Constitutional Values – Swaraj Vani

Anuppur : संविधान के मूल्यों से मजबूत होगा लोकतंत्र, विद्यार्थियों को बताए मौलिक अधिकार और कर्तव्य
संविधान के मूल्यों से मजबूत होगा लोकतंत्र, विद्यार्थियों को बताए मौलिक अधिकार और कर्तव्य

अनूपपुर बस्ती के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में संविधान दिवस पर कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों और अभिभावकों को किया जागरूक

Anuppur (मदन मोहन मिश्रा)। शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर बस्ती में 26 नवंबर को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से संविधान विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों और उपस्थित नागरिकों को भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों, मौलिक अधिकारों तथा नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई।

भारतीय संविधान की विशेषताओं पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुभाष पटेल और स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीमती कंचन गजेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। संस्था प्रधान अजय कुमार प्रसाद ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व के सबसे विस्तृत लिखित संविधानों में से एक है। यह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों का आधार है।

उन्होंने बताया कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, शिक्षा, धार्मिक स्वतंत्रता और न्याय जैसे महत्वपूर्ण अधिकार प्रदान करता है। समय और परिस्थितियों के अनुरूप इसमें संशोधन की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करने और अपने नागरिक कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया।

जागरूक नागरिक बनने के लिए संविधान की समझ जरूरी

वार्ड पार्षद श्रीमती कंचन गजेंद्र सिंह ने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने का मजबूत आधार है। बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से ही संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देना जरूरी है, ताकि वे जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक भावना, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिक्षिकाओं ने भी रखे विचार

कार्यशाला में शिक्षिका सविता प्रजापति, स्वाती राव और विद्या राठौड़ ने भी भारतीय संविधान के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान अजय कुमार प्रसाद ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।