—Advertisement—

,

श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में प्रो. राजेन्द्र कुमार जैन का सम्मान, शिक्षा और शोध कार्य पर दिया विशेष मार्गदर्शन

Author Picture
Published On: 26 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 26 at 10.01.25 PM

—Advertisement—

श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में प्रो. राजेन्द्र कुमार जैन का सम्मान

इंदौर। श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के वाणिज्य अध्ययन मंडल के चेयरमैन एवं वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. राजेन्द्र कुमार जैन (Prof. R.K. Jain) का गरिमामय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रो. जैन का शासकीय महाविद्यालय सरदारपुर राजगढ़ (मोहनखेड़ा), जिला धार (म.प्र.) में आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों से विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर गहन चर्चा की। उन्होंने शोध कार्य की निरंतरता पर विशेष बल देते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों को शोध के नए आयामों में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की।

WhatsApp Image 2025 09 26 at 10.01.24 PM

सिलेबस और शैक्षिक ढांचे में समय-समय पर अपेक्षित सुधारों को लेकर भी उन्होंने अपने विचार साझा किए और महाविद्यालय परिवार से सुझाव आमंत्रित किए।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. परितोष अवस्थी ने प्रो. जैन का औपचारिक स्वागत किया और संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों और प्रगति से उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर सह प्राध्यापक डॉ. मनीष दुबे ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महाविद्यालय की ओर से प्रो. जैन को विशेष पुस्तक भेंट की गई।

WhatsApp Image 2025 09 26 at 10.01.24 PM1

प्रो. राजेन्द्र कुमार जैन केवल शैक्षणिक क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे सामाजिक सेवा, मानव सेवा, गो सेवा एवं चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। उनके इस बहुआयामी व्यक्तित्व और समाजोन्मुखी कार्यों को देखते हुए उपस्थितजनों ने उन्हें साधुवाद दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने उनके मार्गदर्शन और प्रेरणादायी विचारों के लिए आभार व्यक्त किया।

– जीवन लाल जैन, नागदा

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp