10-Year-Old Boy – Swaraj Vani

Damoh : सात दिन से लापता 10 वर्षीय अभिषेक अहिरवार का खेत में मिला शव, इलाके में सनसनी
सात दिन से लापता 10 वर्षीय अभिषेक अहिरवार का खेत में मिला शव, इलाके में सनसनी

गूड़ा बीजा डोंगरी गांव के पास मिला बालक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

कोमल अहिरवार | जिला ब्यूरो चीफ, दैनिक स्वराज वाणी

Damoh । जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गूड़ा बीजा डोंगरी से सात दिन पहले लापता हुए 10 वर्षीय बालक अभिषेक अहिरवार का शव सोमवार को गांव के पास एक खेत में मिला। बालक का शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। परिजनों ने बालक के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम गूड़ा बीजा डोंगरी निवासी लोकमन अहिरवार का बेटा अभिषेक 10 नवंबर को शाम करीब पांच बजे घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और तेजगढ़ थाना पुलिस सहित दमोह पुलिस अधीक्षक को भी लगातार सूचना दी थी। इसके बावजूद सात दिनों तक बालक का कोई पता नहीं चल सका। सोमवार दोपहर गांव के पास एक खेत में उसका शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

सात दिन तक कहां था बालक? पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

जिस खेत में बालक का शव मिला, वहां ग्रामीणों का सुबह-शाम आना-जाना रहता है। ऐसे में सात दिनों तक बालक का पता नहीं चलने और शव मिलने की परिस्थितियों को लेकर ग्रामीणों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने पुलिस की तलाश और जांच प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए हैं।

सूचना मिलने पर तेजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी अरविंद सिंह के अनुसार, सात दिन पहले घर से लापता हुए अभिषेक अहिरवार का शव खेत में मिला है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के बाद ही बालक के साथ हुई घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

परिजनों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

बालक का शव मिलने के बाद परिजनों में आक्रोश देखा गया। उन्होंने घटना में शामिल लोगों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने पुलिस की पंचनामा कार्रवाई का विरोध करते हुए शुरुआत में शव परीक्षण कराने से भी इनकार कर दिया।

बताया गया कि देर रात थाना प्रभारी, एसडीओपी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को समझाया, जिसके बाद वे शव को पोस्टमार्टम के लिए दमोह ले जाने के लिए राजी हुए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से सामने आएगी सच्चाई

दस वर्षीय बालक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों और ग्रामीणों की ओर से हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर ही मौत के कारणों तथा घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और लापता बच्चों की तलाश को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों और परिजनों को पुलिस जांच से जल्द सच्चाई सामने आने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद है।