निर्माण के कुछ ही समय बाद रपटे से पानी का रिसाव, ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
Shivpuri/पिछोर। ग्राम पंचायत में हाल ही में निर्मित रपटे से निर्माण के कुछ ही समय बाद पानी का रिसाव शुरू होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया तथा सरपंच और सचिव की मिलीभगत से घटिया सामग्री का उपयोग कर शासकीय राशि का दुरुपयोग किया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि रपटा बनने के तुरंत बाद ही उसमें से पानी रिसने लगा, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों ने इस मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए, यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों, सरपंच, सचिव तथा निर्माण एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
(नोट: यह समाचार स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
ग्राम पंचायत बामोर डामरोन
