—Advertisement—

,

“सीहोर के किसान पुत्र अरहान पटेल की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री”

Author Picture
Published On: 26 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 26 at 3.55.04 PM

—Advertisement—

सीहोर के किसान पुत्र अरहान पटेल का बॉलीवुड डेब्यू

महेश भट्ट और सुहृता दास की फिल्म ‘तू मेरी पूरी कहानी’ से बड़े पर्दे पर एंट्री

मुंबई, सितम्बर 2025।
मध्यप्रदेश के सीहोर की मिट्टी में पला-बढ़ा किसान पुत्र अब बॉलीवुड की रौशनी में चमक रहा है। अरहान पटेल ने अपने संघर्ष और सपनों की ताकत से वह मुकाम पा लिया है, जिसकी चाहत हर नए कलाकार के दिल में होती है। महेश भट्ट और निर्देशक सुहृता दास की नई फिल्म ‘तू मेरी पूरी कहानी’ से अरहान ने बतौर हीरो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शानदार डेब्यू किया है।

फिल्म रिलीज़ होते ही दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने लगी है। नई जोड़ी की ताजगी और कहानी की संवेदनशीलता ने लोगों का दिल जीत लिया है।

11

अरहान कहते हैं,

“सुहृता मैम की हमारी अधूरी कहानी देखने के बाद मुझे अहसास हुआ था कि वे कितनी गहरी स्टोरीटेलर हैं। उसी दौरान उन्होंने मुझमें वह चिंगारी देखी और सोचा कि मैं रोहन के किरदार के लिए सही रहूँगा। उनके मार्गदर्शन और महेश भट्ट सर जैसे निर्माता का साथ मिलना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।”

महेश भट्ट और उनका कैंप हमेशा नए टैलेंट को मौका देने के लिए जाना जाता है। जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, कंगना रनौत, आदित्य रॉय कपूर जैसे कई सितारों को लॉन्च करने की परंपरा अब अरहान पटेल के साथ आगे बढ़ रही है।

अरहान का यह सफर साबित करता है कि मेहनत, जुनून और सही अवसर किसी भी साधारण पृष्ठभूमि को असाधारण उपलब्धि में बदल सकते हैं। सीहोर का यह बेटा अब देशभर के उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है, जो छोटे शहरों और गाँवों से बड़े सपने देखने की हिम्मत रखते हैं।

फिल्म ‘तू मेरी पूरी कहानी’ 26 सितम्बर से देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp