श्री मानव सेवा सोशल ग्रुप स्कूल किट वितरण कार्यक्रम मुंबई के दादर स्थित श्री शांतिनाथ जैन देरासर में संपन्न हुआ। संस्थापक दिलीपजी राठौड़ के नेतृत्व में 200 साधर्मिक बच्चों को स्कूल बैग, टिफिन, पानी की बोतल, छतरी और स्टेशनरी किट निःशुल्क वितरित की गई।
रिपोर्टर: के. विक्रम सुराणा
श्री मानव सेवा सोशल ग्रुप स्कूल किट वितरण कार्यक्रम में 200 बच्चों को मिली शिक्षा सामग्री
मुंबई। श्री मानव सेवा सोशल ग्रुप स्कूल किट वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत महाराष्ट्र की मायानगरी मुंबई के दादर स्थित श्री शांतिनाथजी जैन देरासर के कोठारी हॉल में साधर्मिक बच्चों के लिए शिक्षा किट वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री मानव सेवा सोशल ग्रुप, मुंबई के तत्वावधान में एवं संस्थापक श्री दिलीपकुमार कांतीलालजी राठौड़ (बाली-दादर) के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मंगल शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के सामूहिक जाप एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में उपस्थित सभी महानुभावों ने शिक्षा और सेवा के इस पुनीत कार्य की सराहना की।
साधर्मिक परिवारों का किया गया बहुमान
समारोह में लाभार्थी परिवारों एवं विशेष अतिथियों का तिलक एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता और साधर्मिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।
चौथे वर्ष भी 200 बच्चों को वितरित की गई शिक्षा किट
श्री मानव सेवा सोशल ग्रुप स्कूल किट वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष लगातार चौथे वर्ष लगभग 200 साधर्मिक बच्चों को शिक्षा हेतु आवश्यक सामग्री निःशुल्क प्रदान की गई।किट में शामिल सामग्री:
- स्कूल बैग
- टिफिन बॉक्स
- पानी की बोतल
- छतरी
- स्टेशनरी सामग्री
बच्चों और अभिभावकों ने इस सेवा कार्य के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया।
शिक्षा और सेवा का संदेश
संस्थापक श्री दिलीपजी राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि साधर्मिक सेवा मानव जीवन का सर्वोच्च धर्म है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना चाहिए।कार्यक्रम का प्रभावी संचालन अंतरराष्ट्रीय विधिकारक एवं सुप्रसिद्ध मंच संचालक प्रिंस भाई द्वारा किया गया।सीए मोहनलालजी भंडारी ने बताया कि बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सभी वस्तुओं को सम्मिलित कर संपूर्ण किट तैयार की गई है ताकि उन्हें पढ़ाई में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
बड़ी संख्या में उपस्थित रहे समाजजन
समारोह में साधर्मिक परिवारों, बच्चों, महिला मंडल एवं युवा कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।अंतरराष्ट्रीय सुप्रसिद्ध मंच संचालक प्रिंस भाई ने कहा कि हम सभी प्रभु के सेवक हैं और समाज सेवा ही सच्ची साधना है।
Watcg this :https://youtu.be/_0Fn0qJc7EI
स्वामीवात्सल्य के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी पधारे हुए महानुभावों के लिए अल्पाहार एवं स्वामीवात्सल्य की व्यवस्था की गई।श्री मानव सेवा सोशल ग्रुप के इस सेवा कार्य की दादर संघ एवं समाज के वरिष्ठजनों ने मुक्त कंठ से अनुमोदना की तथा संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख महानुभाव
श्रीमान CA मोहनलालजी भंडारी, श्रीमती चंद्राजी भंडारी, CA जीनेन्द्रजी भंडारी, CA हितेंद्रजी भंडारी, मातुश्री भाग्यवंतीजी, रमनलालजी, दालमचंदजी, कांतिलालजी, नरेंद्रभाई गोहिल, सुरेशजी सुराणा, संतोषजी जगावत, संपतजी धनरेशा, रमेशजी धनरेशा, महेशजी शोभावत, फुटरमलजी, परेशजी साकरिया, कुशलजी धोका, नितिनजी राणावत, किरणजी रांका, विक्रमजी राठौड़, प्रीतजी राठौड़, दिलीपजी राठौड़, जेठमलजी राठौड़, ललित भाई, सुप्रसिद्ध मंच संचालक प्रिंस भाई, के. विक्रम सुराणा सहित अनेक गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।




