—Advertisement—

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में लुटेरी दुल्हन हुई फरार : शादी के बाद जेवर और नकदी लेकर भागी

Author Picture
Published On: 12 November 2025
Untitled design 2025 11 12T171319.508

—Advertisement—

शिवपुरी, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक चुका देने वाली घटना सामने आई है। जहां शादी के कुछ ही दिनों बाद एक दुल्हन और उसके पिता ने शिवपुरी के युवक भुवनेश तिवारी को ठगा और सोने के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत करवाई , लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद अदालत के आदेश के बाद पिछोर थाना पुलिस ने आरोपी दुल्हन और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

lut

लुटेरी दुल्हन का षड्यंत्र

जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के निवासी नीरज तिवारी के बेटे भुवनेश तिवारी का विवाह 17 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी दीपिका सागर से हुआ। दीपिका के पिता दिनेश कुमार ने खुद को आर्थिक रूप से कमजोर बताते हुए शादी का सारा खर्च वर पक्ष से करवाया।

भुवनेश के परिवार ने दीपिका को हार, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल, बिछिया और अन्य कीमती उपहार भेंट किए। विवाह हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ, लेकिन कुछ ही दिनों बाद दीपिका का व्यवहार बदल गया। उसने घर का काम करना छोड़ दिया, गाली-गलौज की और परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने लगी।

सच्चाई का खुलासा

भुवनेश ने जब ससुराल में शिकायत की तो सामने आया कि दीपिका पहले से शादीशुदा थी। उसका पहला पति झालावाड़, राजस्थान निवासी मोहित उर्फ शुभम है और तलाक अभी तक नहीं हुआ है। इसके अलावा दीपिका ने अपने पहले पति से झगड़े के बाद अदालत से 4 लाख रुपए भरण-पोषण राशि भी प्राप्त कर ली थी।

भुवनेश के सवाल करने पर दीपिका ने स्वीकार किया कि वह और उसके पिता लोगों को फंसाकर पैसे और जेवर ठगते हैं।

21 मई 2024 को दीपिका ने अपने पिता को शिवपुरी बुलाया। आरोप है कि उसी रात पिता-पुत्री ने भुवनेश की मां से मारपीट और गाली-गलौज की, फिर 1.50 लाख रुपए नकद और सोने के जेवर चोरी कर फरार हो गए। भुवनेश ने दीपिका को फोन किया तो उसने जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

पुलिस ने नहीं की मदद, कोर्ट ने दी राहत

भुवनेश ने पहले पिछोर थाना और फिर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पिछोर विकास विश्वकर्मा ने 3 नवंबर 2025 को अदालत में प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर पुलिस को अपराध दर्ज करने का निर्देश दिया।

मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

कोर्ट के आदेश के बाद पिछोर थाना पुलिस ने 11 नवंबर 2025 को दीपिका और उसके पिता के खिलाफ धारा 420, 406, 379, 506(बी), 294, 120(बी) आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी पिता-पुत्री की तलाश में जुटी है।

न्यायालय ने पुलिस को हर सुनवाई पर जांच की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

शिवपुरी, मध्य प्रदेश: शादी के कुछ ही दिनों बाद एक दुल्हन और उसके पिता ने शिवपुरी के युवक भुवनेश तिवारी को ठगा और सोने के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः अदालत के आदेश के बाद पिछोर थाना पुलिस ने आरोपी दुल्हन और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp