—Advertisement—

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 नागदा: नगर पालिका परिषद ने शहर को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प

Author Picture
Published On: 18 September 2025
Untitled7777777777777

—Advertisement—

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ नागदा में – नगर पालिका परिषद ने लिया स्वच्छ शहर का संकल्प

नागदा, 17 सितंबर 2025।
नगर पालिका परिषद नागदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय डे-केयर सेंटर पर किया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गहलोत ने की, जबकि मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान रहे।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में पूर्व अध्यक्ष असंगठित कर्मकार मंडल सुल्तान सिंह शेखावत, जिला महामंत्री राकेश यादव, सांसद प्रतिनिधि ओ.पी. गहलोत, नगर मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, बिरलाग्राम मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन, सभापति भावना रावल, पार्षद अनीता मीणाओम प्रकाश चौहान, संजय जवेरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

दीप प्रज्वलन और पौधारोपण से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी पी.के. सुमन ने अतिथियों का स्वागत पुष्पमालाओं से किया। इस दौरान डे-केयर सेंटर परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

पखवाड़े में होंगे कई स्वच्छता कार्यक्रम

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नागदा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • सिंगल यूज़ प्लास्टिक जनजागरूकता अभियान

  • विशेष सफाई अभियान (चामुंडा माता मंदिर सहित अन्य स्थलों पर)

  • नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता संदेश

  • दशहरा मैदान की सफाई

  • विद्यालयों में पौधारोपण व चित्रकला प्रतियोगिता

  • ग्राम पाडल्या कला में स्वास्थ्य शिविर

  • बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थलों की सफाई

  • सभी शौचालयों की सफाई और फॉगिंग अभियान

  • अटल उद्यान, स्विमिंग पूल और चंबल नदी पर श्रमदान

  • स्वच्छता रैली का आयोजन

  • kkk scaled

नगर पालिका परिषद नागदा ने घोषणा की कि शहर के सभी 36 वार्डों में नालियों की सफाई, सड़कों की धुलाई, डीटीटी पाउडर का छिड़काव और फॉगिंग मशीन से मच्छरों पर नियंत्रण किया जाएगा।

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 प्रमाण पत्र वितरण

इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 अंतर्गत स्वीकृत हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। लाभार्थियों में लालू पिता मधुजी, इमरान रहमानी पिता जुल्फिकार रहमानी, रमेश पिता हरिराम जी, दलशेर खाँ पिता मोहम्मद खाँ एवं रेखा भाटिया पति दिनेश भाटिया शामिल रहे।

संचालन और आभार

कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा ने किया और आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी पी.के. सुमन ने व्यक्त किया।

स्वच्छता का संकल्प

नगर पालिका परिषद नागदा का उद्देश्य है – “स्वच्छ नगर, स्वस्थ नगर” का संदेश प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाना और नागदा को स्वच्छता की नई पहचान दिलाना।

📌 रिपोर्ट: संवाददाता जीवन लाल जैन, नागदा

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp