सेना से सेवानिवृत्ति के बाद आठनेर पहुंचे विजय कुमार भिकोंडे, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
गाड़ियों के काफिले के साथ निकली स्वागत यात्रा, लोगों ने पुष्पमालाओं से किया अभिनंदन
आठनेर। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद विजय कुमार, पिता श्यामराव भिकोंडे के आठनेर पहुंचने पर नगर में जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। लंबे समय तक सेना में सेवाएं देने के बाद अपने नगर लौटे विजय कुमार के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।
उनके नगर आगमन पर गाड़ियों के काफिले के साथ स्वागत यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों, ग्रामीणों, प्रतिष्ठित लोगों और शुभचिंतकों ने पुष्पमालाओं एवं पुष्पगुच्छों से उनका अभिनंदन किया। पुलिस थाना सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर भी उनका स्वागत किया गया।
सेवाकाल के लिए जताया सम्मान
सेना में अपनी सेवाएं पूरी करने के बाद आठनेर लौटे विजय कुमार का लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए उनके सेवाकाल के प्रति सम्मान व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान लोगों ने उनके योगदान की सराहना की और सेवानिवृत्ति के बाद उनके नगर आगमन पर शुभकामनाएं दीं।
स्वागत यात्रा के दौरान नगर में उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी से कार्यक्रम यादगार बन गया। परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने भी विजय कुमार के साथ अपनी खुशियां साझा कीं।
दैनिक स्वराज वाणी
रिपोर्टर – आशीष ठाकरे
