सीधी में पुराने विवाद का खौफनाक असर: आधा दर्जन लोगों ने किया जानलेवा हमला, हीरामणि मिश्रा गंभीर घायल
सीधी, मध्यप्रदेश: सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र के पड़रा इलाके में बीती रात पुराने विवाद के चलते अधार दर्जन हमलावरों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में हीरामणि मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित हीरामणि मिश्रा ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे अपने एक साथी के साथ पैदल जा रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले आधा दर्जन लोगों ने लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उनके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
घटना पड़रा बायपास के पास हुई। स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी दी है और जमोड़ी थाना घटना की गहन जांच कर रहा है।
विशेष जानकारी: गंभीर चोटों के कारण हीरामणि मिश्रा को सीधी जिला अस्पताल से संजय गांधी मेडिकल कॉलेज, रीवा रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

