्रेम झांझरी का 16 दिवसीय उपवास विशेष आकर्षण रहा। समाज के अनुसार, 43 महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने 10 दिवसीय निर्जला उपवास कर आत्मशुद्धि का संकल्प लिया। समाजजनों ने कहा कि एक छोटे जैन समाज में इतने लोगों का एक साथ कठिन तपस्या करना उनके लिए अभूतपूर्व है।

तपस्वियों का उत्साह बढ़ाने और उनका बहुमान करने के लिए जैन समाज तथा विरागोदय वर्षायोग समिति 2026 ने सम्मान समारोह आयोजित किया। व्रतधारियों को स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र और रजत माला भेंट की गई। कार्यक्रम में उपस्थित परिवारों ने कहा कि तपस्या की अवधि में व्रतधारियों ने अनुशासन बनाए रखा और धार्मिक नियमों का पालन किया। समाज के बच्चों की भागीदारी को भी विशेष रूप से सराहा गया।

मुनिराजों ने श्रद्धा और इच्छाशक्ति की सराहना की

इस अवसर पर मुनिराजों ने तपस्वियों की श्रद्धा, हिम्मत और दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठिन उपवास पूरा करने के लिए मन को स्थिर रखना और अपने संकल्प पर कायम रहना जरूरी है। धर्म के प्रति गहरी आस्था से ऐसी तपस्या संभव होती है। उन्होंने व्रतधारियों को आशीर्वाद दिया और समाजजनों से धार्मिक परंपराओं के साथ संयम को जीवन में स्थान देने का संदेश दिया।

सम्मान समारोह के बाद व्रतधारियों को गाजे-बाजे के साथ नए मंदिर परिसर पहुंचाया गया। वहां उनके परिवारों और रिश्तेदारों ने माला पहनाकर तथा तिलक लगाकर स्वागत किया। परिसर में तपस्वियों को बधाई देने वालों का सिलसिला चलता रहा। समाजजनों ने उनके मंगल स्वास्थ्य की कामना की।

इन व्रतधारियों का हुआ स्वागत और सम्मान

कार्यक्रम में मनोज जैन, विनीत जैन गंगवाल, निर्मला जैन सेठी, संजय जैन गंगवाल, ललित जैन अजमेरा, सुरेंद्र जैन छाबड़ा, तनीषा जैन छाबड़ा, खुशबू जैन पांड्या, पिंकी जैन सेठी, संगीता जैन छाबड़ा, सरला जैन सेठी, रचित जैन और सृष्टि जैन (हजारीबाग), राजीव जैन छाबड़ा, शोभा जैन पाटनी, सुनीता जैन सेठी, अंजू जैन रावका, शशि जैन छाबड़ा, ममता जैन सेठी, रौनक जैन कासलीवाल, आशीष जैन सेठी, प्रीति जैन सेठी, सुशील जैन काला और प्रवीण जैन पाटनी सहित व्रतधारियों का सम्मान किया गया।

इसके अलावा प्रियंका जैन लुहाड़िया, ऋषभ जैन काला, नीलम जैन सेठी, वैभव जैन सेठी, देवेश जैन (रांची), ललित जैन सेठी, नेहा जैन पाटोदी, अतिवीर जैन ठोल्या, किरण जैन सेठी, जोंटी जैन काला, राकेश जैन छाबड़ा, अलका जैन सेठी, दिब्या जैन छाबड़ा, जुली जैन लुहाड़िया, पीयूष जैन छाबड़ा, खुशबू जैन पाटनी, प्रिया जैन छाबड़ा और अक्षत जैन छाबड़ा का भी स्वागत हुआ।

समाजजनों ने कहा कि महापारणा और सम्मान समारोह ने तपस्वियों के संकल्प को सामूहिक उत्सव का रूप दिया। परिजनों की मौजूदगी में हुए स्वागत ने इस अवसर को और यादगार बनाया। आयोजन के अंत में समाज ने सभी व्रतधारियों के स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की।

मुरैना : दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना, आचार्यश्री ने बताया संयम का महत्व
इंद्रियों पर विजय ही उत्तम ब्रह्मचर्य का सच्चा स्वरूप: आचार्यश्री उदारसागर

दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन हुई उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना, भगवान वासुपूज्य स्वामी का मोक्ष कल्याणक भी मनाया

मुरैना (मनोज जैन नायक। दशलक्षण धर्म के दसवें एवं अंतिम दिन श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना की गई। इस अवसर पर जैनाचार्य अभिनंदन सागरजी महाराज के परम प्रभावक आज्ञानुवर्ती शिष्य ज्ञान रत्नाकर आचार्यश्री उदारसागरजी महाराज के ससंघ सान्निध्य में धर्मसभा आयोजित हुई। आचार्यश्री ने ब्रह्मचर्य धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि ब्रह्मचर्य केवल विषय-वासनाओं से दूर रहने का नाम नहीं है, बल्कि मन, वचन और काया को विकारों से बचाकर आत्मा में रमण करना ही इसका वास्तविक स्वरूप है।

आचार्यश्री उदारसागरजी महाराज ने कहा कि ब्रह्मचर्य का अर्थ है—‘ब्रह्म’ अर्थात अपनी शुद्ध आत्मा में ‘चर्या’ अर्थात रमण करना। जब व्यक्ति का मन बाहरी आकर्षणों से हटकर भीतर की ओर मुड़ता है, तभी वह वास्तविक ब्रह्मचर्य को समझ पाता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य की सबसे बड़ी कमजोरियों में उसकी इंद्रियां भी शामिल हैं। आंखें सुंदरता की ओर, कान मधुर शब्दों की ओर, जीभ स्वाद की ओर और मन विभिन्न विषयों की ओर आकर्षित होता है। यदि इन इंद्रियों पर संयम नहीं रखा गया तो धार्मिक अनुष्ठानों के बावजूद आत्मिक शांति प्राप्त करना कठिन हो जाता है।

उन्होंने ब्रह्मचर्य को जीवन की ऊर्जा को सही दिशा देने वाली साधना बताते हुए कहा कि जैसे बांध में पानी को रोककर उसका सदुपयोग किया जाए तो वही पानी खेतों की सिंचाई कर फसल पैदा करता है, लेकिन बांध टूटने पर वही पानी विनाश का कारण बन सकता है। इसी प्रकार मनुष्य अपनी ऊर्जा को संयमित कर आत्मकल्याण में लगाए तो जीवन ऊंचा उठता है, जबकि इंद्रियों को अनियंत्रित छोड़ देने पर वही ऊर्जा पतन का कारण बन सकती है।

आचार्यश्री ने कहा कि आज मनुष्य बाहरी सुखों के पीछे भाग रहा है। उसे लगता है कि अधिक भोग करने से सुख मिलेगा, लेकिन भोग से मन की तृप्ति नहीं होती। एक इच्छा पूरी होने के बाद दूसरी इच्छा जन्म लेती है और व्यक्ति इच्छाओं की श्रृंखला में उलझता चला जाता है। संयम ही इस श्रृंखला को तोड़ने का मार्ग है।

मन की शुद्धता ही ब्रह्मचर्य: मुनिश्री उपशांतसागरजी

धर्मसभा में मुनिश्री उपशांतसागरजी महाराज ने कहा कि ब्रह्मचर्य केवल शरीर से संबंधित विषय नहीं है, बल्कि इसकी शुरुआत विचारों की पवित्रता से होती है। मन में जिस प्रकार के विचार उत्पन्न होते हैं, उनका प्रभाव धीरे-धीरे व्यक्ति के आचरण में दिखाई देने लगता है। इसलिए ब्रह्मचर्य की साधना सबसे पहले मन की निगरानी से शुरू होती है।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने खान-पान, संगति, दृष्टि, विचार और व्यवहार पर संयम रखना चाहिए। मन को विषयों से हटाकर आत्मा की ओर लगाना ही ब्रह्मचर्य की साधना है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार आग के पास सूखी वस्तु रखने पर उसके जलने की संभावना रहती है, उसी प्रकार विषयों के प्रति बार-बार आकर्षण रखने से मन भी विकारों से प्रभावित हो सकता है।

मुनिश्री उपशांतसागरजी महाराज ने कहा कि ब्रह्मचर्य का पालन केवल साधु-संतों तक सीमित नहीं है। गृहस्थ भी अपने जीवन में मर्यादा, संयम और पवित्रता को अपनाकर ब्रह्मचर्य धर्म की भावना को आत्मसात कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी मर्यादा, परस्पर सम्मान और संयम का महत्व है। संयमित जीवन परिवार में शांति और अच्छे संस्कारों को बढ़ावा देता है।

युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल, इंटरनेट और मनोरंजन के विभिन्न साधन मन को लगातार आकर्षित करते हैं। ऐसे वातावरण में अपनी दृष्टि और विचारों की रक्षा करना भी एक प्रकार की तपस्या है। जो व्यक्ति अपनी नजर और विचारों को नियंत्रित करना सीख लेता है, वह अपने जीवन की दिशा को भी बेहतर ढंग से नियंत्रित कर सकता है।

मोक्ष लक्ष्मी की कामना के साथ निर्वाण लाडू समर्पित

दशलक्षण पर्व के अवसर पर तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव भी आचार्यश्री के ससंघ सान्निध्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रतिष्ठाचार्य पंडित महेंद्रकुमार शास्त्रीजी के निर्देशन में धार्मिक विधि-विधान के साथ निर्वाण लाडू समर्पित किया गया।

प्रथम निर्वाण लाडू अर्पित करने का सौभाग्य अभिषेक जैन टीटू, अनिकेत जैन एवं आलोक प्रेस परिवार को प्राप्त हुआ। इसके बाद उपस्थित साधर्मी बंधुओं ने निर्वाण कांड का वाचन करते हुए भगवान को निर्वाण लाडू अर्पित किए। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति और आस्था के साथ दशलक्षण पर्व के अंतिम दिवस की आराधना की।

Indore Jain News: दलाल बाग में 6 हजार श्रावकों का संस्कार शिविर, सुधासागर जी महाराज का सानिध्य
इंदौर के दलाल बाग में 16 से 25 सितंबर तक मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के सानिध्य में श्रावक संस्कार शिविर आयोजित हो रहा है। आयोजकों के अनुसार 6 हजार से अधिक शिविरार्थियों ने पंजीयन कराया है।

*गृहस्थ में साधुता की साधना: श्रावक संस्कार शिविर का अद्भुत प्रयोग**

* डॉ. जैनेंद्र जैन*

संतों के प्रवचन सुनना सहज है, सुनकर आचरण करना कठिन है और गृहस्थ होकर भी साधु-सा जीवन जी लेना तो कल्पना से परे लगता है। पर यह कल्पना इंदौर की धरा पर साकार होने जा रही है।

पर्यूषण पर्व के पावन अवसर पर दिनांक 16 से 25 सितंबर तक दलाल बाग, छत्रपति नगर की वसुंधरा पर एक ऐसा इतिहास रचा जाने वाला है, जो जैन धर्म के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा। श्रमण संस्कृति के महाश्रमण, तीर्थंकर-सम उपकारी, जगतपूज्य मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में होने जा रहा है – *विश्व का अद्वितीय श्रावक संस्कार शिविर।*

यह कोई सामान्य शिविर नहीं, यह जीवन की दिशा बदलने वाली प्रयोगशाला है।

*6 हजार शिविरार्थी, एक संकल्प*

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू के अनुसार इस शिविर में देश-विदेश से 6 हजार से अधिक शिविरार्थियों ने अपना पंजीयन कराया है। सोचिए, 6 हजार लोग, 10 दिनों के लिए अपना घर, परिवार, मोबाइल, बिस्तर और वैभव का त्याग कर, बाहरी दुनिया की चकाचौंध से दूर, एक साधक के रूप में जीवन जिएंगे। वे अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण कर, 10 लक्षण धर्म पर्व की आराधना करेंगे।

यह यात्रा 1993 में ललितपुर (उ.प्र.) से मात्र 125 शिविरार्थियों से प्रारंभ हुई थी। आज वटवृक्ष बनकर 6000 तक पहुँच गई है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता है – यहाँ सामान्य श्रावक से लेकर IAS, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, उद्योगपति, व्यापारी और उच्च शिक्षित वर्ग भी एक धोती-दुपट्टे में, समान रूप से साधना करता है। यहाँ न कोई बड़ा है, न कोई छोटा। सब एक ही पंक्ति में, मौनपूर्वक, एक समय आहार करते हैं।

*ढोंग का नहीं, ढंग का धर्म*

पूज्य सुधासागर जी महाराज का मूल मंत्र है – “ढोंग का नहीं, ढंग का धर्म”। इस शिविर में यही संस्कार दिया जाता है। पत्तेदार सब्जी और जमीकंद का त्याग, केश-तेल, दर्पण, कंघा और सौंदर्य प्रसाधनों से दूरी, उपवास और संयम – यह सब सिखाता है कि भौतिकता के बिना भी आनंदपूर्ण जीवन जिया जा सकता है।

इस शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या है? इस शिविर में संस्कारित हुए अनेक शिविरार्थियों ने संसार के वैभव को छोड़कर जैनेश्वरी मुनि दीक्षा धारण कर ली और आज पूरे देश में श्रमण संस्कृति को गौरवान्वित कर रहे हैं। यह शिविर केवल शिविर नहीं, वैराग्य की प्रथम पाठशाला है।

*अहिंसा और वात्सल्य का संगम*

सकल दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में हो रहे इस शिविर की एक और अद्भुत परम्परा है। सभी शिविरार्थियों को नगर के जैन परिवार अपने घर अतिथि के रूप में ले जाकर, बड़े वात्सल्य से शुद्ध, सात्विक और मर्यादित आहार कराते हैं। कौन शिविरार्थी किसके घर जाएगा, यह व्यवस्था भी सुनियोजित है। यह केवल आहार नहीं, यह आत्मीयता का, अतिथि देवो भवः का जीवंत उदाहरण है।

*पुण्यार्जक परिवार का समर्पण*

ऐसे विशाल आयोजन के लिए उदार हृदय और निरभिमानी मन चाहिए। इस वर्ष इस पुण्य का सम्पूर्ण व्यय वहन करने और सुंदर व्यवस्था करने का सौभाग्य नगर के महादानी, सेठ चामुंडराय की उपाधि से अलंकृत श्री आकाश-आलोक जैन (कोयला परिवार) ने प्राप्त किया है। उनका समर्पण वास्तव में अभिनंदनीय है।

मिनी बुंदेलखंड के रूप में प्रसिद्ध छत्रपति नगर, दलाल बाग में होने वाला यह शिविर निश्चय ही इंदौर में स्वर्णिम इतिहास रचेगा। इसकी स्मृति लोगों के मन-मस्तिष्क पर चंदन और कस्तूरी की गंध की तरह सदैव अंकित रहेगी।

यह शिविर हमें सिखाएगा कि धर्म केवल मंदिर में पूजा करने का नाम नहीं, धर्म तो अनुशासित, संयमित और ढंग से जीने की कला का नाम है।

*लेखक – छत्रपति नगर दिगंबर जैन समाज एवं जिनालय ट्रस्ट के कार्याध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी हैं।*

33वां श्रावक संस्कार शिविर इंदौर: भव्य आयोजन में आलोक-आकाश कोल होंगे प्रमुख पुण्यार्जक
श्रावक संस्कार शिविर इंदौर का आयोजन 16 से 25 सितंबर तक मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य में दलाल बाग में होगा। आलोक-आकाश कोल प्रमुख पुण्यार्जक होंगे।

रिपोर्टर: राजेश जैन दद्दू, इंदौर

मुनि श्री सुधा सागर जी के सानिध्य में इंदौर में होने वाले श्रावक संस्कार शिविर के प्रमुख पुण्यार्जक आलोक-आकाश कोल होंगे

इंदौर। श्रावक संस्कार शिविर इंदौर का भव्य आयोजन पर्वराज पर्युषण पर्व पर दिनांक 16 से 25 सितंबर तक श्रमण संस्कृति के महामहिम संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सुशिष्य महाश्रमण मुनि पुंगव श्री 108 सुधा सागर जी महाराज के पावन सानिध्य एवं सकल दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में दलाल बाग, इंदौर में किया जाएगा।

इस विशाल श्रावक संस्कार शिविर के मुख्य पुण्यार्जक प्रसिद्ध समाजसेवी एवं निरभिमानी महादानी श्रीमंत सेठ श्री आलोक-मधु जैन एवं आकाश-दीपिका जैन इंदौर (कोल परिवार) होंगे।

श्रावक संस्कार शिविर इंदौर का यह 33वां वर्ष

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनिश्री के सानिध्य में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले श्रावक संस्कार शिविर का यह 33वां वर्ष है। यह शिविर गुरुकुल परंपरा पर आधारित होगा और शिविर में पांच हजार से अधिक शिविरार्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है।

समिति के अध्यक्ष आनंद गोधा ने बताया कि शिविरार्थियों के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीयन शुरू हो गए हैं। श्रावक संस्कार शिविर इंदौर को लेकर समाज में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है।

आलोक-आकाश कोल के पुण्यार्जक बनने पर समाज में हर्ष

आलोक-आकाश कोल के शिविर पुण्यार्जक बनने पर जैन समाज में हर्ष व्याप्त है। समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, आजाद जैन, राजीव जैन बंटी, अमित कासलीवाल, मनीष गोधा, आनंद नवीन गोधा, हर्ष जैन, हंसमुख गांधी, टीके वेद, अक्षय कासलीवाल, धर्मेन्द्र सिनकेम और अशोक डोसी आदि समाज श्रेष्ठियों ने उन्हें बधाई दी।

आयोजन को लेकर जैन समाज में तैयारियां तेज हो गई हैं। बड़ी संख्या में समाजजन इस धार्मिक आयोजन से जुड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

मुनि श्री 108 सुधा सागर जी के पावन सानिध्य में होगा शिविर

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि श्रावक संस्कार शिविर के जिज्ञासा समाधान प्रवर्तक जगत पूज्य मुनिपुंगव श्री 108 सुधा सागर जी ऋषिराज ससंघ के पावन सानिध्य में होने वाले इस शिविर का उद्देश्य श्रावक-श्राविकाओं को जैन संस्कार, आचार-विचार, धर्म और गुरुकुल परंपरा से जोड़ना है।

श्रावक संस्कार शिविर इंदौर के माध्यम से धर्म के सिद्धांतों को केवल समझाने ही नहीं, बल्कि उन्हें जीवन और आचरण में उतारने की प्रेरणा भी दी जाएगी।

दसलक्षण पर्व के दस धर्मों की होगी गहन व्याख्या

दसलक्षण पर्व के दस दिनों में क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, आकिंचन्य और ब्रह्मचर्य जैसे दस धर्मों की गहन व्याख्या के साथ उनके आचरण की प्रेरणा दी जाएगी।

गुरुकुल परंपरा पर आधारित इस शिविर के माध्यम से श्रावक-श्राविकाओं, युवाओं और समाज की नई पीढ़ी को धार्मिक संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

“इस शिविर में पुनः नए इतिहास रचे जाएंगे”

आयोजकों ने बताया कि “इस शिविर में पुनः नए इतिहास रचे जाएंगे।” पर्वाधिराज दसलक्षण महापर्व और श्रावक संस्कार शिविर को लेकर जैन समाज में भारी उत्साह है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस शिविर में भाग लेकर धर्मलाभ लेने के लिए तैयार हैं।

आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर का लाभ लेने की अपील की है।

दलाल बाग इंदौर में आयोजित होने वाला यह 33वां श्रावक संस्कार शिविर जैन धर्म, संस्कार, साधना और गुरुकुल परंपरा का महत्वपूर्ण संगम बनने जा रहा है। मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य में होने वाले इस आयोजन को लेकर इंदौर सहित विभिन्न क्षेत्रों के जैन समाज में उत्साह का वातावरण है।