सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने गणेश चतुर्थी पर पेश किए नए डिज़ाइन और खास ऑफ़र
मुंबई, अगस्त 2025: भारत के अग्रणी ज्वेलरी रिटेलर सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर नए आभूषण डिज़ाइन और विशेष ऑफ़र पेश किए हैं। 85 साल की विरासत और 186+ शो-रूम के साथ यह ब्रांड, भगवान गणेश के जन्मोत्सव को और खास बनाने के लिए सोने, प्लेटिनम और हीरे के नए कलेक्शन के साथ आया है।
सेन्को के एमडी एवं सीईओ, श्री सुवंकर सेन ने कहा, “हमारे आभूषण भारतीय संस्कृति और विरासत से प्रेरित हैं। गणेश चतुर्थी पर हम ग्राहकों को सोने पर प्रति ग्राम ₹100 की छूट, सोने के मेकिंग चार्ज पर 35% तक, हीरे के मूल्य पर 10% तक और हीरे के मेकिंग चार्ज पर 25% तक की छूट दे रहे हैं। चाँदी के आभूषणों पर 10% तक की छूट और पुराने सोने के आभूषण बदलने पर 0% कटौती भी दी जा रही है। इसके अलावा, लैब-ग्रोउन डायमंड ज्वेलरी और लेदर बैग्स पर भी 15% तक की छूट है।”
डायरेक्टर और हेड ऑफ मार्केटिंग, श्रीमती जोइता सेन ने कहा, “अगस्त का महीना पूरे भारत में त्योहारों का समय है। इस गणेश चतुर्थी पर हमने सोने और हीरे के हल्के, आकर्षक पेंडेंट लॉन्च किए हैं, जो श्रद्धा और आधुनिक सुंदरता का मिश्रण पेश करते हैं। ये आभूषण आज की जीवनशैली के लिए बिल्कुल उपयुक्त भक्ति के प्रतीक हैं।”
सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स सोने, हीरे, चाँदी, प्लेटिनम और अर्ध-कीमती स्टोन्स के विविध कलेक्शन पेश करता है। इसके प्रमुख ब्रांड हैं:
-
एवरलाइट: हल्के आभूषण
-
गॉसिप: चाँदी और कॉस्ट्यूम ज्वेलरी
-
डी’सिग्निया: प्रीमियम ज्वेलरी अनुभव
-
अहम कलेक्शन: पुरुषों के लिए खास
-
विवाह कलेक्शन: प्रीमियम डिज़ाइनर वेडिंग ज्वेलरी
गणेश चतुर्थी ऑफ़र 26 से 31 अगस्त 2025 तक सभी सेन्को शोरूम और ऑनलाइन चैनल्स पर उपलब्ध रहेंगे।
ऑनलाइन ऑफ़र्स और कलेक्शन देखने के लिए: Senco Gold & Diamonds
