—Advertisement—

, , ,

MP किसानों के लिए राहत: सोयाबीन की कीमत कम होने पर भी मिलेगा न्यूनतम समर्थन मूल्य

Author Picture
Published On: 21 November 2025
Untitled design 2025 11 21T043809.121

—Advertisement—

भोपाल | मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों को सोयाबीन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP की गारंटी देने के लिए भावांतर योजना 2025 लागू की है। इस योजना के तहत मंडी में बेची गई फसल के दाम और MSP के बीच का अंतर राज्य सरकार द्वारा किसानों को दिया जाएगा, जिससे उन्हें बाजार में कीमत कम होने पर भी नुकसान नहीं होगा।

images 4 1

सोयाबीन का मॉडल रेट 21 नवंबर 2025

आज, 21 नवंबर 2025 को सोयाबीन का मॉडल रेट 4271 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया है। यह रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी उपज मंडियों में बेची है। मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी।

soybeans health benefits

मॉडल रेट में लगातार वृद्धि

सोयाबीन के मॉडल रेट में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। 7 नवंबर को पहला मॉडल रेट 4020 रुपए प्रति क्विंटल था, इसके बाद 8 नवंबर को 4033 रुपए, 9-10 नवंबर को 4036 रुपए, 11 नवंबर को 4056 रुपए, 12 नवंबर को 4077 रुपए, 13 नवंबर को 4130 रुपए, 14 नवंबर को 4184 रुपए, 15 नवंबर को 4225 रुपए, 16 नवंबर को 4234 रुपए, 17 नवंबर को 4236 रुपए, 18 नवंबर को 4255 रुपए, 19 नवंबर को 4263 रुपए और 20 नवंबर को 4267 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

एमएसपी गारंटी: न्यूनतम 5328 रुपए प्रति क्विंटल

राज्य सरकार की गारंटी के तहत, किसानों को हर हाल में सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य 5328 रुपए प्रति क्विंटल की राशि मिलेगी। इससे किसानों को बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद वित्तीय सुरक्षा मिलेगी और उनकी आय सुनिश्चित होगी।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp