दशलक्षण पर्व – Swaraj Vani

उत्तम त्याग धर्म: जो हेय है उसका त्याग और उपकारी वस्तु का दान करो—मुनिश्री सुधासागर
उत्तम त्याग धर्म: जो हेय है उसका त्याग और उपकारी वस्तु का दान करो—मुनिश्री सुधासागर

पर्युषण पर्व के आठवें दिन विद्या सुधा देशना मंडप में उमड़ा जनसैलाब, मुनिश्री ने श्रावकों को प्रदान किया गंधोदक

दैनिक स्वराज वाणी
राजेश जैन दद्दू, इंदौर

इंदौर। दशलक्षण पर्वराज पर्युषण महापर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म के अवसर पर विद्या सुधा देशना मंडप में आयोजित धर्मसभा को परम पूज्य तीर्थ चक्रवर्ती मुनिश्री 108 सुधासागर जी महाराज ने संबोधित किया। उन्होंने त्याग धर्म का मर्म समझाते हुए कहा कि वस्तुओं को छोड़ना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके प्रति मोह, ममता और आसक्ति का त्याग करना आवश्यक है।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि श्रावक संस्कार शिविर के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मुनिश्री ने कहा कि संयोग संबंध को छोड़ने के लिए इच्छाओं का त्याग आवश्यक है, जबकि अंतरंग संबंध को तोड़ने के लिए तप, साधना, भेद-विज्ञान और पूर्ण त्याग की आवश्यकता होती है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सोना भट्टी में तपकर शुद्ध होता है, उसी प्रकार तपस्या से कर्मों की निर्जरा होती है। तप के बाद भी त्याग आवश्यक है, क्योंकि तप से अधिक कठिन त्याग है।

मुनिश्री ने गृहस्थों को प्रेरणा देते हुए कहा कि जो वस्तु उपकारी हो, उसका पहले दान करें और उसके बाद स्वयं उपयोग करें। साधु-संतों ने जिन उपकारी वस्तुओं का त्याग किया है, उनके लिए आहार और औषधि आदि का दान करना चाहिए। जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों की सहायता करना ही सच्चे दान और त्याग का स्वरूप है।

उन्होंने संदेश दिया, “जो हेय है उसका त्याग करो, जो उपकारी है उसका दान करो और दान के बाद ही उसका भोग करो—यही जीवन को सार्थक बनाने का मार्ग है।”

धर्मसभा में मुनिश्री ने अपने कर कमलों से श्रावकों को गंधोदक प्रदान कर आशीर्वाद दिया। चक्रवर्ती अध्यक्ष नवीन गोधा ने मुनिश्री को गंधोदक देकर श्रद्धा और विनय प्रकट की।

इस अवसर पर सामाजिक संसद अध्यक्ष आनंद गोधा, मनीष गोधा, सपना गोधा, आलोक, आकाश कोल, अशोक डोशी, हर्ष जैन, संजय पाटोदी, हुकुमचंद जैन, डॉ. जैनेन्द्र जैन, कमल जैन चैलेंजर, ब्रह्मचारी प्रदीप, पारस भैया, विजय धुर्रा, राहुल सेठी और भूपेंद्र भोपाली सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

इंदौर आध्यात्मिक ऊर्जा की धरती, गुरुदेव सुधासागर जी का सानिध्य जीवनभर प्रेरणा देगा : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
इंदौर के दालाल बाग स्थित विद्या सुधा देशना मंडप में मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैन धर्म के अहिंसा, करुणा, संयम और शांति के संदेश को विश्व के लिए आवश्यक बताया।

इंदौर आध्यात्मिक ऊर्जा की धरती, गुरुदेव के आगमन से मिली नई ऊर्जा जीवनभर प्रेरणा देगी : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

राजेश जैन दद्दू

इंदौर | विद्या सुधा देशना मंडप, दालाल बाग में विराजमान तीर्थ चक्रवर्ती मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के दर्शन करने पधारे लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कहा कि संतों की वाणी केवल आत्मचिंतन का अवसर नहीं देती, बल्कि जीवन जीने की सही राह दिखाती है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि विद्या सुधा देशना मंडप में ओम बिरला

ने कहा कि गुरुदेव के चरणों में कुछ क्षण बैठने से ही जीवन को ठहरकर देखने और आत्मचिंतन की नई ऊर्जा मिलती है। जब भीतर से लगता है कि गुरुदेव बुला रहे हैं, तो मैं दर्शन को चला आता हूँ।

श्री बिरला ने कहा कि मालवा आध्यात्मिकता और संस्कृति की भूमि है। आज यहाँ हजारों श्रावक संस्कार प्राप्त कर रहे हैं और देश-दुनिया में घर बैठे लोग भी गुरुदेव की देशना से लाभ ले रहे हैं। दशलक्षण पर्व तप, संयम और आत्मशुद्धि का पर्व है।

इंदौर जैन धर्म का संदेश आज विश्व के लिए आवश्यक -उन्होंने कहा कि जब समाज में कटुता बढ़ रही है, तब जैन धर्म के अहिंसा, करुणा, संयम और शांति के विचार पूरी मानवता के लिए आवश्यक हैं। आचार्य शांतिसागर जी की प्रेरणा है कि संत के कदमों की आवाज से भी किसी को कष्ट न पहुँचे। वाणी में कटुता न हो, आचरण में कठोरता न हो, जीवन में करुणा और शिष्टता हो – यही जैन धर्म है।

इस अवसर पर चक्रवर्ती अध्यक्ष मनीष सपना गोधा इंदौर  नवीन आनंद गोधा इंदौर , आलोक आकाश कोल अशोक डोशी, हर्ष जैन हुकमकाका डॉ जैनेन्द्र जैन अक्षय कासलीवाल ब्रह्मचारी प्रदीप भैया पारस भैया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

राजेश जैन दद्दू,इंदौर

क्या त्याग भी बनता जा रहा दिखावे और लेन-देन की परंपरा? ललित सरावगी जैन ने उठाया सवाल
ललित सरावगी जैन ने दशलक्षण पर्व में तपस्या और पारणा के बाद उपहार व लेन-देन की बढ़ती अपेक्षाओं पर सवाल उठाते हुए सादगीपूर्ण तपस्वी सम्मान और आत्ममंथन की अपील की है।

क्या त्याग भी बनता जा रहा दिखावे और लेन-देन की परंपरा? ललित सरावगी जैन ने उठाया सवाल

दशलक्षण पर्व की तपस्या के बाद उपहार और ‘मायरा’ की परंपरा पर चिंतन की अपील, कहा—तपस्वी का वास्तविक सम्मान उसके संयम से प्रेरणा लेना

विशेष आलेख। जैन धर्म में त्याग, तप, संयम और आत्मशुद्धि का विशेष महत्व है। दशलक्षण पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपवास और विभिन्न प्रकार की तपस्या कर आत्मसंयम की साधना करते हैं। कई श्रद्धालु लगातार कई दिनों तक अन्न का त्याग कर तपस्या करते हैं। इस साधना में युवाओं के साथ बच्चे भी उत्साह और श्रद्धा से भाग लेते हैं।

इसी त्याग और तपस्या के बाद होने वाले सम्मान और उपहार की परंपराओं को लेकर ‘वाह ज़िन्दगी’ के ललित सरावगी जैन ने समाज के सामने एक महत्वपूर्ण सवाल रखा है—क्या हमने त्याग को भी दिखावे और लेन-देन की परंपरा बना दिया है?

तपस्या के बाद उपहार की अपेक्षा क्यों?

ललित सरावगी जैन के अनुसार, पारणा के बाद तपस्या करने वाले व्यक्ति को उपहार देकर सम्मानित करने की परंपरा कई स्थानों पर देखने को मिलती है। यदि यह स्वेच्छा और स्नेह तक सीमित रहे तो इसे पारिवारिक प्रेम और श्रद्धा की अभिव्यक्ति माना जा सकता है।

लेकिन उनका कहना है कि कुछ स्थानों पर यह परंपरा धीरे-धीरे ‘मायरा’ और सामाजिक अपेक्षाओं का रूप ले रही है। माता-पिता, सास-ससुर, जेठ-जेठानी, देवर-देवरानी और परिवार के अन्य सदस्यों से लिफाफे, फल, मिठाइयां और यहां तक कि आभूषण देने की अपेक्षा किए जाने की बातें भी सामने आती हैं।

वे सवाल उठाते हैं कि जिस तपस्या का मूल उद्देश्य इच्छाओं और भोग का त्याग है, उसके पूर्ण होने के बाद यदि उपहार और सामाजिक प्रतिष्ठा की अपेक्षाएं जुड़ जाएं तो क्या यह त्याग की मूल भावना के अनुरूप है?

“त्याग सम्मान का विषय है तो लेन-देन क्यों?”

आलेख में ललित सरावगी जैन ने समाज से आत्ममंथन करने की अपील करते हुए कहा है कि तपस्या यदि आत्मशुद्धि का माध्यम है तो उसके बाद दिखावे की होड़ नहीं होनी चाहिए। त्याग को प्रतिष्ठा और प्रदर्शन की प्रतियोगिता बनाने के बजाय उसकी आध्यात्मिक भावना को समझना आवश्यक है।

उनके अनुसार, उपवास और तपस्या करने वाले व्यक्ति का सबसे बड़ा सम्मान महंगे उपहार देना नहीं, बल्कि उसके तप, संयम और साधना को सच्चे मन से नमन करना हो सकता है।

सम्मान के लिए दिए कई सकारात्मक विकल्प

ललित सरावगी जैन ने तपस्वियों के सम्मान के लिए सादगीपूर्ण और समाजोपयोगी विकल्प भी सुझाए हैं। उनके अनुसार सामूहिक प्रार्थना या नवकार मंत्र का जाप कर तपस्वी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की जा सकती है।

तपस्वी को परिवार अथवा समाज की ओर से सादगीपूर्ण सम्मान-पत्र दिया जा सकता है। उनके नाम से पौधारोपण, जरूरतमंद लोगों को भोजन, शिक्षा में सहायता या अन्य सेवा कार्य किए जा सकते हैं।

उनका मानना है कि तपस्वी की साधना से प्रेरणा लेकर स्वयं संयम, स्वाध्याय अथवा सेवा का संकल्प लेना भी उसके प्रति सम्मान व्यक्त करने का सार्थक तरीका हो सकता है।

समाज के सामने छोड़ा सवाल

आलेख के माध्यम से ललित सरावगी जैन ने जैन समाज से इस परंपरा के स्वरूप पर खुले मन से विचार करने की अपील की है। उन्होंने सवाल किया है कि क्या स्नेह और सम्मान को किसी आर्थिक अपेक्षा या लेन-देन के बिना व्यक्त नहीं किया जा सकता?

उनका संदेश है कि समय के साथ सामाजिक परंपराओं में बदलाव संभव है, लेकिन त्याग, संयम और तपस्या की मूल भावना को प्रदर्शन और आर्थिक अपेक्षाओं से दूर रखना जरूरी है।

— ललित सरावगी जैन

वाह ज़िन्दगी, कोलकाता

इंदौर सुगंध दशमी 2026: 140 जिनालयों में भव्य मंडल विधान और आकर्षक झांकियां, 21 सितंबर को महापर्व
इंदौर सुगंध दशमी 2026 का महापर्व 21 सितंबर को उत्तम संयम धर्म के अवसर पर मनाया जाएगा। शहर के 140 जिनालयों में मंडल विधान, धार्मिक झांकियां और आकर्षक विद्युत सज्जा होगी।

इंदौर में सुगंध दशमी 21 सितंबर को, 140 जिनालयों में सजेंगे मंडल विधान और आकर्षक झांकियां

इंदौर सुगंध दशमी 2026 का महापर्व दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व के अंतर्गत 21 सितंबर को उत्तम संयम धर्म के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सुगंध दशमी को धूप दशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर नगर के जिनालयों में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि नगर के समस्त 140 जिनालयों में जैन संस्कृति एवं धर्म पर आधारित मंडल विधान और आकर्षक झांकियों की रचना की जाएगी। इनके माध्यम से दस लक्षण धर्म की महत्ता प्रतिपादित की जाएगी।

140 जिनालयों में होगी आकर्षक विद्युत सज्जा

सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा और महामंत्री हर्ष जैन ने कहा कि नगर के सभी जिनालयों में आकर्षक विद्युत सज्जा होगी। साथ ही इस अवसर पर जिनालयों की बहुमूल्य वस्तुओं और कृतियों को प्रदर्शित कर समाजजनों के दर्शनार्थ रखा जाएगा।

कई जिनालयों में विशेष झांकियों के माध्यम से समाज के युवा मंडलों द्वारा प्रमुख जैन तीर्थों की रचना के साथ धर्म और संस्कृति का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इन धार्मिक झांकियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जैन संस्कृति, परंपरा और दस लक्षण धर्म के महत्व से परिचित कराया जाएगा।

सुगंध दशमी पर परिवारों के साथ जिनालयों के दर्शन करेंगे श्रद्धालु

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इंदौर सुगंध दशमी 2026 के अवसर पर जैन धर्मावलंबी विशेष वेशभूषा में अपने परिजनों के साथ अधिक से अधिक जिनालयों के दर्शन के लिए परंपरागत रूप से निकलेंगे।

सुगंध दशमी को लेकर जिनालयों में तैयारियां की गई हैं। आकर्षक मंडल विधान, धार्मिक झांकियां, बहुमूल्य धार्मिक कृतियों का प्रदर्शन और विद्युत सज्जा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगी। 21 सितंबर को उत्तम संयम धर्म के साथ मनाए जाने वाले इस महापर्व को लेकर दिगम्बर जैन समाज में उत्साह है।