—Advertisement—

Indore में श्रुतमति-उपशममति माताजी को भावपूर्ण विनयांजलि, जैन समाज करेगा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Author Picture
Published On: 20 May 2026
WhatsApp Image 2026 05 20 at 9.36.15 PM 1

—Advertisement—

श्रुतमति उपशममति माताजी विनयांजलि सभा Indore के उदयनगर जैन मंदिर में आयोजित होगी, समाज करेगा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित।

परम पूज्य मुनिश्री विमलसागर जी एवं पूज्य अनंत सागर जी महाराज के परम सान्निध्य में विनयांजलि सभा

राजेश जैन दद्दू
इंदौर

Indore में 22 मई शुक्रवार को श्रुतमति-उपशममति माताजी की आक्समिक समाधी मरण पर भावपूर्ण विनयांजलि सभा उदय नगर जैन मंदिर परिसर में समाजिक सांसद के मिडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू ने बताया कि परम पूज्य मुनिश्री विमलसागरजी एवं अनंत सागरजी महाराज संसघ के सान्निध्य में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज की परम साधिका शिष्या एवं आचार्य श्री समयसागर महाराज की आज्ञानुवर्ती पूज्य आर्यिका *105 श्री श्रुतमति माताजी एवं 105 श्री उपशममति माताजी के आकस्मिक समाधिस्थ होने पर भावपूर्ण विनयांजलि सभा का आयोजन शुक्रवार 22 मई 2026 को प्रातः 8 बजे
से *उदयनगर जैन मंदिर परिसर में श्री सर्वोदय धार्मिक पारमार्थिक ट्रस्ट उदय नगर जैन समाज एवं दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद के अध्यक्ष आनंद गोधा महामंत्री हर्ष जैन समस्त समाज जन से आह्वान करते हुए कहा कि श्री सकल दिगम्बर जैन समाज, इंदौर द्वारा आयोजित यह सभा परम पूज्य मुनिश्री विमल सागर जी महाराज एवं पूज्य अनंत सागर जी महाराज के परम सान्निध्य में उदयनगर जैन मंदिर में सम्पन्न होगी।

दद्दू ने बताया कि प्रातःकालीन शौच क्रिया से लौटते समय हुई इस दुःखद दुर्घटना ने पूरे संघ एवं श्रद्धालु समाज को स्तब्ध कर दिया है। तप, त्याग, संयम और साधना से अलंकृत दोनों आर्यिकाओं का जीवन सदैव समाज को धर्ममार्ग की प्रेरणा देता रहेगा। यह घटना आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परंपरा ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण श्रंमण संस्कृति एवं जैन समाज के लिए बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति है।

*दिगम्बर जैन समाज, समाजिक सांसद के *प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू ने समस्त जैन समाज Indore से विनयांजलि सभा में सम्मिलित होकर श्रद्धासुमन अर्पित करने का आग्रह किया है।

प्रेषक:
राजेश जैन दद्दू
धर्म समाज प्रचारक, Indore
मो. 9425321169

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp