धर्म आराधना – Swaraj Vani

2026 सिलवानी धर्म ज्ञान प्रवचन: वसंत जी महाराज का प्रेरणादायक संदेश, आत्मिक सुख का सबसे शक्तिशाली मार्ग बताया
सिलवानी धर्म ज्ञान प्रवचन में इतिहास रत्नाकर आध्यात्म रत्न एवं बाल ब्रह्मचारी संत श्री वसंत जी महाराज ने आत्मिक सुख, आत्मचिंतन, धर्म आराधना और स्वयं के दोष देखने का प्रेरणादायक संदेश दिया। पढ़ें पूरी खबर।

सिलवानी धर्म ज्ञान प्रवचन: वसंत जी महाराज ने बताया आत्मिक सुख का सबसे शक्तिशाली मार्ग

रिपोर्ट: वैभव जैन मस्ताना, संवाददाता, सिलवानी

सिलवानी धर्म ज्ञान प्रवचन

सिलवानी। रायसेन जिले के सिलवानी नगर स्थित तारण तरण जैन चैत्यालय में आयोजित सिलवानी धर्म ज्ञान प्रवचन के दौरान इतिहास रत्नाकर, आध्यात्म रत्न एवं बाल ब्रह्मचारी संत श्री वसंत जी महाराज ने श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन, धर्म आराधना और आत्मिक सुख का महत्व बताते हुए जीवन को सार्थक बनाने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि धर्म ज्ञान से ही मानव को वास्तविक आत्मिक सुख प्राप्त होता है। आज का मनुष्य बाहरी भौतिक वस्तुओं, इच्छाओं और आकर्षणों में उलझा हुआ है, जबकि वास्तविक आनंद और शांति अपने भीतर विद्यमान आत्मा के चिंतन में निहित है।

आत्मा में स्थिर करने का प्रयास करें चित्त

अपने प्रवचन में वसंत जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपने चित्त को बाहरी विषयों से हटाकर चेतन स्वरूप आत्मा में स्थिर करने का प्रयास करना चाहिए। जब मनुष्य का चित्त स्वयं में रमण करता है, तभी उसे वास्तविक सुख, शांति और आत्मिक आनंद की अनुभूति होती है।उन्होंने कहा कि बाहरी संसार में सुख की खोज कभी पूर्ण नहीं हो सकती, क्योंकि स्थायी सुख केवल आत्मा के अनुभव से ही प्राप्त होता है।

मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ

संत श्री वसंत जी महाराज ने कहा कि मनुष्य जन्म अत्यंत दुर्लभ है। यही वह अवसर है जिसमें व्यक्ति धर्म, आराधना, संयम और आत्मकल्याण का मार्ग अपनाकर अपने जीवन को सफल बना सकता है।उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने जीवन में धर्म को अपनाता है, वह समाज के साथ-साथ स्वयं का भी कल्याण करता है।

दूसरों के दोष नहीं, स्वयं के दोष देखें

प्रवचन के दौरान वसंत जी महाराज ने कहा कि आज अधिकांश लोग दूसरों की कमियां और दोष खोजने में अपना समय व्यर्थ करते हैं, जबकि ज्ञानी और विवेकशील व्यक्ति स्वयं के भीतर झांककर अपनी कमियों को पहचानता है।उन्होंने कहा—

“दूसरों में दोष और बुराई ढूंढने की अपेक्षा यदि मनुष्य स्वयं के दोषों को पहचानकर उन्हें दूर करने का प्रयास करे, तो उसका जीवन स्वतः श्रेष्ठ बन जाएगा।”

उन्होंने कहा कि आत्मनिरीक्षण ही आत्मविकास का सबसे प्रभावी माध्यम है।

धर्म ज्ञान से मिलता है आत्मिक सुख

संत श्री वसंत जी महाराज ने कहा कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की श्रेष्ठ कला है।उन्होंने कहा कि—

धर्म मन को शांति देता है।

संयम जीवन को श्रेष्ठ बनाता है।

आत्मचिंतन व्यक्ति को मजबूत बनाता है।

क्षमा, करुणा और सत्य जीवन का आधार हैं।

आत्मा की अनुभूति ही वास्तविक सुख है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अपने दैनिक जीवन में धर्म, संयम और सदाचार को अपनाएं।

श्रद्धालुओं ने ग्रहण किए प्रेरणादायक विचार

प्रवचन के दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने संत श्री वसंत जी महाराज के प्रेरणादायक विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।धार्मिक वातावरण में आयोजित यह प्रवचन श्रद्धा, भक्ति और आत्मचिंतन से ओतप्रोत रहा।

निष्कर्ष

सिलवानी धर्म ज्ञान प्रवचन में संत श्री वसंत जी महाराज ने स्पष्ट किया कि वास्तविक सुख धन, वैभव और बाहरी उपलब्धियों में नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, धर्म, संयम और स्वयं के दोषों को पहचानकर उन्हें दूर करने में है। यदि प्रत्येक व्यक्ति दूसरों की आलोचना छोड़कर स्वयं के व्यक्तित्व का निर्माण करे, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

चातुर्मास तमाशा नहीं, धर्म आराधना का अनमोल अवसर है: हार्दिक हुंडिया का जैन समाज से भावुक संदेश
चातुर्मास 2026 को लेकर हार्दिक हुंडिया ने जैन समाज से सादगी, धर्म आराधना और साधार्मिक सेवा का संदेश दिया। पढ़ें पूरा खुला संदेश।

देश के तमाम धर्मप्रेमी जैन श्रावकों को हार्दिक हुंडिया का ये संदेश । आप जरूर पढ़े

ये भव और परभव सुधारने का अनमोल अवसर यानि चौमासा ना बने तमाशा ?? : हार्दिक हुंडिया

पवित्र पुण्य करने का अनमोल अवसर आ रहा है चार महीने का चातुर्मास . चातुर्मास में हर जैन परिवार धर्म आराधना करेंगे । परिवार तो जहाँ है वहाँ ही रहेगा , लेकिन हमारे संघ परिवारों से निकले मुमुक्ष आत्मा दीक्षा लेने के बाद ४ महीना ये उपकारी महान संत ख़ुद की आत्मा के कल्याण के साथ साथ हमारी आत्मा का कल्याण करने के लिये चातुर्मास कराने आ रहे है

परम कृपालु परमात्मा भगवान महावीर स्वामीजी ने संघ की स्थापना की । संघ के सुधर्मा स्वामीजी की पाट पर बैठकर साधु महात्मा हमे धर्म के पाठ सुनायेंगे । हमे इनकी वाणी सुनकर अमल कर के उनके साथ साथ हमारा भी जीवन सुधारेंगे । *चातुर्मास में आज की तारीख़ में बहुत सादगी पूर्ण धर्म आराधना के साथ साथ हमे हमारे साधार्मिक भाईओ का ध्यान रखना है

चौमासा , जो ये भव और पर भव दोनों सुधारने का अनमोल अवसर है । लेकिन आज कल क्या हो रहा है ? *चातुर्मास के नाम करोड़ो का खर्चा ? एक तरफ़ संघ का साधार्मिक भाई तकलीफ़ में है , दुखी है और संघ साधर्मिक भाई की मदद ना कर के बेंड , बगी, हाथी , घोड़ा , गवैया , नाचने वाले , टेंट , नवकारसी, वीडियो , फोटो ग्राफ़ी , डेकोरेशन , एसी हॉल किराये लेना , ढोल , जगह जगह कमान , पोस्टर ऐसे कई अनगिनत खर्च करके क्या करना चाहते है ? इस में कौनसी धर्म आराधना करके हम हमारा पाप खपा रहे है ?

संघ के पहले दिन चातुर्मास कराने आने वाले साधु कहते है की हम एक भी पैसे की बोली या जो भी इंकम होगी वो सिर्फ संघ की होगी । चतुर्विध संघ के सामने ये बोलने वाले महात्मा , चातुर्मास पूरा होते ही कहेंगे की कोई एक प्रोजेक्ट हमारा मंदिर वगेरे बनाने का हाई वे पे चल रहा है ऐसा बोल के संघ से बड़े पैसे ले लेंगे ? ऐसे साधुओ से *हार्दिक हुंडिया का सवाल है की आप चातुर्मास कराने आये है या व्यापार करने ? तमाशा कराने आये हो चातुर्मास कराने ? जरा अपनी आत्मा से पूछो ?

कोई कोई महात्मा तो चातुर्मास कराने आने से पहले ही तय कर देते है की चातुर्मास में जो भी इंकम होगी वो 60 पर्सेंट संघ की और 40 परसेंट चातुर्मास कराने आने वाली महात्मा की ? वाह रे वाह । आप साधु हो या साधु के नाम पे व्यापारी ? हार्दिक हुंडिया की देश के तमाम संघो से बिनती है की ऐसे व्यापार करने वाले साधु वेश में बैठे व्यापारीओ को धर्म के पाठ अब हमे उनको शिखाने का समय आ गया है । ये चातुर्मास है कोई तमाशा नहीं है की धर्म के नाम पे आप धंधा कर के जाओगे और हम चुप बैठेंगे ?

एक साधु अपने आप को माँ पद्मावती का भगत बताकर चातुर्मास में माँ पद्मावती माता के गुण गा के संघ से ये बोलकर लाखो रुपया की चाँदी ले ली की माता जी को गहना बनाना है । साधर्मिक भाई दुखी है तो क्या माँ गहना पहनेगी ? माँ के नाम पे व्यापार करने वाला क्या साधु हो सकता है ?

हार्दिक हुंडिया की ये बात देश के तमाम धर्म प्रेमीओ सोचे की जो राजा वर्धमान कुमार अरबो खरबो की सपंती छोड़कर भगवान महावीर बने थे उनके नाम पे व्यापार क्यों ? संघ ये सब खर्चे बंद करके साधर्मिक भाई ओ को मजबूत करे । जहाँ भगवान की पूजा करने वाला कोई नहीं है वहाँ मंदिर बनाकर करोड़ो रूपिया इकठा करने वाले साधुओ को बोलो चतुर्विध संघ के सामने शपथ ले की ऐसे मंदिर नहीं बनायेंगे ।

चौमासा ये भव के साथ साथ परभव सुधारने का अनमोल अवसर है , चौमासा तमाशा ना बने ये ही देश के तमाम संघों से बिनती के साथ

हार्दिक हुंडिया

आप सभी का शुभ चिंतक

( आइजा परिवार )