इंदौर। पलाश मुछाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना रविवार को विवाह सूत्र में बंधने जा रहे है। अब स्मृति इंदौर की बहू बनेगी, लेकिन दोनों का वेडिंग रिसेप्शन इंदौर में नहीं होगा। इंदौर में रहने वाले मुछाल परिवार के रिश्तेदार और परिचित रविवार को महाराष्ट्र के सांगली के लिए रवाना हुए।
सांगली में होगी स्मृति और पलाश की शादी :

सांगली स्मृति मंधाना के परिवार का पैतृक शहर है और उनकी इच्छा थी कि शादी वहीं हो। इसलिए दोनों ने अपने विवाह के लिए सांगली के सयाजी होटल का चयन किया है। हल्दी की रस्म भी यहीं संपन्न हुई, जिसमें महिला भारतीय क्रिकेट टीम की कई खिलाड़ी शामिल हुईं और जमकर नृत्य किया। कुछ महिला क्रिकेट खिलाड़ी रविवार सुबह ही सांगली पहुंचेंगी।
वर्ल्ड कप जितने के बाद मंधाना ने लिया शादी का फसला :

पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना पिछले चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। दोनों ही मारवाड़ी परिवार से हैं और स्मृति की पलाश की बहन, सिंगर पलक मुछाल से भी दोस्ती है। ढाई साल पहले स्मृति पलक की शादी में मुंबई गई थीं। परिवारों ने पहले भी शादी के लिए सहमति दी थी, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे को समय दिया। महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत के बाद, उन्होंने शादी करने का फैसला लिया।
