Acharya Sunil Sagar Maharaj – Swaraj Vani

Indore : आचार्य सुनील सागरजी महाराज के सानिध्य में विदेशों में मौजूद जैन धरोहरों के पोस्टरों का विमोचन
आचार्य सुनील सागरजी महाराज के सानिध्य में विदेशों में मौजूद जैन धरोहरों के पोस्टरों का विमोचन

इंडोनेशिया के बोरोबुदुर में लगभग 22 हजार खंडित प्रतिमाएं प्राचीन विनाश की कहानी बयां कर रही हैं, पोस्टरों के जरिए दुनिया में फैली जैन विरासत को सामने लाने का प्रयास

Indore (ओम पाटोदी)। इंद्रपुरी चातुर्मास में विराजमान चतुर्थ पट्टाचार्य, प्राकृताचार्य एवं बहुभाषाविद् आचार्य श्री सुनील सागरजी महाराज ससंघ के सानिध्य में विदेशों में मौजूद जैन धरोहरों पर आधारित पोस्टरों का विमोचन किया गया। भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के ओम पाटोदी द्वारा संकलित इन पोस्टरों का विमोचन किया। पोस्टरों में भारत के बाहर विभिन्न देशों में मौजूद जैन धर्म की ऐतिहासिक धरोहरों और प्राचीन प्रतिमाओं की सचित्र जानकारी प्रस्तुत की गई है।

इस अवसर पर आचार्य श्री सुनील सागरजी महाराज ने उपस्थित समाजजनों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐतिहासिक धरोहर सप्ताह हमें जागरूक करने आया है। हमें अपनी ऐतिहासिक धरोहरों को पहचानने के साथ उन्हें संजोकर रखने का प्रयास करना चाहिए।

कई देशों में मौजूद हैं जैन धर्म की प्राचीन धरोहरें

भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टीके वेद एवं प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सेठी ने बताया कि पोस्टरों के माध्यम से यह जानकारी दी गई है कि भारत के बाहर भी जैन धर्म की विशाल और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक विरासत मौजूद है।

इनमें नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों के साथ मेक्सिको, मिस्र, म्यांमार, चीन, इंडोनेशिया, थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम जैसे देशों की धरोहरें शामिल हैं। इन देशों के विभिन्न नगरों और संग्रहालयों में जैन धर्म से संबंधित बड़े मंदिरों, धार्मिक संरचनाओं, देवी-देवताओं और तीर्थंकरों की प्रतिमाएं मौजूद हैं।

बोरोबुदुर में 22 हजार खंडित प्रतिमाएं

पुरातत्व संयोजक ओम पाटोदी ने बताया कि इंडोनेशिया के बोरोबुदुर में नंदिश्वर द्वीप और समवशरण से जुड़ी संरचनाएं, जबकि कंबोडिया के अंगकोर वाट में पंचमेरु की रचनाएं देखने को मिलती हैं।

उन्होंने बताया कि बोरोबुदुर में मंदिर के चारों ओर लगभग 22 हजार खंडित प्रतिमाएं रखी हुई हैं। ये प्रतिमाएं आक्रांताओं द्वारा की गई विनाशलीला की करुण कहानी बयां करती हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में मौजूद इन ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों की जानकारी प्रत्येक भारतीय तक पहुंचनी चाहिए, ताकि हमारी समृद्ध विरासत के प्रति जागरूकता बढ़े।

समाज के गणमान्य लोग रहे उपस्थित

पोस्टर विमोचन के अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सेठी, महामंत्री कैलाश लुहाड़िया, कार्याध्यक्ष तल्लिन बड़जात्या, पुरातत्व संयोजक ओम पाटोदी, समाज के श्रेष्ठी राजमल काला, इंद्र कुमार सेठी, गिरिश पाटोदी, तेजकुमार पाटोदी, वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के स्वप्निल जैन, अभय पाटोदी और दिलीप पाटनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी राकेश पाटनी एवं इंदौर रीजन अध्यक्ष पवन पाटोदी ने दी।

Indore : जो श्रावक सबसे पहले जिनालय पहुंचता है, उसकी झोली पुण्य से भर जाती है : आचार्यश्री सुनीलसागर
जो श्रावक सबसे पहले जिन मंदिर पहुंचता है उसकी झोली भर जाती है

राजेश जैन दद्दू

Indore । दुनिया में कोई राजा सोने से रुपयों से आपकी झोली भरता हो या न भरता हो लेकिन, सबसे पहले जो जिनालय पहुंचता है, उसकी झोली पुण्य के प्रताप से जरूर भर जाती है। जो सबसे पहले कलश उठाता है। सबसे पहले ईंट लगाता है, सबसे पहले आगे बढ़ने का प्रयास करता है। उसकी झोली जरूर भर जाती है। यह मंगल देशना शुक्रवार को आचार्यश्री सुनीलसागर जी महाराज ने गोयलनगर जिनालय परिसर में दी। उन्होंने कहा कि विश्वास करो, आज नहीं तो कल मिलता है। पुण्य कर्म का फल मिलता है। हर एक कर्म का फल मिलता हैं। पुण्य भी मिल पाता है। आचार्यश्री ने आगे कहा कि मुमताज के लिए किसी ने ताजमहल बनवाया, लेकिन जो धर्मात्मा होते हैं। वो जिनालय बनवाते हैं। मान स्तंभ बनवाते हैं। धर्मसभा का संचालन ब्रह्माचारी सुनील भैया ने किया।

मंगल विहार में भक्तों ने आचार्यश्री के पाद प्रक्षालन का पुण्य अर्जित किया

प्रवचन से पूर्व आचार्यश्री सुनीलसागर जी महाराज ने ससंघ नेमिनगर जैन कॉलोनी से सुबह साढ़े 6 बजे गोयलनगर के लिए विहार किया। विहार के दौरान जगह-जगह पर आचार्यश्री के पाद प्रक्षालन किए गए। आचार्यश्री का मंगल विहार नेमिनगर जैन कॉलोनी से लोकमान्य नगर, लाल बाग, कलेक्ट्रेट, पंढरीनाथ, जवाहर मार्ग, महात्मागांधी मार्ग होते हुए रीगल चौराहे से उदसीन आश्रम, पलासिया, कनाडिया रोड, संविद नगर आदि होते हुए गोयलनगर दिगंबर जैन मंदिर में संपन्न हुआ। यहां पर गोयलनगर महिलामंडल ने सिर पर कलश धारण कर आचार्यश्री की मंगल अगवानी की। पूरे विहार मार्ग में बैंडबाजों पर भक्तिगीतों के साथ आचार्यश्री गुरुदेव के जयकारों से माहौल धर्ममय और भक्ति मय हो गया। अनोप भवन पर आदित्य कासलीवाल परिवार ने आचार्यश्री की मंगल अगवानी कर पाद प्रक्षालन किया। विहार मार्ग में आने वाले जिनालयों में आचार्यश्री ने भगवान के दर्शन किए। उदासीन आश्रम, संविद नगर जिनालय, गोयलनगर जिनालय में भगवान के दर्शन करते हुए भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया।

विहार के दौरान यह समाजजन साथ रहे

नेमिनगर से आरंभ हुए मंगल विहार में आचार्यश्री के साथ गुरु भक्त परिवार के साथ इंद्रकुमार सेठी, कुशलराज जैन पमपम, देवेंद्र सेठी, ओलास सोनी, दिलीप पाटनी, वीरकुमार जैन, राकेश जैन, नरेंद्रकुमार रांवका, चंद्रकांत बंडी, मधुबाला बंडी, सुशील पतंग्या, राजेश जैन आदि रहे।

विधायक महेंद्र हार्डिया ने किया पाद प्रक्षालन

प्रवचन से पूर्व विधायक महेंद्र हार्डिया ने आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस पर विधायक हार्डिया ने कहा कि 9 से 14 दिसंबर तक होने वाले श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक महा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। अध्यक्ष दिलीप पाटनी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मनीष नायक ने आचार्यश्री का गुणानुवाद करते हुए धर्म प्रभावना का संदेश दिया।

इन समाजजनों ने दीप प्रज्वलन और शास्त्र भेंट किया

उल्लेखनीय है कि यह महामहोत्सव श्री शांतिनाथ दिगंबर जिनालय ट्रस्ट, श्री शांतिनाथ महिला मंडल एवं सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में किया जा रहा है। इससे पहले चित्र अनावरण और दीप प्रज्वलन करने वालों में दिलीप पाटनी, जेके जैन वंदना जैन परिवार तथा गोयलनगर कमेटी के पदाधिकारी शामिल रहे। जेके वंदना जैन, दिलीप पाटनी सहित अन्य ने आचार्यश्री को शास्त्र भेंट किया। आचार्यश्री को श्रीफल अर्पित करने वालों में दिलीप पाटनी, प्रमिला पाटनी, जैनेश झांझरी, देंवेंद्र सेठी, जेके वंदना जैन सहित गोयलनगर महिला मंडल की महिलाएं मौजूद रहीं।

पात्रों का चयन 14 नवंबर को होगा

9 से 14 दिसंबर तक होने वाले श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक महा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ के लिए पात्रों का चयन शनिवार को लाभ पंचमी के अवसर पर किया जाएगा। प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी सुनील भैया ने बताया कि सुबह साढ़े 6 बजे श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा आचार्यश्री के सानिध्य में होगी। इसके बाद महामहोत्सव के लिए पात्रों का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर कुशलराज जैन पमपम, देवेंद्र सेठी, ओलास सोनी, दिलीप पाटनी, वीरकुमार जैन, राकेश जैन, नरेंद्रकुमार रांवका, चंद्रकांत बंडी, मधुबाला बंडी, सुशील पतंग्या, राजेश जैन, शैलेंद्र गोहिल, रविसेन जुंआ, ललित बंडी, रविंद्रकुमार जैन, अनिल जैन, मनमोहन पाटनी, सुधीर सराफ आदि समाजजन और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।