रतलाम पुलिस – Swaraj Vani

शिवगढ़ नयाखेड़ा अंधे कत्ल का बड़ा खुलासा: 2 आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी समेत अहम सामान जब्त
शिवगढ़ नयाखेड़ा अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए रतलाम पुलिस ने देवीबाई डामोर की हत्या के मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी, कपड़े और मोबाइल जब्त किए।

शिवगढ़ के नयाखेड़ा में अंधे कत्ल का बड़ा खुलासा: पिता-पुत्र गिरफ्तार, कुल्हाड़ी समेत अहम सामान जब्त

रिपोर्टर: प्रियंका गुजराती | दैनिक स्वराज वाणी

रतलाम। शिवगढ़ के नयाखेड़ा में अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए पुलिस ने देवीबाई डामोर की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतिका की हत्या उसके साथ लंबे समय से संबंध रखने वाले बसंतीलाल उर्फ गुड्डा डामोर और उसके पिता बद्दा डामोर ने मिलकर की थी। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार कुल्हाड़ी, घटना के समय पहने गए कपड़े और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

11 सितंबर को खून से लथपथ मिली थीं देवीबाई

पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे फरियादी अन्नुसिंह डामोर अपने खेत पर जा रहा था। इसी दौरान उसने देवीबाई को उसके घर के बरामदे में खाट के पास जमीन पर खून से लथपथ हालत में देखा। देवीबाई के सिर और दाहिने कान के पास गंभीर चोट के निशान थे।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मामले में थाना शिवगढ़ पर अपराध क्रमांक 285/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

संदिग्धों से पूछताछ के बाद खुला हत्या का राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश कुमार पान्द्रो एवं विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला और डीएसपी आजाक अजय सारवान के नेतृत्व में टीम ने अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर तंत्र और लगातार जांच के आधार पर बसंतीलाल उर्फ गुड्डा डामोर और उसके पिता बद्दा डामोर को संदेह के दायरे में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई।

जमीन के हिस्से को लेकर विवाद का दावा

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2017 से बसंतीलाल उर्फ गुड्डा डामोर और मृतिका देवीबाई डामोर के बीच संबंध थे। परिवार एवं समाज को इसकी जानकारी होने के बाद मृतिका के रहने, भरण-पोषण और संपत्ति में हिस्से को लेकर बातचीत हुई थी।

पुलिस पूछताछ में सामने आए तथ्यों के अनुसार, बसंतीलाल के पिता बद्दा डामोर द्वारा मृतिका को अपने पुत्र के साथ रखने तथा परिवार की जमीन में आधा हिस्सा देने की बात कही गई थी। मृतिका के रहने के लिए मकान बनाए जाने के बाद जमीन का आधा हिस्सा देने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया।

पुलिस के मुताबिक, इसी मुद्दे को लेकर मृतिका और आरोपी पक्ष के बीच लगातार कहासुनी होती थी। पुलिस का दावा है कि इसी विवाद के चलते आरोपियों ने हत्या की योजना बनाई।

तड़के 3 बजे घर पहुंचकर हत्या करने का आरोप

पुलिस के अनुसार, योजना के तहत 11 सितंबर को तड़के करीब 3 बजे बसंतीलाल उर्फ गुड्डा डामोर और उसका पिता बद्दा डामोर मृतिका के घर पहुंचे। यहां धारदार हथियार से हमला कर देवीबाई की हत्या कर दी गई। घटना के बाद दोनों आरोपी वहां से चले गए।

कुल्हाड़ी, कपड़े और मोबाइल फोन जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार कुल्हाड़ी, घटना के दौरान पहने गए दोनों आरोपियों के कपड़े और दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस ने मामले में बसंतीलाल उर्फ गुड्डा पिता बद्दा डामोर, उम्र 32 वर्ष, निवासी नयाखेड़ा तथा बद्दा डामोर पिता दल्ला डामोर, उम्र 60 वर्ष, निवासी नयाखेड़ा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों की गिरफ्तारी में शिवगढ़ थाना पुलिस, अधिकारियों एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक रतलाम ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

रतलाम सोते पति पर कुल्हाड़ी से वार, फिर नाले में फेंका शव! सरवन पुलिस ने 72 घंटे में खोला राज
रतलाम के ग्राम बोरदा में भीमा की हत्या का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा किया। पुलिस के अनुसार प्रेम संबंध के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

दैनिक स्वराज वाणी | प्रियंका गुजराती

रतलाम। सरवन हत्या का खुलासा पुलिस ने 72 घंटे में करते हुए थाना सरवन क्षेत्र के ग्राम बोरदा में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी के एक व्यक्ति से प्रेम संबंध थे और पति को इसकी जानकारी होने के बाद उसकी हत्या की साजिश रची गई।

सरवन हत्या का खुलासा: 2 सितंबर को मिला था शव

2 सितंबर 2026 को ग्राम बोरदा में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिलने पर सरवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान भीमा के रूप में करते हुए अपराध क्रमांक 323/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।

दो दिन की तलाश के बाद पत्नी मिली

जांच के दौरान मृतक की पत्नी ललिता घटना के बाद से फरार मिली। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और लगातार दो दिन की पतासाजी के बाद उसे ग्राम गुड़भैली स्थित खेत से दस्तयाब किया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में ललिता ने राकेश के साथ अपने प्रेम संबंध की बात बताई। करीब एक माह पहले भीमा को दोनों के संबंधों की जानकारी हो गई थी। इसके बाद दोनों ने भीमा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

पहले जंगल में हत्या की योजना, फिर घर में वारदात

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले जंगल में ले जाकर भीमा की हत्या करने की योजना बनाई, लेकिन मौका नहीं मिल सका। इसके बाद घर में सोते समय हत्या करने की साजिश रची गई।

आरोप है कि घर में सो रहे भीमा पर ललिता ने कुल्हाड़ी से वार किया, जबकि राकेश ने उसके पैर पकड़ लिए। वहीं तीसरा आरोपी भूरा घर के बाहर निगरानी कर रहा था, ताकि किसी व्यक्ति के आने की स्थिति में आरोपियों को सूचना दी जा सके।

खून के निशान मिटाने गोबर से लीपा फर्श

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव को बकरी बांधने वाले स्थान पर रख दिया गया। वारदात के साक्ष्य मिटाने के लिए घर में जहां खून गिरा था, उस स्थान को गोबर से लीप दिया गया।

इसके बाद रात करीब 11 बजे राकेश और भूरा वापस भीमा के घर पहुंचे और शव को बाहर निकालकर पास के नाले में ले जाकर फेंक दिया।

सरवन हत्या का खुलासा, करीब दो लाख रुपये का मशरूका जब्त

पुलिस ने आरोपियों से मृतक का चांदी का कड़ा, सोने की बाली, चांदी की पैर की कड़ियां, एयरटेल सिम, घटना के दौरान आरोपियों द्वारा पहने गए कपड़े तथा दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

हत्या के मामले का 72 घंटे में खुलासा करने में थाना प्रभारी राउटी उपुअ. सुरेंद्रसिंह गाड़रिया, थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सेमलिया, उनि जगदीश तोमर, उनि गेंदालाल भूरिया, सउनि शोभान सिंगाड़, प्रधान आरक्षक 324 हिम्मतसिंह, प्रधान आरक्षक 397 मुकेश, प्रधान आरक्षक 485 गजेंद्रसिंह, प्रधान आरक्षक 597 विजय, प्रधान आरक्षक 896 विमल, आरक्षक 945 गजपाल, आरक्षक 98 नितेश, महिला आरक्षक 1118 तुलसी राठौर सहित थाना स्टाफ एवं साइबर टीम का विशेष योगदान रहा।

पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई से सरवन हत्या का खुलासा तीन दिन के भीतर हो सका और मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

रतलाम में पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में भैंस चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार; चारों पशु बरामद
रतलाम के बरखेड़ा कला में खेत के बाड़े से चोरी हुई दो भैंस, एक पाड़ा और एक पाड़ी पुलिस ने बरामद कर ली। थाना प्रभारी पतिराम दावरे की टीम ने 48 घंटे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया।

बरखेड़ा कला भैंस चोरी का बड़ा खुलासा: 48 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा; ₹95 हजार के 4 पशु बरामद

रिपोर्टर: प्रियंका गुजराती | दैनिक स्वराज वाणी

रतलाम, मध्य प्रदेश।

बरखेड़ा कला भैंस चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बरखेड़ा कला क्षेत्र में हुई भैंस चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक पतिराम दावरे की अगुवाई में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो भैंस, एक पाड़ा और एक पाड़ी सहित करीब 95 हजार रुपए कीमत के पशु तथा वारदात में प्रयुक्त पिकअप बोलेरो वाहन बरामद किया है।

बरखेड़ा कला भैंस चोरी: खेत के बाड़े से गायब हुए थे चार पशु

जानकारी के अनुसार ग्राम बामनखेड़ी निवासी मांगीलाल पिता शंकरलाल पाटीदार ने थाना बरखेड़ा कला पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि 28 अगस्त 2026 की रात उनके खेत पर बने बाड़े से अज्ञात बदमाश दो भैंस, एक पाड़ा और एक पाड़ी चोरी कर ले गए।

चोरी गए चारों पशुओं की कुल कीमत करीब 95 हजार रुपए बताई गई। पशुओं के अचानक गायब होने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

रिपोर्ट मिलने पर थाना बरखेड़ा कला पुलिस ने अपराध क्रमांक 153/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी पतिराम दावरे ने बनाई टीम

बरखेड़ा कला भैंस चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी पल्लवी गौर के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक पतिराम दावरे ने पुलिस टीम गठित की।

टीम ने आरोपियों की तलाश के साथ चोरी किए गए पशुओं का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास शुरू किए। संदिग्धों की तलाश और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने वारदात से जुड़ी कड़ियों को जोड़ना शुरू किया।

48 घंटे में बरखेड़ा कला भैंस चोरी का खुलासा

थाना प्रभारी पतिराम दावरे के नेतृत्व में पुलिस टीम को आखिरकार बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने वारदात के करीब 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए 30 अगस्त 2026 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में ओमप्रकाश पिता समरथ प्रजापत, उम्र 19 वर्ष, निवासी सेमलिया थाना ताल, अनिल पिता शिवलाल पांचाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी मनुनिया महादेव थाना ताल तथा मोहनलाल पिता रमेश पांचाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी सेमलिया थाना ताल शामिल हैं।

मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी पकड़ा है।

पिकअप बोलेरो और ₹95 हजार के चार पशु बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिकअप बोलेरो क्रमांक MP43 ZK 0208 भी बरामद की है।इसके साथ ही चोरी की गई दो भैंस, एक पाड़ा और एक पाड़ी को भी बरामद कर लिया गया। इन चारों पशुओं की कुल कीमत करीब 95 हजार रुपए बताई गई है।बरखेड़ा कला भैंस चोरी के मामले में पशुओं के साथ वारदात में इस्तेमाल वाहन की बरामदगी को पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

https://swarajvani.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-31-at-10.20.44-PM.mp4

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पतिराम दावरे के साथ उपनिरीक्षक हरिसिंह बडेरा, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह, आरक्षक ओमप्रकाश, अरविन्द, अखम सिंह, राकेश पाटीदार, सुरेन्द्र सिंह, शकील, ईश्वर, अनिल और अजय तथा साइबर सेल रतलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस टीम ने लगातार संदिग्धों की तलाश और तकनीकी जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया।

पशु चोरी की वारदातों पर अंकुश की दिशा में बड़ी सफलता

बरखेड़ा कला पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। खास बात यह रही कि शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने तेजी से जांच आगे बढ़ाई और करीब 48 घंटे में आरोपियों तक पहुंच गई।

पुलिस द्वारा चोरी किए गए सभी चार पशुओं की बरामदगी के साथ वारदात में प्रयुक्त पिकअप बोलेरो भी जब्त की गई है। मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और एक बाल अपचारी को पकड़े जाने के बाद पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर कॉम्बिंग गश्त, 47 स्थाई और 77 गिरफ्तारी वारंट तामील
रतलाम जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने रातभर विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। एसपी अमित कुमार की अगुवाई में 47 स्थाई और 77 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए।

रतलाम पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, 47 स्थाई और 77 गिरफ्तारी वारंट तामील

रतलाम। रतलाम पुलिस कॉम्बिंग गश्त के तहत जिले में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए 29-30 अगस्त की दरमियानी रात से सुबह तक विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की अगुवाई में जिले के सभी पुलिस अनुभागों में की गई इस कार्रवाई में लंबे समय से फरार वारंटियों, गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई।

एसपी अमित कुमार की अगुवाई में चला विशेष अभियान

पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में चलाए गए अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रों के मार्गदर्शन में अधिकारियों और थाना पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं।

रतलाम पुलिस कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने फरार वारंटियों की तलाश की। साथ ही गुंडे-बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों और अन्य असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।

47 स्थाई और 77 गिरफ्तारी वारंट तामील

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार 47 स्थाई वारंटियों तथा 77 गिरफ्तारी वारंटियों को तामील कराया। इस तरह विशेष अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लंबित वारंटों पर कार्रवाई की गई।

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने रात से लेकर सुबह तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश और चेकिंग की कार्रवाई की। लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को तलाशने पर विशेष फोकस रखा गया।

जिलाबदर और हिस्ट्रीशीटरों की भी हुई चेकिंग

रतलाम पुलिस कॉम्बिंग गश्त के दौरान केवल वारंटियों पर ही कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि जिले में जिलाबदर व्यक्तियों, हिस्ट्रीशीटरों और निगरानी गुंडे-बदमाशों की भी चेकिंग की गई।

अभियान का उद्देश्य जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के साथ असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना रहा। पुलिस टीमों की सक्रियता के चलते एक ही अभियान में बड़ी संख्या में वारंट तामील कराए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे अभियान में शामिल

विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान में सीएसपी रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा युवराज सिंह चौहान और एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल सहित पुलिस अधिकारी एवं विभिन्न थानों की टीमें शामिल रहीं।

अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में वारंटियों, जिलाबदर व्यक्तियों, हिस्ट्रीशीटरों और निगरानीशुदा गुंडे-बदमाशों की जांच की।

रतलाम पुलिस द्वारा चलाया गया यह विशेष अभियान अपराधियों पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई के रूप में सामने आया है। पुलिस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि लंबे समय से फरार वारंटियों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

नामली में क्रेटा कार से मिला नोटों का जखीरा, करीब 74 लाख रुपए मिलने से मचा हड़कंप
रतलाम के नामली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली तो भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। प्रारंभिक जानकारी में रकम करीब 70 से 75 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अब नकदी के स्रोत, दस्तावेज और गंतव्य की जांच कर रही है।

नामली में क्रेटा कार से नकदी बरामद: बड़ी कार्रवाई में करीब 74 लाख रुपए मिलने से हड़कंप

प्रियंका गुजराती | दैनिक स्वराज वाणी

रतलाम। नामली में क्रेटा कार से नकदी बरामद होने का बड़ा मामला सामने आया है। जिले के नामली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्रेटा कार से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार से करीब 70 से 75 लाख रुपए की नगद राशि मिलने की सूचना है। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

पुलिस ने क्रेटा कार रोककर की तलाशी

बताया जा रहा है कि नामली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक क्रेटा कार में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से नोटों की गड्डियां बरामद हुईं।

नामली में क्रेटा कार से नकदी बरामद होने के बाद पुलिस ने रकम को अपने कब्जे में लेकर उसकी गिनती और दस्तावेजी कार्रवाई शुरू कर दी है।

करीब 70 से 75 लाख रुपए मिलने की सूचना

प्रारंभिक तौर पर रकम करीब 70 से 75 लाख रुपए बताई जा रही है। हालांकि नकदी की वास्तविक राशि और उसके संबंध में आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस अब बरामद नकदी से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। रकम की सही मात्रा के साथ यह पता लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम किस उद्देश्य से कार में ले जाई जा रही थी।

कहां से आई इतनी बड़ी रकम?

फिलहाल पुलिस की जांच का मुख्य बिंदु यही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कार में लेकर कौन जा रहा था और रकम कहां से लाई गई थी। पुलिस वाहन में सवार लोगों से पूछताछ कर रही है तथा नकदी से संबंधित दस्तावेजों और उसके स्रोत की जानकारी जुटाई जा रही है।

नामली में क्रेटा कार से नकदी बरामद होने के इस मामले में रकम के गंतव्य को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नकदी कहां ले जाई जा रही थी और इसका वास्तविक उद्देश्य क्या था।

संबंधित जांच एजेंसियों को सूचना

मामले में आयकर विभाग सहित संबंधित जांच एजेंसियों को सूचना दिए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है। पुलिस अब पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

नकदी के स्रोत से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

नामली में क्रेटा कार से नकदी बरामद होने के बाद पुलिस की जांच जारी है। आधिकारिक जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद रकम वैध है अथवा इसके पीछे कोई अन्य मामला है।

फिलहाल पुलिस वाहन में सवार लोगों से पूछताछ करने के साथ नकदी के स्रोत, गंतव्य और उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। मामले में पुलिस की आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद बरामद राशि और अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।

जावरा में MD ड्रग्स पर बड़ा प्रहार: 5 युवक गिरफ्तार, 28.46 ग्राम ड्रग्स और बाइक जब्त
जावरा MD ड्रग्स कार्रवाई में पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार कर 28.46 ग्राम MD ड्रग्स और बिना नंबर प्लेट की होंडा शाइन बाइक जब्त की। कुल मशरूका करीब ₹3.60 लाख बताया गया है।

जावरा में MD ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 युवक गिरफ्तार; 28.46 ग्राम मादक पदार्थ और बाइक जब्त

जावरा। जावरा MD ड्रग्स कार्रवाई के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जावरा शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28.46 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही बिना नंबर प्लेट की काले रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जब्त मशरूके की कुल अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपये है।

रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री युवराजसिंह चौहान एवं थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक दीपक कुमार मण्डलोई के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

https://swarajvani.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-23-at-10.28.42-PM.mp4

रेलवे स्टेशन के पीछे दबोचा मुख्य आरोपी

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित शुगर मिल ग्राउंड, अकेला हनुमान जी रोड जावरा क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सादाब खान उर्फ मॉडल को MD ड्रग्स और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई में NDPS एक्ट के प्रावधानों का पालन किया गया।

मामले में थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 302/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। पुलिस अब मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और इससे जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

जावरा MD ड्रग्स कार्रवाई में ये पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में सादाब खान उर्फ मॉडल उम्र 28 वर्ष निवासी महावीर कॉलोनी जावरा, साबिर हुसैन उर्फ चाचा उम्र 56 वर्ष निवासी नाहर सैय्यद दरगाह के पास मंदसौर, शरीफ खान उम्र 34 वर्ष निवासी सुवासरा हाल अभिनंदन कॉलोनी मंदसौर, खालिद उम्र 40 वर्ष निवासी इंदिरा कॉलोनी मंदसौर तथा सोएब हुसैन उम्र 30 वर्ष निवासी नाहर सैय्यद दरगाह के पास मंदसौर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि MD ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जानी थी। मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

3.60 लाख रुपये का मशरूका जब्त

जावरा MD ड्रग्स कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28.46 ग्राम MD ड्रग्स जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की काले रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये है।

इस तरह पुलिस द्वारा जब्त किए गए मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल की कुल अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

जावरा शहर पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 302/2026 दर्ज करते हुए धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से MD ड्रग्स की खरीद, बिक्री, सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की जांच का प्रमुख बिंदु यह भी है कि आरोपियों तक MD ड्रग्स किस माध्यम से पहुंची और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है या नहीं। विवेचना के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक दीपक कुमार मण्डलोई, उनि. राकेश मेहरा, सउनि सगीर खान सहित जावरा शहर थाना पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों और साइबर सेल रतलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस द्वारा आरोपियों से लगातार पूछताछ कर जावरा MD ड्रग्स कार्रवाई से जुड़े स्रोत और नेटवर्क के अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जावरा में नशे के नेटवर्क की जांच जारी

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच अब MD ड्रग्स के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क पर केंद्रित है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया और इससे जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

रिपोर्टर — प्रियंका गुजराती, जावरा

दैनिक स्वराज वाणी

जावरा शहर पुलिस की बड़ी सफलता: 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹55 हजार की 2 मोटर और 5 कॉपर केबल बरामद
जावरा शहर पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 2 पानी की मोटर और 5 कॉपर केबल सहित करीब 55 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया।

रतलाम/जावरा। जावरा शहर पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 2 पानी की मोटर और 5 कॉपर केबल बरामद की हैं। बरामद मशरूके की कुल कीमत करीब 55 हजार रुपये बताई गई है। खेत में बने कमरे से पानी की मोटर चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों तक पहुंची।

जावरा शहर पुलिस ने ऐसे शुरू की चोरी की जांच

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को फरियादी श्यामसुंदर धाकड़, निवासी हिंदू छीपापुरा, जावरा ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि 15 अगस्त की शाम करीब 5 बजे से 20 अगस्त की सुबह 10 बजे के बीच अज्ञात बदमाश लालाखेड़ा रोड स्थित उसके खेत पर बने कमरे से पानी की पुरानी मोटर चोरी कर ले गए।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जावरा शहर में अपराध क्रमांक 299/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जावरा शहर पुलिस की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने नगर पुलिस अधीक्षक युवराज सिंह चौहान तथा थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई को आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गया मशरूका बरामद करने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद जावरा शहर पुलिस टीम ने मामले की जांच तेज की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

https://swarajvani.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-21-at-8.05.21-PM.mp4

जावरा शहर पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बंटू उर्फ प्रकाश देवदा (24 वर्ष), कन्हैयालाल उर्फ कान्हा निनामा (22 वर्ष) और फिरोज मिर्जा (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 2 पानी की मोटर एवं 5 कॉपर केबल बरामद की गई हैं। बरामद मशरूके की कुल कीमत करीब 55 हजार रुपये बताई गई है।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

1. बंटू उर्फ प्रकाश देवदा

पिता – जीवन देवदा

उम्र – 24 वर्ष

निवासी – ग्राम तेलनी नाका, थाना शिवगढ़

हाल मुकाम – चार बगला पहाड़िया रोड, जावरा।

2. कन्हैयालाल उर्फ कान्हा निनामा

पिता – कचडू निनामा

उम्र – 22 वर्ष

निवासी – ग्राम शकरावदा, थाना सैलाना

हाल मुकाम – जीन पहाड़िया रोड, जावरा।

3. फिरोज मिर्जा

पिता – अज्जू मिर्जा

उम्र – 38 वर्ष

निवासी – ग्राम नीमन, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा।

55 हजार रुपये का मशरूका जब्त

जावरा शहर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पानी की मोटर और 5 कॉपर केबल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार जब्त किए गए पूरे मशरूके की कुल कीमत करीब 55,000 रुपये है।

खेत में बने कमरे से मोटर चोरी होने के मामले में पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी का सामान बरामद किया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की।

खेत में बने कमरे को बनाया था निशाना

फरियादी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक चोरी की घटना लालाखेड़ा रोड स्थित खेत पर हुई थी। खेत में बने कमरे में रखी पानी की पुरानी मोटर को अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए थे।

घटना 15 अगस्त की शाम करीब 5 बजे से 20 अगस्त की सुबह 10 बजे के बीच की बताई गई। जब फरियादी को चोरी की जानकारी मिली तो उसने जावरा शहर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद जावरा शहर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस तीन आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई, उपनिरीक्षक कमालसिंह बामनिया, प्रधान आरक्षक मृदंग सातपुते, प्रधान आरक्षक जगदीशचंद्र, आरक्षक नारायणसिंह, राजेश पटेल, चेनराम पाटीदार, संदीप यादव एवं आकाश परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम ने चोरी की वारदात की जांच करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की कार्रवाई की।

कृषि उपकरणों की चोरी के खिलाफ पुलिस की सक्रियता

खेतों में पानी की मोटर और कॉपर केबल किसानों के लिए महत्वपूर्ण उपकरण होते हैं। ऐसे उपकरण चोरी होने से किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ कृषि कार्य में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इस मामले में जावरा शहर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए करीब 55 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया।

पुलिस की इस कार्रवाई से खेतों एवं कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता सामने आई है। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक नजर में पूरी कार्रवाई

थाना: जावरा शहर

अपराध क्रमांक: 299/2026

धारा: 331(4), 305(ए) बीएनएस

गिरफ्तार आरोपी: 3

पानी की मोटर बरामद: 2

कॉपर केबल बरामद: 5

कुल मशरूका: करीब ₹55,000

फरियादी: श्यामसुंदर धाकड़

घटनास्थल: लालाखेड़ा रोड स्थित खेत, जावरा

दैनिक स्वराज वाणी

रिपोर्टर – प्रियंका गुजराती

रतलाम में जिलाबदर आरोपी गिरफ्तार: बड़ी कार्रवाई, 10 पुलिसकर्मियों की टीम ने पकड़ा
रतलाम में जिलाबदर आरोपी गिरफ्तार किया गया। माणकचौक पुलिस ने आदेश का उल्लंघन कर घूम रहे यश सारवान को पकड़कर राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 और 15 में केस दर्ज किया।

रतलाम में जिलाबदर आरोपी गिरफ्तार: आदेश तोड़कर घूम रहे युवक पर बड़ी कार्रवाई, 10 पुलिसकर्मियों की टीम ने पकड़ा

माणकचौक पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज

रतलाम। प्रियंका गुजराती, दैनिक स्वराज वाणी। रतलाम में जिलाबदर आरोपी गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदतन अपराधियों के विरुद्ध रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना माणकचौक पुलिस ने जिलाबदर किए गए एक आरोपी को आदेश का उल्लंघन कर क्षेत्र में घूमते हुए गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार जिला दंडाधिकारी द्वारा आरोपी के खिलाफ जिलाबदर आदेश जारी किया गया था। इसके बावजूद आरोपी कथित रूप से रतलाम जिले में घूमता पाया गया। सूचना मिलने के बाद माणकचौक पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

रतलाम में जिलाबदर आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में आदतन अपराधियों पर निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए दिए गए निर्देशों के पालन में यह कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो तथा उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल अजय सारवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी।

पुलिस टीम को क्षेत्र में आदतन अपराधियों और जिलाबदर किए गए व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी दौरान पुलिस को जिलाबदर आरोपी के क्षेत्र में मौजूद होने की जानकारी मिली।

जिलाबदर आदेश के बावजूद क्षेत्र में घूम रहा था आरोपी

पुलिस टीम को जानकारी मिली कि जिलाबदर आरोपी यश पिता मोहनलाल सारवान जिला दंडाधिकारी रतलाम द्वारा जारी जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर क्षेत्र में घूम रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस द्वारा जानकारी की पुष्टि करने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले ही जिलाबदर की कार्रवाई की गई थी। ऐसे में निर्धारित अवधि के दौरान संबंधित क्षेत्र में उसकी मौजूदगी जिलाबदर आदेश का उल्लंघन मानी गई। इसके बाद पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 और 15 में प्रकरण दर्ज

रतलाम में जिलाबदर आरोपी गिरफ्तार होने के बाद थाना माणकचौक पुलिस ने उसके विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार आरोपी को जिला दंडाधिकारी रतलाम के जिलाबदर आदेश के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 एवं 15 के तहत थाना माणकचौक में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय रतलाम के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अब दर्ज प्रकरण में आगे की विवेचना कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यश पिता मोहनलाल सारवान, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम मांगरौल, थाना स्टेशन रोड, जिला रतलाम के रूप में की गई है।

पुलिस का कहना है कि जिले में ऐसे लोगों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक या जिलाबदर संबंधी कार्रवाई की गई है। आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

आदतन अपराधियों पर लगातार रखी जा रही निगरानी

रतलाम पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों द्वारा थाना स्तर पर ऐसे व्यक्तियों की निगरानी करने और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाबदर की कार्रवाई का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की आशंका वाले तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखना होता है। जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश का संबंधित व्यक्ति को निर्धारित अवधि और निर्धारित क्षेत्र के अनुसार पालन करना होता है।

इसी अभियान के तहत माणकचौक पुलिस ने सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की और जिलाबदर आदेश के कथित उल्लंघन के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया।

माणकचौक पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, उप निरीक्षक शांतिलाल चौहान, प्रधान आरक्षक राजसिंह, आरक्षक अविनाश मिश्रा, हेमंत यादव, कुलदीप जाट, अशरफ, मनोहर, हेमराज एवं सुरेंद्र की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश की और जिलाबदर आदेश के उल्लंघन के मामले में उसे पकड़कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

रतलाम पुलिस का अभियान जारी

रतलाम पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों पर निगरानी रखते हुए कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस का प्रयास है कि जिलाबदर सहित अन्य प्रतिबंधात्मक आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराया जाए।

माणकचौक थाना पुलिस की इस कार्रवाई से यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिलाबदर आदेश के बावजूद जिले अथवा प्रतिबंधित क्षेत्र में पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना स्तर की टीमों को सक्रिय रखते हुए ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सूचना मिलने पर संबंधित थानों द्वारा सत्यापन और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले में भी माणकचौक पुलिस ने सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 एवं 15 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

रिपोर्टर: प्रियंका गुजराती

दैनिक स्वराज वाणी

48 घंटे में बड़ी सफलता: रतलाम सराफा व्यापारी लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 5.5 करोड़ का माल बरामद
रतलाम सराफा व्यापारी लूट का खुलासा पुलिस ने 48 घंटे में किया। छह आरोपी गिरफ्तार, 300 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और करीब 5.5 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए।

48 घंटे में बड़ी सफलता: रतलाम सराफा व्यापारी लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

300 से अधिक CCTV फुटेज और साइबर तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस आरोपियों तक पहुंची, 5.5 करोड़ रुपये का लूटा माल बरामद

रतलाम। रतलाम सराफा व्यापारी लूट का खुलासा पुलिस ने महज 48 घंटे में करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बिलपांक क्षेत्र में बस के भीतर सराफा व्यापारी से करोड़ों रुपये की लूट हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5.5 करोड़ रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद माल में 4.167 किलोग्राम वजन के सोने के 238 नग जेवरात तथा 4.047 किलोग्राम वजन के चांदी के 183 नग जेवरात शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपियों की तलाश में आधुनिक तकनीक, साइबर इनपुट, 300 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज और मैदानी पुलिसिंग को एक साथ जोड़ा गया। इसी संयुक्त जांच के आधार पर पुलिस संदिग्धों तक पहुंची और 15 अगस्त को हिम्मतगढ़ पहाड़ी क्षेत्र से छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बड़नगर से रतलाम लौट रहे थे व्यापारी

फरियादी अर्पित पिता ललित कुमार चोरड़िया, निवासी जैन कॉलोनी रतलाम, गणेश मार्केट चांदनी चौक में सोने-चांदी के आभूषणों का व्यवसाय करते हैं। उनका बड़नगर के व्यापारियों के साथ भी कारोबार है। 13 अगस्त को वे व्यापारिक कार्य से बड़नगर गए थे। विभिन्न व्यापारियों को आभूषणों की बिक्री करने के बाद रात करीब 8:20 बजे बीके यादव बस से रतलाम के लिए रवाना हुए।

रात करीब 9:15 से 9:30 बजे के बीच बस जब हनुमान चौकी, उमरथाना फंटा क्षेत्र में पहुंची, तभी बड़नगर से बस में सवार हुए दो व्यक्ति अचानक व्यापारी के पास पहुंचे और उनका बैग छीनने का प्रयास किया। व्यापारी ने बैग पकड़कर विरोध किया और शोर मचाया तो तीन अन्य आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पांचों आरोपी बैग छीनकर बस से फरार हो गए।

बैग में सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा नकदी और आवश्यक दस्तावेज भी रखे हुए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद फरियादी ने पुलिस चौकी धराड़ पर शिकायत की। इसके बाद थाना बिलपांक में अपराध क्रमांक 534/2026, धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

रतलाम सराफा व्यापारी लूट का खुलासा करने के लिए 300 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीमों ने घटनास्थल से लेकर बड़नगर तक के विभिन्न मार्गों पर लगे 300 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही बस चालक, परिचालक, क्लीनर और फरियादी के बयान लिए गए तथा घटनास्थल और आसपास से भौतिक साक्ष्य जुटाए गए।

सायबर सेल ने तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों को आपस में जोड़ने के बाद पुलिस ने घटना में शामिल संदिग्धों की पहचान की।

हिम्मतगढ़ पहाड़ी से दबोचे गए आरोपी

15 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी हिम्मतगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद हैं और उनके पास लूट का माल भी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर छह संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सोना-चांदी बरामद कर लिया गया।

5.5 करोड़ का माल बरामद

पुलिस के अनुसार आरोपियों से बरामद माल में—

सोने के 238 नग जेवरात, वजन 4.167 किलोग्राम, डिब्बों सहित अनुमानित कीमत 5.32 करोड़ रुपये।

चांदी के 183 नग जेवरात, वजन 4.047 किलोग्राम, डिब्बों सहित अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये।

पुलिस ने बताया कि बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत करीब 5.5 करोड़ रुपये है।

छह आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल पिता सोदान गुर्जर (24), निवासी ग्राम ऊनी, थाना बिलपांक; अभिजीत उर्फ अभय पिता दिनेश गुर्जर (22), निवासी ग्राम ऊनी; यशवंत पिता कैलाश गुर्जर (28), निवासी बरगुण्डा गली मंदसौर; राहुल उर्फ वीर गुर्जर पिता सुरेश गुर्जर (25), निवासी दिलीपनगर रतलाम; रवि उर्फ बबला गुर्जर पिता देवीसिंह गुर्जर (27), निवासी ग्राम जमुनिया; तथा मोहम्मद उमर उर्फ पप्पु पिता इमाम बख्श (42), निवासी आनंद कॉलोनी रतलाम के रूप में हुई है।

मामले में रोहित नायक निवासी रामरहिम नगर रतलाम और गौरव गुर्जर निवासी हरसोला, इंदौर फरार बताए गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

कई टीमों ने मिलकर की कार्रवाई

कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई। जांच में निरीक्षक एवं थाना प्रभारी बिलपांक अय्यूब खान, उप निरीक्षक एवं प्रभारी साइबर सेल जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह तथा प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने टीम के सदस्यों को पुरस्कृत किए जाने की बात कही है।

रतलाम सराफा व्यापारी लूट का खुलासा महज 48 घंटे में करने में CCTV फुटेज, साइबर तकनीकी साक्ष्य और मैदानी पुलिसिंग महत्वपूर्ण साबित हुई। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जबकि मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

दैनिक स्वराज वाणी | रिपोर्टर: प्रियंका गुजराती