दैनिक स्वराज वाण – Swaraj Vani

बैरसिया में बस संचालकों की मनमानी का आरोप, लोकल यात्रियों को नहीं मिल रही जग
भोपाल के बैरसिया में एक्सप्रेस बस के नाम पर लोकल यात्रियों को नहीं बैठाने के आरोप। परेशान यात्रियों ने परिवहन विभाग से कार्रवाई और नियमित बस सुविधा की मांग की।

बैरसिया में बस संचालकों की मनमानी से यात्री परेशान, एक्सप्रेस के नाम पर लोकल सवारियों को बैठाने से इनकार का आरोप

दैनिक स्वराज वाणी | संवाददाता श्याम सोंधिया, बैरसिया (भोपाल)।

बैरसिया क्षेत्र में बस संचालकों की कथित मनमानी से स्थानीय यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का आरोप है कि कई बस संचालक एक्सप्रेस बस के नाम पर लोकल सवारियों को बैठाने से इनकार कर देते हैं, जिससे आसपास के गांवों और छोटे कस्बों में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है।

स्थानीय यात्रियों का कहना है कि बसों में जगह होने के बावजूद कई बार उन्हें बैठने नहीं दिया जाता। एक्सप्रेस सेवा का हवाला देकर स्थानीय यात्रियों को मना कर दिया जाता है। इससे रोजाना यात्रा करने वाले मजदूरों, विद्यार्थियों, महिलाओं और अन्य यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ सकता है।

यात्रियों ने सवाल उठाया है कि जब बसें बैरसिया मार्ग से संचालित हो रही हैं, तो स्थानीय यात्रियों के लिए पर्याप्त परिवहन व्यवस्था क्यों नहीं है?

क्षेत्र के यात्रियों ने परिवहन विभाग और स्थानीय प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही स्थानीय यात्रियों के लिए नियमित एवं सुविधाजनक बस सेवा सुनिश्चित करने की अपील की है।

हालांकि, इस संबंध में बस संचालकों और परिवहन विभाग का पक्ष सामने आना बाकी है।

इंदौर में राष्ट्रीय महिला अधिवेशन, मुक्ता जैन और सोनाली बगड़िया का सम्मान
इंदौर के दलालबाग में आयोजित 31वें राष्ट्रीय महिला अधिवेशन में मुक्ता जैन एवं सोनाली बगड़िया को महिला सशक्तिकरण, समाजसेवा और धार्मिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

* इंदौर में राष्ट्रीय महिला अधिवेशन में श्रीमती मुक्ता जैन एवं सोनाली बगड़िया का सम्मान हुआ*

राजेश जैन दद्दू

इंदौर

अखिल भारतीय श्रमण संस्कृति महिला महासमिति एवं सकल दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति के संयुक्त तत्वावधान में हाल ही में दलालबाग इंदौर में संपन्न 31 वें राष्ट्रीय महिला अधिवेशन के अवसर पर छत्रपति नगर दिगंबर जैन समाज मैं सक्रिय समाज नेत्री श्रीमती मुक्ता राजेश जैन (दद्दू) एवं श्रीमती सोनाली सुनील जैन बगड़िया को आयोजन समिति द्वारा शाल, श्रीफल, मोती माला एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान दोनों महिला नेत्रियों को समाज में संगठन,सेवा, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण एवं धार्मिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए योगदान के उपलक्ष में किया गया।

स्मरणीय है कि श्रीमती मुक्ता जैन दिगंबर जैन महिला परिषद की इंदौर संभाग की अध्यक्ष होने के साथ-साथ परवार समाज महिला संगठन पूर्व अध्यक्ष, एवं परवार सभा, में भी विभिन्न पदों पर रहकर अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

इसी प्रकार श्रीमती बगड़िया भी हूमड़ जैन समाज, दिगंबर जैन समाज आदि संस्थाओं से जुड़कर उनकी गतिविधियों के उन्नयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

दोनों महिला नेत्रियों ने राष्ट्रीय महिला अधिवेशन को सफल बनाने में भी एक कार्यकर्ता के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस अवसर पर अधिवेशन की मुख्य संयोजक श्रीमती सपना मनीष गोधा ने मुक्ता जैन एवं सोनाली जैन का परिचय देते हुए कहा कि हमारी इन दोनों भाभियों ने एक कार्यकर्ता के रूप में निस्वार्थ भाव से पूरी मनष्विता और समर्पण के साथ महिला अधिवेशन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है जगत पूज्य मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के चातुर्मास में भी इनकी सक्रियता वंदनीय है जिसे देखकर मैं इन दोनों भाभियों को चातुर्मास की असली हीरो कहूंगी। समारोह में धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष श्री नवीन गोधा ने भी श्रीमती मुक्ता एवं सोनाली जैन को उनकी कर्मठता देखकर रानी दुर्गा कहकर संबोधित किया। वरिष्ठ समाजसेवी एवं छत्रपति नगर समाज के कार्याध्यक्ष डॉ जैनेंद्र जैन ने कहा कि छत्रपति नगर की दोनों समाज नेत्रियों के सम्मान से छत्रपति नगर दि जैन समाज गौरवान्वित हुआ है। इस अवसर पर महिला महा समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शीला डोडिया,रानी अशोक ढोशी सुशीला पाटनी,अंतिका गोधा शिवानी गोधा निर्मला जी जैन, सरला जी सामरिया, दीपिका जी कोल ,साधना दगडे दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष श्रीआनंद गोधा,चक्रवर्ती मनीष गोधा, नवीन गोधा आकाश कोल, सौरभ बड़जात्या हर्ष जैन, दिगंबर जैन समाज छत्रपति नगर के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन आदि समाज श्रेष्ठी उपस्थित थे।

धन्यवाद

राजेश जैन धर्म समाज प्रचारक