Bhed Vigyan – Swaraj Vani

Morena : भेद-विज्ञान से आत्मकल्याण और राग-द्वेष की निवृत्ति का मिलता है मार्गदर्शन : आचार्य उदारसागर
भेद-विज्ञान से आत्मकल्याण और राग-द्वेष की निवृत्ति का मिलता है मार्गदर्शन : आचार्य उदारसागर

ज्ञान की सार्थकता उसे जीवन के आचरण में उतारने से होती है; सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चरित्र मोक्षमार्ग के आधार : मुनिश्री उपशांतसागर

Morena (मनोज जैन नायक)। नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में आयोजित धर्मसभा में आचार्यश्री 108 उदारसागर महाराज ससंघ ने भेद-विज्ञान, सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चरित्र की महत्ता पर विस्तार से प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि केवल ज्ञान प्राप्त कर लेना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उस ज्ञान को अपने जीवन और आचरण में उतारना ही उसकी वास्तविक सार्थकता है। ज्ञान तभी कल्याणकारी बनता है, जब उससे व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव आए और वह पाप, व्यसन तथा कषायों से दूर रहने के लिए प्रेरित हो।

ज्ञान तभी सार्थक, जब गलत कार्यों का हो त्याग

आचार्यश्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को पता चल जाए कि किसी लड्डू में जहर मिला हुआ है और उसे खाने से मृत्यु हो सकती है, तो वह उसे कभी नहीं खाएगा। ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि उसे उसके परिणाम का ज्ञान हो चुका है। इसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति जानता है कि व्यसन, कषाय और पाप कर्म दुख तथा दुर्गति के कारण हैं, इसके बावजूद वह बार-बार उन्हीं में प्रवृत्त होता है।

उन्होंने कहा कि जब जानने के बाद भी व्यक्ति गलत कार्यों का त्याग नहीं करता, तो उसके ज्ञान की वास्तविक सार्थकता सिद्ध नहीं होती। इसलिए ज्ञान को व्यवहार में उतारना आवश्यक है।

आत्मा और शरीर के भेद को समझना ही भेद-विज्ञान

आचार्यश्री ने कहा कि भेद-विज्ञान वह है, जिसमें व्यक्ति आत्मा और शरीर सहित स्व तथा पर के वास्तविक स्वरूप को पहचानता है। आत्मा का स्वरूप शरीर, संसार और बाहरी पदार्थों से भिन्न है। इस भिन्नता को समझकर आत्मस्वरूप की पहचान करना और उसी के अनुरूप जीवन जीने का पुरुषार्थ करना चाहिए।

आचार्यश्री ने आचार्य समन्तभद्र स्वामी की रचना का उल्लेख करते हुए कहा—

मोहतिमिरापहरणे दर्शनलाभादवाप्तसंज्ञानः।

रागद्वेषनिवृत्यै चरणं प्रतिपद्यते साधुः ॥

इसका भावार्थ समझाते हुए उन्होंने कहा कि मोह रूपी अंधकार दूर होने पर सम्यग्दर्शन की प्राप्ति होती है। सम्यग्दर्शन के साथ सम्यग्ज्ञान प्राप्त करने वाला साधु अथवा सत्पुरुष राग-द्वेष की निवृत्ति के लिए चारित्र धारण करता है।

उन्होंने बताया कि सम्यग्दर्शन से सही दृष्टि, सम्यग्ज्ञान से सत्य की पहचान और सम्यक्चरित्र से उस सत्य को जीवन में उतारने की प्रेरणा मिलती है। संसार का पूरा खेल राग और द्वेष पर आधारित है। जब तक मनुष्य इन विकारों से मुक्त होने का प्रयास नहीं करता, तब तक उसकी आत्मिक उन्नति संभव नहीं है।

आचार्यश्री ने कहा कि केवल व्रत धारण कर लेना अथवा मुनि पद स्वीकार कर लेना ही पर्याप्त नहीं है। आत्मशुद्धि और राग-द्वेष की निवृत्ति के लिए निरंतर पुरुषार्थ करना आवश्यक है। ज्ञान का वास्तविक उद्देश्य आत्मकल्याण है। यदि हमने पाप, व्यसन और कषायों को दुख तथा दुर्गति का कारण समझ लिया है, तो उनसे दूर रहने का संकल्प भी लेना चाहिए।

ज्ञान की सार्थकता आचरण में उतरने से होती है : मुनिश्री उपशांतसागर

धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री 108 उपशांतसागर महाराज ससंघ ने कहा कि ज्ञान की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब वह हमारे आचरण में दिखाई दे। केवल धर्म को जान लेना पर्याप्त नहीं, बल्कि उसे अपने जीवन में अपनाना भी जरूरी है।

मुनिश्री ने कहा कि मनुष्य जानता है कि क्रोध, मान, माया, लोभ और व्यसन दुख के कारण हैं, फिर भी वह इनका त्याग नहीं कर पाता। इसका कारण है कि उसका ज्ञान अभी व्यवहार में नहीं उतरा है। सच्चा भेद-विज्ञान वही है, जिसमें व्यक्ति आत्मा और शरीर के भेद को समझकर आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि सम्यग्दर्शन सही दृष्टि देता है, सम्यग्ज्ञान सत्य का बोध कराता है और सम्यक्चरित्र उस सत्य को जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है। राग-द्वेष से दूर होकर संयम, सदाचार और आत्मशुद्धि की दिशा में बढ़ना ही धर्म का वास्तविक उद्देश्य है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने ज्ञान को आचरण में बदलने का निरंतर प्रयास करना चाहिए।

संत निवास के उद्घाटन में शामिल होने का आह्वान

कार्यक्रम का संचालन विद्वान नवनीत जैन शास्त्री ने किया। उन्होंने समाज के सभी बंधुओं से अपील की कि रविवार, 1 नवंबर को प्रातः 8 बजे आचार्यश्री उदारसागर एवं मुनिश्री उपशांतसागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में नासियाजी मंदिर में होने जा रहे आचार्यश्री ज्ञानसागर निलय संत निवास के उद्घाटन समारोह में अधिकाधिक संख्या में शामिल हों।

सभा का मंगलाचरण श्रीमती गुंजन जैन ने प्रस्तुत किया। इसके बाद उपस्थित गणमान्यजनों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं चित्र अनावरण किया गया। धर्मसभा में श्रद्धालुओं ने संतों के प्रवचनों का लाभ लिया।

भेद विज्ञान ही जीवन की सही दिशा है, भय से अभय की ओर ले जाता है धर्म – मुनिश्री सुधासागर जी महाराज
*भेद विज्ञान ही जीवन की सही दिशा है, भय से अभय की ओर ले जाता है धर्म – मुनिश्री सुधासागर जी महाराज*

राजेश जैन दद्दू

*इंदौर।* दलाल बाग स्थित विद्या सुधा देशना मंडप में आज आयोजित धर्मसभा में परम पूज्य मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने भेद विज्ञान, बाल संस्कार, अनुशासन और सम्यग्दर्शन पर गहन अमृतवाणी प्रदान की। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि

मुनिश्री ने कहा कि संसार में सबसे दुर्लभ वस्तु भेद विज्ञान है। भेद विज्ञान का अर्थ है – क्या मेरे लिए हितकारी है और क्या अहितकारी। मनुष्य को अपने जीवन में कभी न कभी यह प्रश्न अवश्य पूछना चाहिए कि मेरा जन्म क्यों हुआ, मुझे यह मानव जीवन क्यों मिला, मेरा जन्म जैन कुल में क्यों हुआ और मुझे धर्म, संस्कार व अच्छे परिवार का वातावरण क्यों मिला। दुर्भाग्य से हम इन प्रश्नों पर विचार ही नहीं करते।

*जो अच्छा लगता है, वह हमेशा हितकारी नहीं -*

गुरुवर ने बालक के उदाहरण से समझाया कि बच्चे को जो अच्छा लगता है, वह जरूरी नहीं कि उसके लिए अच्छा भी हो। बच्चा मिट्टी को अच्छा समझ सकता है, लेकिन माँ उसे खाने से रोकती है। यहीं से इच्छा और विवेक का संघर्ष शुरू होता है। इसलिए बच्चे को केवल यह कहना कि “यह मत करो” पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे समझाना आवश्यक है कि क्यों मत करो, क्या सही है और क्या गलत है। यही भेद विज्ञान है।

*अनुशासन हो, लेकिन विवेक के साथ -*

मुनिश्री ने कहा कि बच्चे की हर इच्छा पूरी कर देना प्रेम नहीं है और हर बात पर केवल डाँटना भी संस्कार नहीं है। सच्चा संस्कार वह है जिसमें गलत से रोकने के साथ-साथ सही का कारण भी समझाया जाए। जब किसी व्यक्ति को केवल डर के कारण रोका जाता है, तो वह वही कार्य छिपकर, झूठ बोलकर करने लगता है। इसलिए सुधार बाहरी नियंत्रण से नहीं, अंदर के विवेक से होना चाहिए।

*सबसे बड़ा संदेश -*

मुनिश्री ने कहा – “जिस कार्य को करते समय अपने लोगों से डरना पड़े, जिसे छिपाना पड़े या जिसके लिए झूठ बोलना पड़े, उस कार्य पर एक बार अवश्य विचार करना चाहिए।” हमें स्वयं से पूछना चाहिए कि क्या मैं जो कर रहा हूँ, उसे अपने माता-पिता, गुरु और भगवान के सामने कर सकता हूँ? यदि उत्तर नहीं आता है तो अपने कर्मों पर विचार करना चाहिए।

भगवान के चरण वह स्थान हैं जहाँ संसार के भय समाप्त होने चाहिए। वहाँ जाकर मनुष्य को निःशंक और निर्भय होना चाहिए। यदि भगवान से ही भय लगने लगे तो भीतर झाँकना चाहिए। सच्चे देव, शास्त्र, गुरु में श्रद्धा के साथ जीवन की दिशा बदलना ही सम्यग्दर्शन की ओर बढ़ना है और सम्यग्दृष्टि की पहचान निःशंकितता है।

मुनिश्री ने कहा – जहाँ विवेक है, वहाँ भेद विज्ञान है, जहाँ भेद विज्ञान है वहाँ सही दिशा है, जहाँ सम्यग्दर्शन है वहाँ निःशंकता है और जहाँ निःशंकता है वहाँ आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।

धर्मसभा में प्रमुख रूप से चक्रवर्ती सपना मनीष गोधा आनंद नवीन गोधा, , अशोक डोशी, हर्ष जैन, संजय पाटोदी, हुकुमचंद जैन काका, अक्षय कासलीवाल, धर्मेन्द्र जैन, डॉ जैनेन्द्र जैन गिरीश जैन गिन्नी, ब्रह्मचारी सुनील भैया,पारस भैया प्रदीप भैया विजय धुर्रा सौरभ बड़जात्या, संजय सामरिया, राहुल सेठी, भूपेंद्र भोपाली सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी समाजजन उपस्थित रहे।

*प्रचार प्रमुख*

राजेश जैन दद्दू, इंदौर

हमें कर्मों से नहीं, परिणाम बिगड़ने से डरना चाहिए: पं. संयम शास्त्री
हमें कर्मों से नहीं, परिणाम बिगड़ने से डरना चाहिए: पं. संयम शास्त्री

विदिशा के श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में दशलक्षण पर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म की आराधना, समयसार ग्रंथ पर स्वाध्याय जारी

विदिशा। किले के अंदर स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म की श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आराधना की गई। इस अवसर पर मुंबई से पधारे पंडित संयम शास्त्री ने समयसार ग्रंथ पर स्वाध्याय कराते हुए आत्मा, भेद-विज्ञान, परिणामों की शुद्धता और जीवन में सरलता के महत्व पर प्रकाश डाला।

मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता डॉ. मक्खनलाल जैन ने बताया कि दशलक्षण महापर्व के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, स्वाध्याय, संगीतमय भक्ति और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें समाजजन उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

बाहर नहीं, अपने भीतर सुख खोजें

पंडित संयम शास्त्री ने समयसार ग्रंथ की व्याख्या करते हुए कहा कि प्रत्येक जीव अपने सभी कार्यों में सुख की खोज करता है, लेकिन उसे वास्तविक सुख प्राप्त नहीं हो पाता, क्योंकि उसकी दृष्टि अपने भीतर के बजाय बाहरी वस्तुओं और परिस्थितियों पर टिकी रहती है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कोई व्यक्ति सोने के सोफे पर बैठा होने के बावजूद दुखी हो सकता है, क्योंकि उसके घर और मन में सुख-शांति नहीं है। ठीक इसी प्रकार मनुष्य परिग्रह, भौतिक वस्तुओं और बाहरी सुविधाओं में सुख तलाशता रहता है। वास्तविक सुख बाहरी साधनों में नहीं, बल्कि आत्मा के स्वभाव को पहचानने और अपने परिणामों को शुद्ध बनाने में है।

उन्होंने कहा कि बाहरी संसाधन जीवन को सुविधाजनक बना सकते हैं, लेकिन मन की शांति और आत्मिक सुख के लिए व्यक्ति को अपने भीतर देखना होगा।

स्वच्छंद नहीं, स्वच्छ बनने का संदेश देता है समयसार

पंडित संयम शास्त्री ने कहा कि आचार्य कुंदकुंद ने समयसार ग्रंथ की रचना इसलिए नहीं की कि लोग इसे पढ़कर स्वच्छंद हो जाएं, बल्कि इसलिए की कि वे आत्मचिंतन के माध्यम से स्वच्छ बन सकें। समयसार व्यक्ति को अपने वास्तविक स्वरूप को पहचानने और जीवन के परिणामों को पवित्र करने की दिशा दिखाता है।

उन्होंने बताया कि मूल समयसार ग्रंथ की भाषा और विषय अत्यंत गूढ़ होने के कारण कविवर बनारसीदास ने इसे ब्रजभाषा में ‘समयसार नाटक’ के रूप में प्रस्तुत किया। इसका उद्देश्य जैन दर्शन के आत्मकल्याणकारी सिद्धांतों को सामान्य व्यक्ति तक सरल रूप में पहुंचाना था, ताकि प्रत्येक व्यक्ति इन्हें समझकर अपनी परिणति को पवित्र बना सके।

उन्होंने कहा, “मुझसे मेरा रिश्ता क्या है, यह रिश्ता मैं भूल गया।” इस पंक्ति के माध्यम से उन्होंने बताया कि मनुष्य का सबसे बड़ा अज्ञान यही है कि वह स्वयं को नहीं पहचानता। व्यक्ति संसार, परिवार और बाहरी वस्तुओं से संबंध बनाता है, लेकिन अपनी आत्मा के साथ संबंध को भूल जाता है।

भेद-विज्ञान समयसार ग्रंथ की आत्मा

पंडित संयम शास्त्री ने भेद-विज्ञान को समयसार ग्रंथ की आत्मा बताया। उन्होंने कहा कि ग्रंथ के प्रारंभिक द्वारों में जीव और अजीव के स्वरूप तथा कर्ता एवं कर्म के बीच के भेद को समझाया गया है।

उन्होंने कहा कि अज्ञानी व्यक्ति थोड़ी-सी प्रतिकूल परिस्थिति आने पर राग-द्वेष के परिणामों में डूब जाता है। जिस प्रकार लकड़ी आग में जलकर कोयला बन जाती है, उसी प्रकार अज्ञान से प्रभावित व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में अपने शांत और सहज स्वभाव को छोड़ देता है।

उन्होंने उदाहरण दिया कि दुकान पर ग्राहक न आने से दुखी हो जाना या पूजन में वाद्य यंत्र अच्छा नहीं बजने पर पूरी पूजा को खराब मान लेना बाहरी परिस्थितियों से प्रभावित होने का संकेत है। व्यक्ति अपने सुख-दुख का कारण परिस्थितियों को मानता है, जबकि वास्तविक परिवर्तन उसके आंतरिक परिणामों में होता है।

ज्ञानी प्रतिकूल परिस्थितियों में भी स्वभाव नहीं छोड़ता

पंडित संयम शास्त्री ने कहा कि सोने को जितना अधिक तपाया जाता है, वह उतना ही निखरता है और अपना मूल स्वरूप नहीं छोड़ता। इसी प्रकार ज्ञानी व्यक्ति कठिन एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपने ज्ञान भाव को नहीं छोड़ता।

उन्होंने कहा, “परिस्थिति पर हमारा नियंत्रण नहीं हो सकता, लेकिन अपने परिणामों पर नियंत्रण किया जा सकता है।” मनुष्य के जीवन में कौन-सी परिस्थिति कब आएगी, यह हमेशा उसके हाथ में नहीं होता, लेकिन उस परिस्थिति के प्रति उसका भाव और प्रतिक्रिया कैसी होगी, यह उसके पुरुषार्थ पर निर्भर है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि कर्म करते हुए भयभीत होने के बजाय अपने आंतरिक परिणामों को राग, द्वेष, क्रोध, छल और कपट से बचाने का प्रयास करना चाहिए।

भेद-विज्ञान का निरंतर अभ्यास जरूरी

पंडित संयम शास्त्री ने भेद-विज्ञान के अभ्यास की तुलना व्यायाम से करते हुए कहा कि जिस प्रकार जिम में एक दिन जाने से शरीर मजबूत नहीं बनता, बल्कि इसके लिए नियमित अभ्यास आवश्यक है, उसी तरह आत्मा और पर पदार्थ के भेद को समझने का अभ्यास भी प्रतिदिन करना चाहिए।

जब जीव भेद-विज्ञान के माध्यम से यह जान लेता है कि “मैं ज्ञाता-दृष्टा हूं और राग मेरा वास्तविक स्वरूप नहीं है”, तब उसके भीतर सम्यक दर्शन की धारा प्रारंभ होती है। इस अवस्था में व्यक्ति बाहरी परिस्थितियों से अत्यधिक प्रभावित होने के बजाय अपने आत्मस्वरूप में स्थिर रहने का प्रयास करता है।

मन, वचन और कर्म की एकरूपता है उत्तम आर्जव

सायंकालीन स्वाध्याय में दशलक्षण महापर्व के तीसरे धर्म उत्तम आर्जव की व्याख्या की गई। पंडित संयम शास्त्री ने कहा कि मन, वचन और कर्म में एकरूपता होना ही उत्तम आर्जव धर्म है।

व्यक्ति के मन में जो भाव हो, उसकी वाणी और आचरण भी उसी के अनुरूप होना चाहिए। छल-कपट, दिखावा, मायाचारी और कुटिलता से दूर रहना सच्ची सरलता है। उन्होंने कहा कि आर्जव धर्म व्यक्ति को भीतर और बाहर से एक समान बनने तथा निष्कपट जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

ट्रस्ट के प्रवक्ता डॉ. मक्खनलाल जैन ने बताया कि प्रतिदिन सायंकाल संगीतमय भक्ति और विभिन्न ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट अध्यक्ष मलूकचंद जैन ने सभी समाजजनों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ लेने की अपील की है।