—Advertisement—

,

सेवा संकल्प अभियान में नागदा ने लिया स्वच्छता और हरियाली का संकल्प

Author Picture
Published On: 2 October 2026
67c671a5 ab1a 4149 b3c8 d92263b906a8

—Advertisement—

नागदा में गांधी-शास्त्री जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका ने स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। जनप्रतिनिधियों ने सफाई मित्रों का सम्मान कर नागरिकों से स्वच्छ एवं हरा-भरा नगर बनाने में सहयोग की अपील की।

सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता के साथ हरियाली का संकल्प, नागदा में चला सफाई अभियान और हुआ पौधारोपण

जनभागीदारी से स्वच्छ एवं हरा-भरा बनेगा नगर : नपाध्यक्ष संतोष गेहलोत

नागदा। सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर पालिका परिषद नागदा द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पुराने बस स्टैंड पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ बायपास रोड स्थित अटल गार्डन के समीप पौधारोपण किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, जिला महामंत्री राकेश यादव, नागदा मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, बिरलाग्राम मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन और सांसद प्रतिनिधि ओ.पी. गेहलोत सहित जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

गांधी-शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा का संदेश दिया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

e1cabd0b 2b31 4183 bd79 cb4ee4f4aacd 8497c6d9 4c04 467f 8b14 eef1c0348317

पौधे लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प

स्वच्छता अभियान के बाद अटल गार्डन के समीप पौधारोपण किया गया। अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल और उन्हें वृक्ष का रूप देने का संकल्प लिया।

नपाध्यक्ष संतोष गेहलोत ने कहा कि ‘सेवा ही संकल्प, जनभागीदारी ही शक्ति’ के भाव के साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

सफाई मित्रों का सम्मान

कार्यक्रम में कुशल सफाई मित्रों को प्रमाण-पत्र, उपहार एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। नगर पालिका के सीएमओ सतीश मटसेनिया सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओ.पी. गेहलोत ने किया। संचालन नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र शर्मा ने किया तथा आभार सीएमओ सतीश मटसेनिया ने माना।

9556bc54 b2e1 473d 8853 a0ef710a883a

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp