—Advertisement—

मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज का नौवां दीक्षा दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया

Author Picture
Published On: 6 October 2026
साध्य सागर

—Advertisement—

*मुनि श्री 108 साध्य सागर जी महाराज का नवां दीक्षा दिवस भक्तिभाव से मनाया – 

राजेश जैन दद्दू

*इंदौर, 06 अक्टूबर 2026।* मल्हारगंज स्थित बीसपंथी मंदिर में चातुर्मास साधना कर रहे । श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महामुनिराज के कुल गौरव *मुनि श्री 108 साध्य सागर जी महाराज का नवां दीक्षा दिवस* मोदी जी की नसिया प्रांगण में बड़े ही भक्तिभाव एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कार्यक्रम में *आचार्य श्री 108 विप्रणत सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में* सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण, शास्त्र भेंट सहित विभिन्न धार्मिक क्रियाओं के साथ हुआ। *इस अवसर पर गुरु देव के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य सुशील-सुषमा पांड्या परिवार* को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर संघस्थ *क्षुल्लक श्री 108 विनय नंदी जी महाराज भी उपस्थित रहे। दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज की पुजन भक्ति की गई तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने आचार्य श्री एवं मुनिश्री को अर्घ्य समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु देव साध्य सागर जी ने अपने संबोधन में कहा कि संत के दो जन्म होते हैं। पहला जन्म मां देती हैं और दूसरा जन्म गुरु देते हैं।* मां हमें संसार में जन्म देती हैं, जबकि गुरु हमें धर्म और ज्ञान से आच्छादित कर मोक्ष मार्ग का रास्ता खोलते हैं। गुरु के सानिध्य में जीवन की वास्तविक दिशा और आत्मकल्याण का मार्ग प्राप्त होता है। मनुष्य को आत्मकल्याण और धर्म साधना की ओर अग्रसर होना चाहिए। गुरु का मार्गदर्शन जीवन को नई दिशा देता है और आत्मा को मोक्ष के पथ पर आगे बढ़ाता है।

इस अवसर पर *आचार्य श्री 108 विप्रणत सागर जी महाराज* ने भी धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री साध्य सागर जी के संयम, साधना एवं तपोमय जीवन की अनुमोदना की। इस अवसर पर अनेक समाज श्रेष्ठीयो एवं गणमान्य जन *कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व गृहमंत्री श्री बाला बच्चन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री एनपी प्रजापति* सहित अनेक गणमान्य समाजजनों ने अर्घ्य समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में उज्जैन, भोपाल सहित अनेक स्थानों से भक्तजन उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का संचालन *पं. अर्पित जैन* ने किया, आभार *श्री धर्मेन्द्र पाटनी व श्री राजेश पांड्या* ने माना।

इस अवसर पर सामाजिक संसद के वरिष्ठ *शिरोमणि संरक्षक श्री एमके जैन, श्री सुशील पांड्या, श्री प्रतिपाल टोंग्या, श्री राजेन्द्र सोनी, श्री प्रदीप बड़जात्या, श्री कमल सेठी, मुख्य कलश के पुण्यार्जक श्री श्रीपाल टोंग्या, श्री धनपाल जी टोंग्या, पार्षद श्री राजीव जैन, श्री डीके जैन, डीएसपी श्री संजय पाटोदी, श्री कैलाश वेद, श्री विजयपाल टोंग्या, पूर्व पार्षद श्री जयदीप जैन, श्री मनोज काला, रामा शाह मंदिर पंच लश्करी गोठ के नवनिर्वाचित सदस्य* सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित थे।

*- राजेश जैन दद्दू,

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp