—Advertisement—

संजा प्रतियोगिता नागदा: गोबर से बनाई गई आकर्षक संजा, विजेताओं की सूची

Author Picture
Published On: 15 September 2025
754882c5 6c45 44af 800e 3f13ce05422f

—Advertisement—

संजा प्रतियोगिता में संजा की आरती, 140 प्रतिभागियों ने बनाई आकर्षक संजा

नागदा जं. (निप्र)। मालवा का प्रमुख पारंपरिक त्योहार संजा जो 16 दिनों तक मनाया जाता है, उसी के तहत सामाजिक नारी संगठन द्वारा ग्राम निपानिया में संजा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन दोपहर 2 बजे शुरू हुआ, जिसमें करीब 140 प्रतिभागियों ने भाग लेकर गोबर से सुंदर-सुंदर संजा बनाई।

संगठन की संयोजक सीमा सारस्वत ने बताया कि संजा प्रतियोगिता विगत 13 वर्षों से लगातार की जा रही है, जबकि पिछले 4 वर्षों से ग्राम निपानिया में इसका आयोजन हो रहा है। इस मौके पर ग्राम की माताओं, बहनों, बच्चों और युवाओं में सुबह से ही विशेष उत्साह देखा गया। सभी ने खेतों में जाने से पहले संजा बनाकर अपनी संस्कृति के प्रति लगाव प्रदर्शित किया। संजा बनाने में लड़कों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। संजा माता की आरती गीत “संजा तू थारा घर जा… छोटी सी गाड़ी लुड़कती जाय…” के साथ पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

b4d66d5d 9f73 4e18 a726 e6812bee9510

निर्णायक मंडल में प्रज्ञा भावे (शिक्षक) और रश्मि साहू ने सराहनीय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि संजा बनाना हमारी संस्कृति के लिए आवश्यक है और इससे बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं। परंपरा के अनुसार संजा 16 दिनों तक गाय के गोबर से बनाना चाहिए क्योंकि गोबर में देवताओं का वास माना जाता है।

कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

  • प्रथम पुरस्कार – दीपा गिर

  • द्वितीय पुरस्कार – टीना गोस्वामी, भावना सेन, मीना गोस्वामी

  • तृतीय पुरस्कार – मीना गिर, काजू गुर्जर

  • चतुर्थ पुरस्कार – आरती गुर्जर, पायल गुर्जर

  • पंचम पुरस्कार – प्रदीप सिंह, भावना गोस्वामी, निकिता गुर्जर

सभी प्रतिभागियों को समिति की ओर से सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर रमेशचन्द्र पाल, अशोक कछावा, दिनेश सेठिया, नीता पोरवाल, राजकुमारी चौरसिया, ऋतु अरोड़ा, नागेश्वरी पाल, माया कछावा, अन्नपूर्णा शर्मा, ऋतु पाण्डे और राखी सेठिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम सारस्वत ने किया।

✍️ रिपोर्ट – जीवन लाल जैन, नागदा
📞 पुरुषोत्तम सारस्वत : 94796 21968

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp