—Advertisement—

, , ,

विधायक गोलू शुक्ला की बस ने फिर मासूमो को रोधा , 4 लोग गंभीर रूप से घायल

Author Picture
Published On: 29 November 2025
Untitled design 2025 11 28T221542.993

—Advertisement—

इंदौर–उज्जैन रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बस ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में शामिल बस शुक्ला ब्रदर्स की है, जिसके पिछले हिस्से पर “गोलू” लिखा हुआ था। यह बस भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बताई जा रही है।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की और चालक के साथ मारपीट भी की। उल्लेखनीय है कि इसी रूट पर इससे पहले भी शुक्ला ब्रदर्स की एक बस ने एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान ले ली थी।

घटना इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर सांवेर क्षेत्र में हुई। हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे। भिड़ंत के बाद यात्री बस से उतर गए, जिसके बाद भीड़ ने बस को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और बस को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हवाले करने से पहले भीड़ ने ड्राइवर की पिटाई भी की।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 12.17.51 PM

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया। एक युवक और महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इंदौर के अरविंदो अस्पताल में रेफर किया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर के बाद चालक बस को नियंत्रित नहीं कर सका। थोड़ी दूरी पर बस रुकने पर लोगों ने उसे घेर लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण इस रूट पर अक्सर दुर्घटनाएँ होती रहती हैं और इससे पहले भी ग्रामीणों ने तेज रफ्तार बस रोक कर ड्राइवर को चेतावनी दी थी।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp