—Advertisement—

रूस बनेगा ई-सिगरेट फ्री : जल्दी ही लगेगा वपे पर BAN पुतिन ने दिए आदेश

Author Picture
Published On: 7 November 2025
Untitled design 39

—Advertisement—

दुनिया भर के युवाओ में  का चलन बढ़ता जा रहा है। इस विषय को गभीरता से लेते हुए रूस ई-सिगरेट और वेप उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने जा रहा है। इससे जुड़े एक प्रस्ताव को रूसी राष्ट्रपति की सहमति मिल गई है। इस विषय को लेक्र लोग 2 हिस्सों में बट गए है कुछ लोग इस बेन को सही बता रहे है पर कुछ लोगो का कहना है कि इससे वेप प्रोडक्ट्स की ब्लैक मार्केटिंग बढ़ जाएगी।

रूस देशभर में ई-सिगरेट जैसे वेप प्रोडक्ट्स पर बैन लगाने की तरफ बढ़ रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वेप की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को समर्थन देने के संकेत दिए हैं। यह प्रस्ताव सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े एक्टिविस्ट्स और सांसदों की तरफ से पेश किया गया था।

गुरुवार को रूस के समारा शहर में एक स्पोर्ट्स और एजुकेशन सेंटर की यात्रा के दौरान पब्लिक मूवमेंट ‘हेल्दी फादरलैंड’ की प्रमुख येकातेरिना लेशचिंस्काया ने राष्ट्रपति के सामने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने पड़ोसी देशों सहित दुनिया के अन्य हिस्सों में वेप पर लगे प्रतिबंधों और उससे हुए फायदों का हवाला दिया.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पुतिन ने सहमति में अपना सिर हिलाया और बताया कि उपप्रधानमंत्री दिमित्री चेर्नीशेंको ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया है.

35 से 40 लाख लोग कर रहे है वेप का इस्तेमाल :

vapr

एक रूसी न्यूज एजेंसी के अनुमान के अनुसार, इस समय रूस में करीब 35 से 40 लाख लोग वेप का इस्तेमाल करते हैं। अगस्त में पुतिन ने निजनी नोवगोरोद क्षेत्र में एक पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी, जिसमें क्षेत्रीय स्तर पर वेप बिक्री पर प्रतिबंध की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस विचार को देश की उपभोक्ता संरक्षण एजेंसी रोस्पोट्रेबनादजोर ने भी समर्थन दिया है.

ई-सिगरेट बैन को लेकर रूसी संसद का रुख क्या है?

रूस की संसद ड्यूमा में भी इस प्रस्ताव को लेकर तेजी से सहमति बन रही है। ड्यूमा स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन ने वेप्स को ‘लिक्विड जहर’ बताते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं। उनके मुताबिक, एक सर्वेक्षण में 2,65,000 में से 74% लोगों ने वेप पर पूर्ण प्रतिबंध का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 2023 में नाबालिगों को वेप बेचने पर लगाए गए प्रतिबंध जैसे ‘आधे-अधूरे कदम’ नाकाफी साबित हुए हैं।

ड्यूमा के उपाध्यक्ष व्लादिस्लाव दावानकोव ने पुतिन की टिप्पणियों के बाद कहा, ‘वेप एक बुराई है। संसद जल्द ही इसकी बिक्री पर प्रतिबंध की समीक्षा करेगी.’

श्रम और सामाजिक नीति समिति के प्रमुख यारोस्लाव नीलोव ने भी जोर दिया कि वेप पर प्रतिबंध लगाना चाहिए. उन्होंने कहा कि वेप का इस्तेमाल करने वालों की औसत उम्र लगातार घट रही है और इससे स्वास्थ्य को लेकर खतरे बढ़ रहे हैं.

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp