—Advertisement—

, , ,

रेलकर्मी ने फिनाइल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

Author Picture
Published On: 29 November 2025
3d9746ug dead body

—Advertisement—

रायपुर : रायपुर रेल मंडल से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक रेलकर्मी ने कथित तौर पर अधिकारियों की अनदेखी से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी ने फिनाइल पी लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे तुरंत देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों से नहीं मिली सुनवाई :

सूत्रों के अनुसार, रेलकर्मी अपनी लंबे समय से लंबित समस्याओं और कार्यस्थल की दिक्कतों को लेकर पहले Sr. DPO से मिलने पहुंचे थे, लेकिन कथित रूप से उन्हें मिलने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद कर्मचारी एपीओ के पास पहुंचे, जहां भी कोई समाधान नहीं निकला। लगातार उपेक्षा और समस्याओं का हल न मिलने से परेशान होकर उन्होंने यह चरम कदम उठा लिया।

shutterstock 1049569559 1743595440923 1749618404695

कर्मचारियों में उबाल, कार्रवाई की मांग :

घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों में भारी नाराज़गी है। उनका कहना है कि अगर अधिकारियों ने समय पर बात की होती, तो यह स्थिति नहीं आती। कर्मचारी संगठनों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

संवेदनशील मामला, जांच शुरू :

अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही के आरोप लगने के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। चूंकि यह मामला आत्महत्या प्रयास जैसे संवेदनशील विषय से जुड़ा है, इसलिए जांच पूरी सावधानी और तथ्यात्मक आधार पर की जाएगी।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp