अहिरवार समाज संघ का जिला अधिवेशन संपन्न, कार्यकारिणी का किया विस्तार
Guna। अहिरवार समाज संघ जिला गुना के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन के दौरान तहसील, ब्लॉक एवं जिला स्तर की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यक्रम में अहिरवार समाज संघ भारत के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जगदीश सूर्यवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह बौद्ध, प्रदेश अध्यक्ष एमएल वर्मा एवं कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एनएस वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश सूर्यवंशी ने कहा कि समाज को संगठित होने की आवश्यकता है। जब समाज सामाजिक स्तर पर संगठित होगा, तभी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर सकेगा। उन्होंने कहा कि अन्याय और अत्याचार से पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए संगठन के पदाधिकारी हरसंभव प्रयास करते हैं। उन्होंने बताया कि अहिरवार समाज संघ पिछले 25 वर्षों से भारत के विभिन्न प्रांतों में लगातार कार्य कर रहा है।

कार्यकारिणी का विस्तार
अधिवेशन के दौरान संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गईं। इनमें चंद्रप्रकाश अहिरवार को गुना प्रदेश उपाध्यक्ष, अशोक जाटव को गुना संभागीय अध्यक्ष (ग्वालियर), हीरालाल अहिरवार एडवोकेट को जिला अध्यक्ष गुना, राजपाल जाटव को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष गुना, मुकेश इमलिया को युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गुना, मीनू मौर्य को महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गुना और राजधर सिंह एडवोकेट को लीगल सेल अध्यक्ष गुना नियुक्त किया गया।
इसी क्रम में प्रकाश सिंह चोपड़ा को कोषाध्यक्ष, रामलाल सूर्यवंशी, श्यामबाबू अहिरवार एवं अवधेश कश्यप को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। ब्रजेश अहिरवार को आरोन ब्लॉक उपाध्यक्ष तथा तीरथ सिंह अहिरवार को आरोन ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके अलावा हेमराज खरे को चाचौड़ा ब्लॉक अध्यक्ष, हरिकिशन खरे को कुमराज ब्लॉक अध्यक्ष और पूरन सिंह अहिरवार को बमौरी ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। संगठन के विस्तार के दौरान जिले के विभिन्न ब्लॉक एवं स्तरों पर 50 से अधिक अन्य नियुक्तियां भी की गईं।
बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामि
अधिवेशन में गुना जिले की सभी तहसीलों से सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष गुना एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि आरोन हीरालाल अहिरवार एडवोकेट ने सभी उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों और समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
संवाददाता: सौरभ विरथरे
