जन अभियान परिषद के सेवा संकल्प अभियान में जाजमखेड़ी में हुआ वृक्षारोपण, फौजी दिनेश जाट का किया गया सम्मान
नाले किनारे लगाए गए 100 पौधे, “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत हुआ संवाद
मनावर, 9 अक्टूबर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड मनावर के मार्गदर्शन में विकासखंड के ग्राम जाजमखेड़ी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें वृक्षारोपण और सैनिक सम्मान कार्यक्रम के साथ संवाद भी किया गया।
हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी, सेवा मेरा योगदान के विधानसभा प्रभारी सुरेश साद और भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोहनलाल ने बाबा हनुमान जी की पूजा-अर्चना और माल्यार्पण कर किया।

जाजमखेड़ी नाले किनारे लगाए गए 100 पौधे
इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने जाजमखेड़ी नाले के किनारे 100 पौधों का रोपण किया।
फौजी दिनेश जाट का हुआ भव्य सम्मान
वृक्षारोपण के दौरान ही गार्डन में सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सैनिक (फौजी) दिनेश जाट का विश्व हिंदू परिषद के राजेश पेड़वा, जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत, नवांकुर संस्था प्रतिनिधियों तथा बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर, श्रीफल भेंट कर और फूलमालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत से राजेश पेड़वा और लक्ष्मण सोलंकी, जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि जगदीश भवेल, सावन जाट, प्रवीण दास बैरागी, मेंटर मनोहर मंडलोई, मोहन डोडवे और चंपालाल बुंदेला सहित बड़ी संख्या में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
