—Advertisement—

समृद्धि सेतु संस्था के प्रथम स्थापना दिवस पर कनाड़िया रोड पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 27 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

Author Picture
Published On: 2 October 2026
समृद्धि

—Advertisement—

समृद्धि सेतु संस्था के प्रथम स्थापना दिवस पर कनाड़िया रोड पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 27 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

इंदौर। संस्था समृद्धि सेतु, इंदौर द्वारा संस्था के प्रथम स्थापना दिवस एवं विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर कनाड़िया रोड पर विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्था के 27 कर्मवीर रक्तवीर योद्धाओं ने रक्तदान किया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के साथ संस्था अध्यक्ष दीपेश जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई।

प्रथम बार रक्तदान करने वालों का सम्मान

शिविर में क्षेत्र के पार्षद श्री राजीव जैन और समाजसेविका एवं नगर मंत्री सुश्री नेहा शर्मा द्वारा प्रथम बार रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

whatsapp image 2026 10 01 at 9.19.24 pm

रहवासियों की रही बढ़-चढ़कर सहभागिता

शिविर में वैकुण्ठ विहार, आलोक नगर, संचार नगर और वैभव नगर के रहवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इनकी रही उपस्थिति एवं सहयोग

कार्यक्रम में संस्था के सदस्य नितेश सोलंकी, सचिन जैन शौर्य, भरत जैन, अंकित जैन और विनोद पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आयोजन में शिवम् मेडिकल (वैभव नगर), इंदु मार्केटिंग (प्रीति नगर) और सवारिया पैथोलॉजी (आलोक नगर) ने सहयोगी प्रतिष्ठान के रूप में सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था सदस्य एवं मीडिया प्रभारी विनोद पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp