Bharat Yadav – Swaraj Vani

MP IAS Transfer: 23 अधिकारियों के तबादले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव
MP IAS Transfer: 23 अधिकारियों के तबादले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की हैं। बदलाव में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों के साथ 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उन्हें लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। भरत यादव को जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

रश्मि अरुण शमी को स्वास्थ्य विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उनके पास गैस त्रासदी विभाग के सचिव और खाद्य सुरक्षा आयुक्त की जिम्मेदारी भी रहेगी। उन्हें माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सुखबीर सिंह मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। जॉन किंग्स्ली एआर को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का सचिव बनाया गया है। पन्ना की कलेक्टर उषा परमार को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में अपर सचिव पदस्थ किया गया है। अपर सचिव वाणिज्यकर राजेश कुमार ओगरे को मऊगंज का कलेक्टर बनाया गया है।

नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा को एड्स नियंत्रण सोसायटी का संचालक और भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास का संचालक बनाया गया है। जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को कृषि विपणन बोर्ड का प्रबंध संचालक और मंडी आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

11 जिलों में बदले कलेक्टर

तबादला आदेश के अनुसार, पवन कुमार जैन को भिंड, अरुण कुमार विश्वकर्मा को जबलपुर और आशीष वशिष्ठ को नर्मदापुरम का कलेक्टर बनाया गया है। अंकित अस्थाना को सिंगरौली और आदित्य सिंह को बालाघाट की जिम्मेदारी दी गई है। हर्ष सिंह पन्ना, रोहित सिसोनिया रायसेन, विवेक कुमार बुरहानपुर और परीक्षित झाड़े शाजापुर के नए कलेक्टर होंगे। कुमार सत्यम को हरदा का कलेक्टर बनाया गया है।

मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में उप सचिव पदस्थ किया गया है। हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को वाणिज्यकर विभाग में उप सचिव बनाया गया है। भिंड कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना को वित्त विभाग में उप सचिव और सिंगरौली कलेक्टर गौरव बेनल को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। गौरव बेनल कर्मचारी चयन मंडल के संचालक का प्रभार भी संभालेंगे।

शाजापुर कलेक्टर रिजु बाफना को उज्जैन संभाग का अपर आयुक्त (राजस्व) बनाया गया है। इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ परीक्षित झाड़े को शाजापुर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव संदीप केरकेट्टा को इंदौर विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है।

भरत यादव को जनसंपर्क सचिव का अतिरिक्त प्रभार

मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक भरत यादव को उनके मौजूदा काम के साथ जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस बदलाव के बाद अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

तबादलों से मंत्रालय और जिला प्रशासन दोनों स्तरों पर जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। नए कलेक्टरों के सामने संबंधित जिलों की प्रशासनिक व्यवस्था और योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी होगी।