शांतिनाथ जिनालय नागदा में 25वीं रजत ध्वजारोहण पंचाह्निका महोत्सव 14 से 18 नवम्बर तक
नागदा (ब्रजेश बोहरा):
श्री राजेन्द्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर एवं श्री शांतिनाथ जिनालय, जैन कॉलोनी नागदा में 25वीं रजत ध्वजारोहण पंचाह्निका महोत्सव का शुभारंभ 14 नवम्बर से 18 नवम्बर 2025 तक भव्य रूप से आयोजित होगा।
इस पावन अवसर पर राष्ट्रसंत श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्यरत्न, द्विशतावधानी मुनिराज श्री प्रत्यक्षरत्न विजयजी म.सा. एवं मुनिराज श्री पवित्ररत्न विजयजी म.सा. अपनी पावन निश्रा प्रदान करेंगे।
मुनि भगवंतों का मंगल विहार
मुनि भगवंतों का विहार 10 नवम्बर, प्रातः 9:15 बजे पार्श्व प्रधान पाठशाला से प्रारंभ होकर शांतिनाथ जिनालय, जैन कॉलोनी तक रहेगा।
प्रातः 9:30 बजे जिनालय प्रांगण में प्रवचन का लाभ समस्त श्रद्धालुजन प्राप्त करेंगे।
स्थिरता स्थल
मुनि भगवंतों की स्थिरता जयन्तसेन आराधना भवन, जैन कॉलोनी नागदा में रहेगी।
आयोजक मंडल का निवेदन
श्री श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ एवं श्री राजेन्द्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, नागदा ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस पावन पंचाह्निका महोत्सव में उपस्थित होकर जिनशासन की शोभा बढ़ाएं और धर्मलाभ प्राप्त करें।
संवाददाता: जीवन लाल जैन, नागदा

