Convocation Ceremony – Swaraj Vani

अदाणी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
अदाणी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 10 विद्यार्थियों को पदक; आईआईएससी निदेशक प्रो. गोविंदन रंगराजन ने एआई के अवसरों और चुनौतियों पर रखे विचार

अहमदाबाद। अदाणी यूनिवर्सिटी का तीसरा दीक्षांत समारोह शनिवार को अहमदाबाद में आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2026 के बैच के 374 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 10 विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। इनमें पांच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) के निदेशक प्रो. गोविंदन रंगराजन समारोह के मुख्य अतिथि रहे। अदाणी यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष डॉ. प्रीति अदाणी ने समारोह की अध्यक्षता की।

नवाचार और अनुसंधान पर जोर

मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए डॉ. प्रीति अदाणी ने गणित, अनुसंधान और अकादमिक नेतृत्व के क्षेत्र में प्रो. रंगराजन के योगदान को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन अदाणी यूनिवर्सिटी को अनुसंधान आधारित संस्थान के रूप में आगे बढ़ाने में सहायक है।

अपने संबोधन में डॉ. अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में नवाचार और अनुसंधान की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश ने बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है और अब इसी स्तर पर नवाचार तथा नए विचार विकसित करने की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने उद्योग और शिक्षा जगत के बीच मजबूत साझेदारी को भी महत्वपूर्ण बताया।

डॉ. अदाणी के अनुसार, उद्योग और विश्वविद्यालयों के सहयोग का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम तय करना नहीं होना चाहिए। उद्योग से मिलने वाले अनुभव और वास्तविक चुनौतियों के आधार पर ऐसे सवाल और समाधान सामने आ सकते हैं, जिन पर दोनों क्षेत्र अलग-अलग काम करते हुए विचार नहीं कर पाते। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान, कौशल और नवाचार का उपयोग ऐसी तकनीक और समाधान विकसित करने में करने की अपील की, जिनका लाभ समाज के वंचित वर्गों तक भी पहुंचे।

एआई के अवसरों के साथ चुनौतियों पर चर्चा

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रो. गोविंदन रंगराजन ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते प्रभाव और उससे जुड़ी संभावनाओं व चुनौतियों पर बात की। उन्होंने कहा कि एआई शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान में नए अवसर पैदा कर रही है। जटिल समस्याओं को समझने और वैज्ञानिक खोजों की गति बढ़ाने में भी इसका उपयोग हो सकता है।

हालांकि, प्रो. रंगराजन ने एआई के व्यापक इस्तेमाल के साथ सच और भरोसे से जुड़े सवालों पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि जब तस्वीरें, वीडियो और सूचनाएं वास्तविक जैसी बनाई जा सकती हैं, तब किसी सामग्री की सच्चाई पहचानना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि डिजिटल माध्यम लोगों को तकनीकी रूप से करीब ला रहे हैं, लेकिन मानवीय रिश्तों पर उनका क्या प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से एआई की क्षमताओं को अपनाने के साथ यह विचार करने को कहा कि तकनीकी बदलाव के दौरान किन मानवीय पहलुओं को सुरक्षित रखना जरूरी है।

वार्षिक रिपोर्ट में उपलब्धियों का उल्लेख

समारोह में विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट कुलाधिसचिव प्रो. (डॉ.) धवल पुजारा ने प्रस्तुत की। उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुसंधान गतिविधियों और उद्योग जगत के साथ बढ़ते सहयोग की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और औद्योगिक साझेदारों के योगदान की सराहना की।

रिपोर्ट में बताया गया कि विश्वविद्यालय शैक्षणिक आधार मजबूत करने, अनुसंधान के लिए अनुकूल वातावरण बनाने और उद्योग तथा समाज के साथ सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। वर्ष 2022 में स्थापित अदाणी यूनिवर्सिटी उद्योग की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण, नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा दे रही है। विश्वविद्यालय में फिलहाल 1,800 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। संस्थान का लक्ष्य बहुविषयक शिक्षण और अनुसंधान के माध्यम से भारत के विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है।