Bakaneer News – Swaraj Vani

मनावर मुख्य अभियंता एमएल डावर ने मान नदी पुल का किया निरीक्षण, मार्च 2028 तक निर्माण पूरा करने के निर्देश
मनावर मुख्य अभियंता श्री डावर ने मान नदी पुल का किया निरीक्षण, समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

₹10 करोड़ 39 लाख 26 हजार की लागत से बन रहा पुल, करीब 100 गांव-मजरों के किसान और छात्रों को मिलेगा फायदा

कौशिक पण्डित, कुशाग्र समाचार सेवा, मनावर जिला धार मध्यप्रदेश

मनावर। नर्मदा कछार के अनेक ग्रामों को जोड़ने वाले बाकानेर स्थित मान नदी पर निर्माणाधीन पुल का विभाग के मुख्य अभियंता श्री एम.एल. डावर ने निरीक्षण किया। करीब ₹10 करोड़ 39 लाख 26 हजार की लागत से बन रहे इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण कार्य की प्रगति का उन्होंने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता  श्री एम.एल. डावर ने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से पुल निर्माण की वर्तमान स्थिति एवं अब तक हुए कार्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता और निर्धारित मापदंडों का भी निरीक्षण किया।

24 मार्च 2028 तक निर्माण पूरा करने के निर्देश

कार्यपालन अभियंता  श्री एम.एल. डावर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल का निर्माण कार्य 24 मार्च 2028 तक निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि आमजन को आवागमन में हो रही परेशानी से जल्द राहत मिल सके।

उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए और कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

करीब 100 गांव-मजरों को मिलेगा लाभ

उल्लेखनीय है कि मान नदी पर निर्माणाधीन इस पुल की कुल लागत ₹10 करोड़ 39 लाख 26 हजार है। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद आसपास के करीब 100 गांवों और मजरों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

विशेष रूप से क्षेत्र के किसानों और विद्यार्थियों को इसका फायदा होगा। पुल के निर्माण से नर्मदा कछार क्षेत्र के अनेक गांवों के बीच संपर्क और बेहतर होगा तथा स्थानीय लोगों की आवागमन संबंधी परेशानियां कम होंगी।