—Advertisement—

Sagar में स्कूली वाहनों की सघन जांच, LPG गैस किट लगी 2 मारुति वैन जब्त

Author Picture
Published On: 11 July 2026
Sagar में स्कूली वाहनों की सघन जांच, LPG गैस किट लगी 2 मारुति वैन जब्त

—Advertisement—

स्कूलों में संचालित मारूति वेन, स्कूल बस के विरूद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही

एस.एस.आर.बी. पब्लिक स्कूल, दलपतपुर में संचालित LPG . गैस किट की 02 मारूति वेन जप्त

महेंद्र राज की रिपोर्ट

स्कूल प्रबंधन के विरूद्ध कार्यवाही हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र

Sagar / स्कूल में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रायें जो स्कूली वाहनों से स्कूल आते-जाते है, उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल सागर के निर्देश पर दलपतपुर जिला सागर में स्कूल बसों की जांच दिनांक 10.07.2026 को की जा रही थी। मारूति वेन वाहन क्रमांक MP15A4259, MP04BA6222 जो स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य कर रही थी, उसे दलपतपुर में रोककर चैक किया गया।

उक्त वाहन के चालक से वाहन के कागजात मांगे गये तो उन्होंने कोई भी दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किये। वाहन में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चे बैठे पाये गये। वाहन के पीछे के भाग की डिक्की के गेट को खोलकर देखा गया तो वाहन में एल.पी.जी. गैस किट लगी हुई थी। अर्थात् वाहन को एल.पी.जी. गैस से चलाया जा रहा था।

मध्यप्रदेश राजपत्र क्रमांक 388 दिनांक 18 सितम्बर 2019 के बिन्दु क्रमांक 3(19) में उल्लेखित है ‘‘शैक्षणिक वाहनों का एल.पी.जी. ईधन द्वारा संचालन प्रतिबंधित रहेगा।’’ अर्थात् उक्त वाहन द्वारा उपरोक्त राजपत्र के प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा था। उक्त वाहन इस कार्यालय में प्रायवेट श्रेणी में पंजीकृत होकर अनाधिकृत तरीके से स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य कर रही थी। जो कि मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा-39 का उल्लंघन है।

क्योंकि जो वाहन जिस कार्य के लिए पंजीकृत होता है, उस वाहन का उपयोग उसी कार्य के लिए किया जा सकता है। इस कारण मारूति वेन क्रमांक MP15A4259, MP04BA6222 को मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 207 के तहत् जप्तकर कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर के परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है।

लगातार चैकिंग के बाद भी कुछ वाहनस्वामियों द्वारा गैस किट लगाकर स्कूलों में वाहन संचालित किये जा रहे है, जो बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ है, एवं सुरक्षा मानकों के विपरीत है, बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते समस्त अभिभावकों से अपील की जाती है कि वह बच्चों को ऐसे स्कूली वाहन में स्कूल न भेजे जो एलपीजी गैस किट से संचालित है, या अनफिट प्रतीत होते है।

एस.एस.आर.बी. पब्लिक स्कूल, दलपतपुर में संचालित उक्त दोनों मारूति वेन चैकिंग के दौरान जप्त की गई है, जिसमें एलपीजी गैस किट लगी हुई थी। स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी निर्धारित करने तथा स्कूल के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी, सागर को इस कार्यालय द्वारा पत्र लिखा गया है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने समस्त स्कूल बस संचालकों को हिदायत दी गयी कि वह स्कूल बसों का संचालन माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत् समस्त बिन्दुओं का पालन करें, तथा वाहन में स्पीड गर्वनर, वाहन की कंडीशन, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, मोटरयानकर भुगतान प्रमाण, फस्टेड बाॅक्स, अग्निशमन यंत्र, चालक का हैबी लायसेंस एवं निर्धारित गणवेश में वाहन का संचालन करे, एवं स्कूली वाहन में बैठक क्षमता अनुसार ही छात्र/छात्राओं को बैठायें। यदि चैकिंग के दौरान उक्त कमियों के वाहन संचालित होते हुए पाये गये तो नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp