—Advertisement—

मानदेय भुगतान और अर्जित अवकाश की मांग को लेकर लोकसेवकों ने सौंपा ज्ञापन

Author Picture
Published On: 25 September 2026
मानदेय

—Advertisement—

मानदेय भुगतान और अर्जित अवकाश की मांग को लेकर लोकसेवकों ने सौंपा ज्ञापन

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में कार्यरत लोकसेवकों ने तहसीलदार को दिया आवेदन, 30 दिन के अर्जित अवकाश की प्रविष्टि की मांग

सिलवानी, रायसेन। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के मकान सूचीकरण कार्य में शामिल लोकसेवकों ने मानदेय भुगतान और अर्जित अवकाश की प्रविष्टि की मांग को लेकर तहसीलदार सिलवानी को ज्ञापन सौंपा। लोकसेवकों ने बताया कि उन्होंने जनगणना के प्रथम चरण में पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ मकान सूचीकरण का कार्य किया, लेकिन कई कर्मचारियों को अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है।

मानदेय भुगतान नहीं होने की शिकायत

लोकसेवकों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जनगणना आयोग की ओर से जारी पत्रों में मानदेय की राशि जिला जनगणना कार्यालय को भेजे जाने की जानकारी दी गई थी। साथ ही अगस्त 2026 तक भुगतान प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए जाने की बात भी कही गई है।

लोकसेवकों के अनुसार सिलवानी क्षेत्र में जनगणना कार्य में शामिल कई फील्ड ट्रेनर, सुपरवाइजर, प्रगणक और अन्य कर्मचारियों को अभी तक उनके कार्य का मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने लंबित भुगतान जल्द कराने की मांग की है।

30 दिन के अर्जित अवकाश की प्रविष्टि की मांग

ज्ञापन में लोकसेवकों ने एक अन्य समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में कार्य करने वाले कर्मचारियों को 30 दिवस का अर्जित अवकाश दिए जाने संबंधी निर्देश प्रसारित किए गए हैं। इसके बावजूद संबंधित संकुलों द्वारा कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका में अर्जित अवकाश की प्रविष्टि नहीं की जा रही है।

लोकसेवकों ने कहा कि अवकाश का लाभ सुरक्षित रखने के लिए सेवा पुस्तिका में इसकी विधिवत प्रविष्टि किया जाना आवश्यक है। उन्होंने तहसीलदार से इस संबंध में संबंधित संकुलों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की।

तहसील कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

मानदेय भुगतान और अर्जित अवकाश की समस्या को लेकर बड़ी संख्या में लोकसेवक तहसील कार्यालय सिलवानी पहुंचे और तहसीलदार को आवेदन सौंपा। उन्होंने मांग की कि लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान कराया जाए तथा जनगणना कार्य के एवज में मिलने वाले 30 दिवस के अर्जित अवकाश की प्रविष्टि संबंधित कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका में सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन पर शिक्षक कमलेश कुमार अहिरवार, अशोक कुमार शुक्ला, राघवेन्द्र रघुवंशी, धर्मदास कुशवाहा, भरत सिंह कुर्मी, विजय बहादुर शाह, हरिनारायण गौर और राजेश मिश्रा सहित अन्य लोकसेवकों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

ब्यूरो चीफ रायसेन उमेश चौबे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp