—Advertisement—

Silwani : स्कूटी मिलते ही खिल उठा खुशी का चेहरा, कक्षा 12वीं में 92 प्रतिशत अंक लाने पर मिला पुरस्कार

Author Picture
Published On: 30 September 2026
Silwani

—Advertisement—

स्कूटी मिलते ही खिल उठा खुशी का चेहरा, कक्षा 12वीं में 92 प्रतिशत अंक लाने पर मिला पुरस्कार

Silwani । कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा खुशी कुशवाहा को नई स्कूटी मिली, तो उसका चेहरा खुशी से खिल उठा। सिलवानी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक स्थित आम अपनी कॉलोनी निवासी खुशी, बृजलाल कुशवाहा की पुत्री हैं और एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणा हुई पूरी

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के लिए की गई घोषणा और खुशी को प्राप्त प्रमाण पत्र के आधार पर वर्तमान सरकार की ओर से उन्हें नई स्कूटी प्रदान की गई। स्कूटी हाथ में आते ही खुशी के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। परिवार और परिचितों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

शासन-प्रशासन के प्रति जताया आभार 

खुशी कुशवाहा ने इस उपलब्धि पर शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रोत्साहन से उन्हें आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है।

शिक्षक बनकर करना चाहती हैं समाज की सेवा

अपने भविष्य की योजना बताते हुए खुशी ने कहा कि वे आगे पढ़ाई कर शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक बनना चाहती हैं। उनका उद्देश्य है कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके, ताकि वे आगे चलकर देश और समाज की सेवा कर सकें।

इन्होंने दी बधाई

इस अवसर पर राजेश कुशवाहा, राघवेंद्र कुशवाहा, बृजलाल कुशवाहा, लोकेश कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा और जीवन कुशवाहा सहित परिजनों ने खुशी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp