—Advertisement—

Silwani : स्वच्छता एवं पर्यावरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता, दिव्यांशी श्रीवास्तव का हुआ सम्मान

Author Picture
Published On: 3 October 2026
Silwani

—Advertisement—

 

स्वच्छता एवं पर्यावरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता, दिव्यांशी श्रीवास्तव का हुआ सम्मान

सिलवानी संवाददाता वैभव जैन मस्ताना

Silwani। सिविल न्यायालय सिलवानी परिसर स्थित मध्यस्थता भवन में स्वच्छता एवं पर्यावरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में न्यायिक अधिकारियों, न्यायालय कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी सुनीता पचौरिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य न्यायपालिका से जुड़े सभी घटकों के बीच आपसी समन्वय, टीम भावना, सकारात्मक कार्य वातावरण और संस्थागत सहभागिता को बढ़ावा देना है।

प्रतियोगिता में कुल 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में हंसी कोलोशिया ने प्रथम, दिव्यांशी श्रीवास्तव ने द्वितीय और धानी श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

whatsapp image 2026 10 03 at 2.47.55 am

कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जीएस रघुवंशी, अधिवक्ता अतुल श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, संदीप जैन, मनोज राजपूत, नितिन सोनी सहित न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय विकास परिषद ने किया सम्मान

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दिव्यांशी श्रीवास्तव का नगर की सामाजिक संस्था क्षेत्रीय विकास परिषद द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। दिव्यांशी, क्षेत्रीय विकास परिषद के अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव की पुत्री हैं।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास परिषद के अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, संरक्षक चंद्र कुमार जैन, सचिव सुनील वेधराज और प्रवक्ता वैभव जैन मस्ताना विशेष रूप से उपस्थित रहे। परिषद के पदाधिकारियों ने दिव्यांशी की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp