—Advertisement—

Sagar : सीएमएचओ डॉ. देवेश पटेरिया का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य संस्थाओं में मिली कमियों पर सख्त निर्देश

Author Picture
Published On: 11 July 2026
Sagar : सीएमएचओ डॉ. देवेश पटेरिया का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य संस्थाओं में मिली कमियों पर सख्त निर्देश

—Advertisement—

*सीएमएचओ ने स्वास्थ्य संस्थाओं का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर दिए सख्त निर्देश*

महेंद्र राज की रिपोर्ट
Sagar / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेश पटेरिया ने जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीना, आयुष्मान आरोग्य मंदिर भैंसवाही एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विभिन्न संस्थाओं में पाई गई कमियों पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।CMHO Dr. Devesh Pateria Conducts Surprise Inspection

*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीना के निरीक्षण के दौरान पदस्थ चिकित्सक अनुपस्थित मिले तथा हस्ताक्षर पंजी में उनके हस्ताक्षर नहीं पाए गए* स्टोर में दवाइयां अव्यवस्थित मिलीं, फोकल प्वाइंट के डीप फ्रीजर पर बर्फ जमी हुई थी तथा साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं पाई गई। आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-47 में संचालित टीकाकरण सत्र के दौरान अनमोल पोर्टल पर प्रविष्टियां नहीं किए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

*आयुष्मान आरोग्य मंदिर भैंसवाही के निरीक्षण में ओपीडी रजिस्टर में अपेक्षाकृत कम मरीज दर्ज पाए गए*
अनमोल एवं एनसीडी पोर्टल पर प्रविष्टियां अधूरी मिलने पर उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। परिसर में वृक्षारोपण एवं साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित सीएचओ को सुधारात्मक कार्रवाई करने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार- *प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर के निरीक्षण के दौरान अनमोल पोर्टल पर डिलीवरी अपडेट नहीं पाए जाने तथा परिसर में वृक्षारोपण एवं साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली*
संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेश पटेरिया ने खंड चिकित्सा अधिकारी शाहपुर को निर्देशित किया है कि संबंधित संस्थाओं के प्रभारी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर एवं प्रभावी ढंग से संचालित हो सकें।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp