—Advertisement—

शहडोल में 8 वर्षीय बच्ची से कथित मारपीट, गर्म चिमटे से दागने का आरोप

Author Picture
Published On: 30 September 2026
1fced7c8 ce1d 4dad b5c6 9abcfc5df2f7

—Advertisement—

शहडोल के कोतवाली थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची ने डॉक्टर दंपति पर कथित मारपीट और गर्म चिमटे से दागने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहडोल में 8 वर्षीय बच्ची से कथित मारपीट, गर्म चिमटे से दागने का आरोप; डॉक्टर दंपति से पूछताछ

रिपोर्ट – संभागीय ब्यूरो चीफ सुनील रैदास

शहडोल। कोतवाली थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची के साथ कथित मारपीट और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। बुधवार शाम बच्ची एक घर से निकलकर वार्ड नंबर सात पहुंची और रोते हुए एक मकान में चली गई। स्थानीय लोगों ने बच्ची से बातचीत के बाद पुलिस को सूचना दी। बच्ची ने जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर दंपति पर मारपीट करने और गर्म चिमटे से दागने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक डॉक्टर दंपति कुछ माह पहले उसे बांदा से शहडोल लेकर आए थे। बच्ची ने आरोप लगाया कि उससे घर का काम कराया जाता था और गलती होने या विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। उसने डॉक्टर की पत्नी पर गर्म चिमटे और अन्य गर्म वस्तु से दागने का भी आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को थाने ले जाकर घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. बीआर प्रजापति को भी पूछताछ के लिए बुलाया।

डॉ. प्रजापति ने मीडिया से बातचीत में बच्ची को अपनी पत्नी की रिश्तेदार बताते हुए कहा कि वह घूमने के लिए शहडोल आई है। पुलिस बच्ची, डॉक्टर दंपति और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp