इंदौर:
पवित्र पर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सराफा विद्या निकेतन स्कूल में बच्चों के लिए एक भव्य और आकर्षक ‘फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता’ का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय का प्रांगण नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों और भक्तिमय उत्साह से सराबोर नजर आया।\

कान्हा और राधा के स्वरूपों में सजे नन्हे-मुन्ने
प्रतियोगिता के दौरान स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्री कृष्ण, उनके परम मित्र सुदामा और श्री राधा रानी के मनमोहक स्वरूपों में सज-धज कर पहुँचे। सिर पर मोर मुकुट, हाथों में बांसुरी, कांधे पर कमली और पीतांबर वस्त्र धारण किए बाल-गोपालों की छटा देखते ही बन रही थी।
विद्यालय की नर्सरी कक्षा में अध्ययनरत अधिराज अग्रवाल विशेष रूप से भगवान श्री कृष्ण के मनभावन रूप में सजे हुए नज़र आए, जिनकी बाल-सुलभ चेष्टाओं और मनमोहक रूप ने उपस्थित सभी शिक्षकों व अभिभावकों का दिल जीत लिया।
बच्चों को दिए गए पुरस्कार
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी-अपनी वेशभूषा के अनुसार मंच पर आकर सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। शिक्षकों और निर्णायकों ने बच्चों के उत्साह की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। आयोजन के अंत में सभी बच्चों को माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया।

