टिकोद में पौधारोपण, 200 पौधे लगाने का लक्ष्य
पडाना – सारंगपुर जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत टिकोद में शासकीय स्कूल एवं आंगनवाड़ी भवन के पास पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 11 पौधे रोपित किए गए।
मनोज कुमार पुष्पत की रिपोर्ट
पंचायत का लक्ष्य है पंचायत परिसर आंगनवाड़ी स्कूल परिसर शांति धाम गौरव जी मंदिर परिसर इत्यादि जगहों पर 200 पौधे लगाने का है!कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि स्कूल परिसर को हरित क्षेत्र बनाया जाएगा। पंचायत सचिव श्याम बाबू शर्मा ने कहा कि पंचायत की खाली जमीन पर चरणबद्ध तरीके से पौधे लगाए जाएंगे।इस अवसर पर रोजगार सहायक विष्णु प्रसाद परमार सिंह परमार, अरुण सिंह परमार, संतोष कुमार परमार, जगदीश हरे, मोहनलाल, राधेश्याम सेन गोरे लाल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।
