Bharat Sharma – Swaraj Vani

केंद्र और मध्यप्रदेश के साझा प्रयास से कला-संस्कृति के संरक्षण और वैश्विक प्रसार को मिलेगी नई दिशा: डॉ. भरत शर्मा
केंद्र और मध्यप्रदेश के साझा प्रयास से कला-संस्कृति के संरक्षण और वैश्विक प्रसार को मिलेगी नई दिशा: डॉ. भरत शर्मा

उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी में सांस्कृतिक संरक्षण, संवर्धन और प्रचार को लेकर हुआ विचार-विमर्श

भोपाल। भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और वैश्विक प्रसार को लेकर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और मध्यप्रदेश की उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी के बीच साझा कार्ययोजना तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में केंद्र और राज्य की संबंधित संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों से जोड़ने पर जोर दिया गया।

चर्चा में विशेष रूप से उपस्थित डॉ. भरत शर्मा ने गुरु-शिष्य परंपरा, युवा कलाकारों के प्रशिक्षण, डिजिटल अभिलेखागार, अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पारंपरिक कला विधाओं के संरक्षण जैसे विषयों पर सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि युवा प्रतिभाओं के विकास के लिए प्रशिक्षण के साथ उन्हें अपनी कला प्रस्तुत करने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है।

परंपरा, प्रतिभा और वैश्विक प्रसार पर जोर

डॉ. शर्मा ने कहा कि भावी सांस्कृतिक कार्ययोजना को तीन प्रमुख आधारों—परंपरा का संरक्षण, प्रतिभा का संवर्धन और संस्कृति का वैश्विक प्रसार—के आधार पर आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने युवा कलाकारों के लिए प्रशिक्षण और मंच उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सरल बनाने की आवश्यकता भी बताई।

बैठक में ‘कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम’ के माध्यम से भारतीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। इसके तहत देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने, कलाकारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने तथा भारतीय सांस्कृतिक संस्थाओं और प्रवासी भारतीय समुदाय के बीच सहयोग मजबूत करने जैसे प्रस्तावों पर विचार किया गया।

संयुक्त कार्ययोजना और संस्थागत समन्वय

उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक प्रकाश सिंह राठौड़ ने संयुक्त कार्ययोजना और संस्थागत समन्वय को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य स्तर की संबंधित संस्थाओं के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने के साथ उपलब्ध योजनाओं और संसाधनों का समन्वित उपयोग किया जाना चाहिए।

उन्होंने वार्षिक सांस्कृतिक कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया, जिसमें प्राथमिकताओं, प्रस्तावित कार्यक्रमों और अपेक्षित परिणामों को स्पष्ट रूप से शामिल किया जाए।

युवाओं को प्रशिक्षण और मंच देने पर जोर

चर्चा के दौरान विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भारतीय कला एवं संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर भी विचार किया गया। इसके अलावा युवा सांस्कृतिक नेतृत्व विकास, राष्ट्रीय स्तर की कार्यशालाएं, कलाकार रेजिडेंसी, मास्टरक्लास और कला महोत्सव आयोजित कर प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराने की बात कही गई।

भारतीय शास्त्रीय संगीत, ध्रुपद, लोक एवं पारंपरिक कलाओं सहित विभिन्न कला विधाओं के संरक्षण और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने को भी प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई। इसके लिए गुरु-शिष्य परंपरा को मजबूत करने, वरिष्ठ कलाकारों के अनुभव और योगदान का संस्थागत दस्तावेजीकरण करने तथा युवा कलाकारों को प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।

डिजिटल तकनीक से सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने की पहल

बैठक में आधुनिक तकनीक के उपयोग से सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। डिजिटल अभिलेखागार के माध्यम से दुर्लभ कला विधाओं, वरिष्ठ कलाकारों के अनुभव और सांस्कृतिक सामग्री का दस्तावेजीकरण करने पर जोर दिया गया।

प्रस्तावित साझा प्रयासों से मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं को राष्ट्रीय मंच से जोड़ने, युवा कलाकारों के लिए नए अवसर विकसित करने और दुर्लभ कला विधाओं के संरक्षण में सहयोग मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई। साथ ही भारतीय कला एवं संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने के लिए विभिन्न संस्थाओं के बीच समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. भरत शर्मा का स्वागत वरिष्ठ संस्कृतकर्मी विजय सप्रे ने किया। धन्यवाद प्रस्ताव उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी के उपनिदेशक शेखर कराड़कर ने रखा। चर्चा में कलाप्रेमी और कलाकार भी शामिल हुए।

इंदौर में 19 महिला कलाकारों को मिला साझा मंच, डॉ. भरत शर्मा ने बताया कला में निवेश का सही नजरिया
इंदौर में एम्पावर हर हार्ट 2.0 कला प्रदर्शनी में 19 महिला कलाकारों ने अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित कीं। डॉ. भरत शर्मा ने कला संरक्षण, संवर्धन और निवेश पर विचार रखे।

इंदौर में ‘एम्पावर हर हार्ट 2.0’, 19 महिला कलाकारों की कलाकृतियों ने खींचा ध्यान

कला की सराहना और कला में निवेश पर संगोष्ठी, डॉ. भरत शर्मा बोले- कलाकारों का विकास और संवर्धन भी हमारा सांस्कृतिक दायित्व

इंदौर। शहर की महिला कलाकारों को साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कलाकक्ष सभागार में इंडियन वुमन नेटवर्क (सीआईआई) द्वारा ‘एम्पावर हर हार्ट 2.0’ कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में अलग-अलग आयु और अनुभव की 19 महिला कलाकारों ने अपनी रचनात्मक कलाकृतियां प्रदर्शित कीं।

कार्यक्रम के दौरान ‘कला सराहना और कला निवेश’ विषय पर विशेष संगोष्ठी भी आयोजित की गई। चेयरमैन प्राची कसलीवाल दशोरे द्वारा आयोजित सत्र में भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के सदस्य डॉ. भरत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कलाकार विदिता सिंह ने भी चर्चा में अपने विचार रखे।

कला को समझना निवेश का पहला कदम: डॉ. शर्मा

डॉ. भरत शर्मा ने कहा कि किसी कलाकृति को समझना केवल उसकी खूबसूरती तक सीमित नहीं है। कलाकार के विचार और कलाकृति के पीछे छिपी कहानी को समझना भी जरूरी है। कला में सफल निवेश के लिए उसकी समझ सबसे पहला कदम है। बिना कला और उसके बाजार को समझे किया गया निवेश जोखिमपूर्ण हो सकता है।

उन्होंने कलाकारों को अपनी कलाकृतियों की प्रमाणित उत्पत्ति और स्वामित्व से संबंधित लिखित प्रमाण सुरक्षित रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केवल कला का संरक्षण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कला और कलाकारों का विकास एवं संवर्धन करना भी हमारा सांस्कृतिक दायित्व है।

सत्र के दौरान कला को देखने, महसूस करने, उसकी कीमत निर्धारित करने और यूएई के निवेश प्रारूप के नजरिए पर भी चर्चा की गई। कलाकारों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। विदिता सिंह ने कला निवेश में निवेशकों को कला से जोड़ने और कलाकृतियों की सरल उपलब्धता पर अपने विचार रखे।

19 महिला कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित

प्रदर्शनी में विदिता सिंह, डॉ. रुचि पंकज अग्रवाल, मधु माथुर, संगीता गोयल, अनुश्री दुबे, इला वागले, हिमांशी डागरिया, लीना सचदेव, श्वेता मलिक, सपना पांडे, पूजा बेताल, शैफाली दुआ, नेहा अग्रवाल, सुरुचि जैन, सारा सिंह, नित्या बंसल, वर्षा कुकरेजा, नीना कुमरावत और तृप्ति बजाजतीया की कलाकृतियां शामिल की गईं।

कार्यक्रम में डॉ. भरत शर्मा का सम्मान प्राची कसलीवाल दशोरे और लक्ष्मी वर्मा द्वारा पौधा भेंट कर किया गया। इस अवसर पर उद्योगपति राजेश भार्गव, रेणु भार्गव, वीरेंद्र पुराणिक, बालेश मुदलियार और कलीम शेख सहित शहर के कई गणमान्य कलाप्रेमी उपस्थित रहे।

ब्राह्मण ज्ञान, विवेक, चरित्र, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की परंपरा है: डॉ. भरत शर्मा
ब्राह्मण ज्ञान, विवेक, चरित्र, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की परंपरा है: डॉ. भरत शर्मा

इंदौर में ‘ब्राह्मण समाज और चुनौतियां’ विषय पर वैचारिक गोष्ठी आयोजित, शिक्षा-तकनीक से लेकर युवा नेतृत्व, महिला सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

इंदौर। बदलते सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी परिवेश के बीच ब्राह्मण समाज के सामने मौजूद चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं को लेकर इंदौर में ‘ब्राह्मण समाज और चुनौतियां’ विषय पर वैचारिक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में समाज के वरिष्ठ सदस्यों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, उद्योगपतियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने समाज की ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा और तकनीक से जोड़ने, युवाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसरों के लिए तैयार करने और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य रहे डॉ. भरत शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण की पहचान केवल किसी जातीय व्यवस्था से नहीं, बल्कि ज्ञान, विवेक, चरित्र, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की दीर्घ परंपरा से जुड़ी है। वर्तमान समय में समाज को अपने अतीत के गौरव के साथ भविष्य की जिम्मेदारियों को भी समझना होगा।

छोटे मतभेदों से ऊपर उठकर समाज को जोड़ने की जरूरत

डॉ. भरत शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न क्षेत्रों, उपसमुदायों और विचारधाराओं में विभाजन किसी भी समाज की सामूहिक शक्ति को कमजोर करता है। आज आवश्यकता इस बात की है कि छोटे-छोटे मतभेदों से ऊपर उठकर समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत किया जाए।

उन्होंने ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि सामाजिक संगठन का उद्देश्य केवल अपने समुदाय तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज के व्यापक हित और मानव कल्याण की दिशा में काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक मजबूत समाज वही है, जो अपनी परंपराओं का सम्मान करने के साथ समय के अनुसार खुद को बदलने और नई चुनौतियों के समाधान तलाशने की क्षमता भी रखता हो।

परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन जरूरी

डॉ. शर्मा ने कहा कि भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण आवश्यक है, लेकिन नई पीढ़ी को इनके उद्देश्य, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक संदर्भ के बारे में भी समझाना होगा।

उन्होंने कहा कि संस्कृति को केवल कर्मकांड तक सीमित करके देखने के बजाय उसके भीतर मौजूद ज्ञान, नैतिकता, दर्शन और मानव कल्याण के संदेश को सामने लाने की आवश्यकता है।

नई पीढ़ी जब परंपराओं के पीछे के विचार और उद्देश्य को समझेगी, तभी वह उनसे वास्तविक रूप से जुड़ पाएगी। इसके लिए समाज के शिक्षित और अनुभवी लोगों को युवाओं के साथ संवाद बढ़ाना होगा।

‘अतीत के गौरव’ से ‘भविष्य की जिम्मेदारी’ की ओर बढ़े समाज

गोष्ठी में डॉ. भरत शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अब केवल अपने ऐतिहासिक योगदान और अतीत के गौरव की चर्चा तक सीमित नहीं रहना चाहिए। समय की मांग है कि समाज ‘अतीत के गौरव’ से आगे बढ़कर ‘भविष्य की जिम्मेदारी’ को स्वीकार करे।

उन्होंने शिक्षा, संस्कृत एवं भारतीय ज्ञान परंपरा, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तीकरण, युवा नेतृत्व, आर्थिक आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण जैसे क्षेत्रों को भविष्य की प्राथमिकताओं में शामिल करने की बात कही।

उनका कहना था कि इन्हीं विषयों को केंद्र में रखकर एक आधुनिक सामाजिक आंदोलन विकसित किया जा सकता है, जो अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा होने के साथ वर्तमान समय की आवश्यकताओं को भी पूरा करे।

युवाओं को स्टार्टअप, तकनीक और शोध से जोड़ने पर जोर

डॉ. शर्मा ने युवाओं के भविष्य को लेकर कहा कि बदलती अर्थव्यवस्था में केवल पारंपरिक व्यवसायों और रोजगार के सीमित विकल्पों पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने युवाओं को उद्यमिता, स्टार्टअप, प्रशासनिक सेवाओं, आधुनिक तकनीक, शोध और वैश्विक रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए समाज के भीतर करियर मार्गदर्शन, कौशल विकास और अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन की व्यवस्था विकसित की जा सकती है।

समाज के सफल उद्यमियों, शिक्षाविदों, अधिकारियों और पेशेवरों को युवाओं से जोड़कर उनके अनुभवों का लाभ नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत भी बताई गई।

आधुनिक विज्ञान और डिजिटल शिक्षा से जुड़े ज्ञान परंपरा: राधेश्याम शर्मा

गौड़ ब्राह्मण संघ के वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम शर्मा ‘गुरुजी’ ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में अपनी ज्ञान परंपरा, सामाजिक भूमिका और आधुनिक समय के बीच संतुलन स्थापित करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की पहचान सदियों से शिक्षा और ज्ञान की व्यापक परंपरा से रही है। अब इस परंपरा को आधुनिक विज्ञान, तकनीक, प्रबंधन, कानून और डिजिटल शिक्षा जैसे क्षेत्रों के साथ जोड़ने की जरूरत है।

उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि समाज के भीतर आर्थिक असमानता एक वास्तविक चुनौती है और ऐसे परिवारों की शिक्षा, रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए संगठित प्रयास किए जाने चाहिए।

विवाह योग्य युवाओं के लिए बनेगी परिचय पुस्तिका

गोष्ठी में सामाजिक स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। गौड़ ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष बाबूलाल गौड़ ने विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए उपयुक्त जीवनसाथी तलाशने में सहायता के उद्देश्य से परिचय पुस्तिका तैयार करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।

इसके साथ ही तलाकशुदा महिला और पुरुष उम्मीदवारों के पुनर्विवाह के लिए भी परिचय पुस्तिका में व्यवस्था किए जाने का निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य पुनर्विवाह के इच्छुक लोगों को सम्मानजनक मंच उपलब्ध कराना और उनके लिए योग्य विकल्पों तक पहुंच आसान बनाना है।

समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वरिष्ठ एवं अन्य व्यक्तियों को सम्मानित करने का निर्णय भी लिया गया।

वरिष्ठों के अनुभव का लाभ नई पीढ़ी तक पहुंचे: ओमप्रकाश दीक्षित

वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश दीक्षित ने समाज से जुड़े लोगों की अपेक्षाओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि समाज के अनुभवी और वरिष्ठ सदस्यों के पास वर्षों का अनुभव, संपर्क और मार्गदर्शन है, जिसका लाभ व्यापक समाज और नई पीढ़ी को मिलना चाहिए।

उन्होंने समाज को संगठित करते हुए वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता बताई। इससे सामाजिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनाया जा सकता है।

जातीय विमर्श से आगे ज्ञान और सेवा से बने सकारात्मक पहचान

गोष्ठी में इस बात पर भी जोर दिया गया कि समाज की सकारात्मक छवि केवल जातीय विमर्श के आधार पर मजबूत नहीं की जा सकती। इसके लिए ज्ञान, शिक्षा, सामाजिक सेवा, राष्ट्र निर्माण और मानव कल्याण के क्षेत्रों में सक्रिय योगदान आवश्यक है।

वक्ताओं का कहना था कि समाज के शिक्षित और सक्षम लोगों को जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा, रोजगार मार्गदर्शन, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में आगे आना चाहिए।

ऐसे प्रयासों से समाज के भीतर सहयोग बढ़ने के साथ व्यापक स्तर पर भी सकारात्मक संदेश जाएगा।

अतिथियों का पुष्पमाला और तिलक से किया स्वागत

वैचारिक गोष्ठी में डॉ. भरत शर्मा और राधेश्याम शर्मा का स्वागत संस्था के अध्यक्ष बाबूलाल गौड़ एवं सचिव एम.एम. सिरसिया ने पुष्पमाला पहनाकर और तिलक लगाकर किया।

कार्यक्रम में ओमप्रकाश दीक्षित, डालुका, वरिष्ठ अधिवक्ता डी.जी. मिश्रा, उद्योगपति गौतम मारवाल, अधिवक्ता राजेंद्र दीक्षित, डॉ. अजय व्यास और एमपीटीटीए अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक सहित समाज के अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

गोष्ठी का समापन समाज को शिक्षा, संस्कार, आधुनिक तकनीक, सामाजिक सेवा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और युवा नेतृत्व के माध्यम से मजबूत बनाने के संदेश के साथ हुआ। वक्ताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि बदलते समय के साथ समाज को अपनी ज्ञान परंपरा को संरक्षित रखते हुए आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप नई दिशा में आगे बढ़ना होगा।