Children’s Rights – Swaraj Vani

बच्चों को भी इंटरनेट इस्तेमाल का मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्ण प्रतिबंध के विचार को नकारा
बच्चों को भी इंटरनेट इस्तेमाल का मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्ण प्रतिबंध के विचार को नकारा

ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बच्चों की पहुंच रोकने के बजाय हानिकारक सामग्री और उसके जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जरूरत बताई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इंटरनेट तक पहुंच और उसके इस्तेमाल का मौलिक अधिकार बच्चों को भी प्राप्त है। अदालत ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट पर पूरी तरह रोक लगाने के विचार को उचित नहीं माना। साथ ही, उसने बच्चों को ऑनलाइन शोषण और हानिकारक सामग्री से बचाने के लिए सुरक्षा उपाय मजबूत करने पर जोर दिया।

यह आदेश Just Rights for Children Alliance बनाम S. Harish मामले में 15 अक्टूबर को न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने दिया। मामला इंटरनेट पर बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार सामग्री की पहचान और उसे हटाने की व्यवस्था से जुड़ा था। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर इस मामले का आदेश 17 अक्टूबर को अपलोड किया गया।

इंटरनेट पर रोक को नहीं माना समाधान

अदालत ने इंटरनेट के इस्तेमाल के अधिकार को संविधान के अनुच्छेद 21 और अनुच्छेद 19(1)(a) से जुड़ा बताया। अनुच्छेद 21 जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता से संबंधित है, जबकि अनुच्छेद 19(1)(a) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है। पीठ के अनुसार, इंटरनेट बच्चों के लिए शिक्षा, जानकारी, संवाद और विचारों की अभिव्यक्ति का माध्यम है। इसलिए उनकी पहुंच पूरी तरह रोक देना उचित उपाय नहीं होगा।

अदालत ने यह भी चिंता जताई कि प्रतिबंध से बच्चे इंटरनेट का इस्तेमाल बंद कर देंगे, यह जरूरी नहीं। वे कम नियंत्रित और ज्यादा असुरक्षित ऑनलाइन मंचों की ओर जा सकते हैं। यदि कोई बच्चा ऑनलाइन धमकी, बहलावे या शोषण का सामना कर रहा हो, तो प्रतिबंध का डर उसे माता-पिता या किसी भरोसेमंद वयस्क से बात करने से भी रोक सकता है। अदालत ने सुरक्षा और स्वतंत्रता को एक-दूसरे के विरोध में रखने के बजाय दोनों की रक्षा करने की जरूरत बताई।

उम्र के अनुरूप सुरक्षा उपायों की गुंजाइश

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बच्चों के इंटरनेट अधिकार को मान्यता देने का अर्थ यह नहीं है कि उनकी सुरक्षा के लिए उम्र के अनुसार उपाय नहीं किए जा सकते। अदालत ने माता-पिता की सहमति, मार्गदर्शन और निगरानी जैसे उपायों पर विचार किया। बच्चों के खातों के लिए अलग ‘चाइल्ड मोड’, डिफॉल्ट रूप से निजी खाते, अनजान लोगों के संदेशों और संपर्क पर नियंत्रण तथा बच्चों तक पहुंचने वाले विज्ञापनों और सामग्री की निगरानी जैसे विकल्प भी सुझाए गए।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि बच्चों के लिए स्वभावतः हानिकारक सामग्री या सेवाओं पर उचित प्रतिबंध लगाने की गुंजाइश बनी रहेगी। सुरक्षा उपायों का उद्देश्य बच्चों को डिजिटल दुनिया से पूरी तरह अलग करना नहीं, बल्कि उन्हें संभावित नुकसान से बचाते हुए इंटरनेट का सुरक्षित इस्तेमाल संभव बनाना है। उपायों की रूपरेखा और क्रियान्वयन पर केंद्र सरकार को आगे काम करना है।

बाल शोषण सामग्री पर कार्रवाई मजबूत करने के निर्देश

मामले में अदालत ने इंटरनेट पर बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार सामग्री की पहचान और उसे हटाने के लिए कार्रवाई तेज करने पर भी जोर दिया। ऑनलाइन मंचों पर शिकायत दर्ज कराने और उनका निपटारा करने की व्यवस्था सुलभ बनाने, शिकायत अधिकारियों की जानकारी प्रमुखता से दिखाने और शिकायतों पर प्रशिक्षित अधिकारियों से निर्णय कराने जैसे निर्देश दिए गए।

अदालत ने ऐसी सामग्री की पहचान और उसे हटाने में मदद के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने से जुड़े कदमों पर भी निर्देश दिए। इसके अलावा, बच्चों के लिए डिजिटल सुरक्षा और उम्र के अनुरूप यौन शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करने, शिक्षकों के प्रशिक्षण और अभिभावकों के बीच जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। ऑनलाइन शोषण से प्रभावित बच्चों को परामर्श और मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराने की जरूरत भी बताई गई।

बच्चों की सुरक्षा के साथ अधिकारों की रक्षा

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का मुख्य संदेश यह है कि ऑनलाइन सुरक्षा की जिम्मेदारी बच्चों को इंटरनेट से दूर रखने तक सीमित नहीं हो सकती। अदालत ने हानिकारक सामग्री बनाने, प्रसारित करने और उपलब्ध कराने वालों तथा नियमों का पालन न करने वाले मंचों पर कार्रवाई की जरूरत रेखांकित की। साथ ही, बच्चों को डिजिटल माध्यमों तक पहुंच और अपनी बात रखने के अधिकार से वंचित किए बिना उनकी सुरक्षा के उपाय विकसित करने की बात कही।

केंद्र सरकार को निर्देशों के पालन और उठाए गए कदमों की जानकारी अदालत में प्रस्तुत करनी है। इस मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को निर्धारित है।

Mardaani 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के साथ मिलकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल
Mardaani 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के साथ मिलकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई, 10 अगस्त, 2026: मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी और सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन के साथ साझेदारी की है। यह पहल रविवार, 16 अगस्त को रात 8 बजे सोनी मैक्स पर होने वाले Mardaani 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए की गई है।

इस साझेदारी के तहत कैलाश सत्यार्थी ने सोनी मैक्स के लिए एक खास जागरूकता संदेश रिकॉर्ड किया है। इसमें उन्होंने परिवारों और आसपास के लोगों से बच्चों के लापता होने पर तुरंत सतर्क होने और बिना देर किए कदम उठाने की अपील की है।

बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर बनी फिल्म की कहानी से जुड़े इस संदेश के जरिए यह बताने की कोशिश की गई है कि बच्चों की सुरक्षा सिर्फ किसी एक की नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे मामलों में समय पर उठाया गया कदम किसी बच्चे को सुरक्षित घर वापस लाने में बड़ी मदद कर सकता है।

बच्चों की सुरक्षा पर बनी एक दमदार फिल्मी कहानी को कैलाश सत्यार्थी की आवाज के साथ जोड़कर इस पहल का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों में ज्यादा जागरूकता लाना है। साथ ही, परिवारों और समाज को यह समझाना है कि बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए हमें मिलकर सजग रहना और जरूरत पड़ने पर तुरंत कदम उठाना होगा।

लिंक: https://www.instagram.com/reel/Db2UIxQTS78/?igsh=MXUxNm40NWZ3cWcx

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, 2014:

“हर घंटे 11 बच्चों का अपहरण किया जाता है और उन्हें गलत कामों में धकेला जाता है। हर लापता बच्चा किसी का बेटा या बेटी है। इसलिए किसी भी बच्चे के लापता होने की खबर को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि हर मिनट जरूरी होता है। पुलिस की भूमिका बहुत अहम् है, लेकिन बच्चों को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

यदि हम ज्यादा जागरूक रहें, बच्चों को समझें और समय पर कदम उठाएँ, तो मिलकर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि हर बच्चा सुरक्षित माहौल में आजादी और सम्मान के साथ बड़ा हो। मुझे खुशी है कि सोनी मैक्स बच्चों की सुरक्षा जैसे जरूरी मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने में मदद कर रहा है।”

देविका प्रभु, बिजनेस हेड- हिंदी मूवीज, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया:

“सोनी मैक्स में हमारा मानना है कि मनोरंजन लोगों को खुश करने के साथ-साथ जरूरी मुद्दों पर बात शुरू करने और अच्छा बदलाव लाने का जरिया भी बन सकता है। मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ हम फिल्म की कहानी से जुड़ी इस बात को लोगों तक और आगे ले जाना चाहते थे।

बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए कैलाश सत्यार्थी ने पूरी जिंदगी काम किया है और दुनियाभर के लाखों लोगों को प्रेरित किया है। उनके साथ जुड़ना हमारी इसी सोच का हिस्सा है। इस पहल के जरिए हम परिवारों और समाज से सतर्क रहने और मिलकर यह कोशिश करने की अपील करना चाहते हैं कि हर बच्चा सुरक्षित रहे।”

करीब पाँच दशकों से कैलाश सत्यार्थी बच्चों को तस्करी, बाल मजदूरी और शोषण से बचाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने हर बच्चे के सुरक्षित और सम्मान के साथ बचपन के अधिकार के लिए लगातार आवाज उठाई है और दुनिया भर में बच्चों की सुरक्षा के लिए काम करने वाले प्रमुख लोगों में अपनी जगह बनाई है।

यह पहल मर्दानी 3 की कहानी से भी जुड़ी है। फिल्म बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों और उन्हें बचाने की जरूरत को सामने लाती है। रानी मुखर्जी की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में शिवानी शिवाजी रॉय की वापसी हो रही है, जो भारतीय सिनेमा की सबसे निडर पुलिस अधिकारियों में से एक हैं।

जब कई छोटी लड़कियाँ अचानक लापता होने लगती हैं, तो उनकी तलाश से शुरू हुई जाँच धीरे-धीरे एक बड़े और डरावने खेल का पता लगाती है, जिसमें एक ताकतवर तस्करी नेटवर्क शामिल है। सच्चाई सामने लाने के लिए शिवानी के पास समय बहुत कम है। फिल्म हिम्मत, इंसाफ और मासूम बच्चों को बचाने की लड़ाई की कहानी है।

देखना न भूलें मर्दानी 3 का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, रविवार, 16 अगस्त को रात 8 बजे, सिर्फ सोनी मैक्स पर।