—Advertisement—

रतलाम में वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चार टीवीएस एक्सल वाहन बरामद

Author Picture
Published On: 5 October 2026

—Advertisement—

रतलाम की स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर चार टीवीएस एक्सल वाहन बरामद किए। अस्पताल और सब्जी मंडी क्षेत्र की चोरी की जांच जारी।

दैनिक स्वराज वाणी
रिपोर्ट: प्रियंका गुजराती

रतलाम। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चार टीवीएस एक्सल वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ने जिला अस्पताल और सब्जी मंडी क्षेत्र से वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की है। उससे अन्य वारदातों और संभावित सहयोगियों के संबंध में पूछताछ जारी है।

जिला अस्पताल के बाहर से चोरी हुआ था वाहन

पत्रकार कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर 2026 को वे अपने मित्र के साथ डॉक्टर को दिखाने शासकीय अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अपनी टीवीएस एक्सल क्रमांक MP43MF6754 अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। वापस लौटने पर वाहन गायब मिला।

तलाश के बावजूद वाहन नहीं मिलने पर उन्होंने थाना स्टेशन रोड में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 773/2026 में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश पन्द्रो एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम ने सूचना संकलन कर आरोपी की तलाश की।

मुखबिर की सूचना पर दुलेसिंह पिता शोभाराम भाटी, उम्र 52 वर्ष, निवासी कुम्हार मोहल्ला, कानवन, जिला धार को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार उसने जिला अस्पताल के बाहर मुख्य मार्ग और सब्जी मंडी क्षेत्र से चार वाहन चोरी करना स्वीकार किया।

निशानदेही पर बरामद हुए चार वाहन

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर निम्न वाहन बरामद किए:

वाहन पंजीयन क्रमांक
टीवीएस एक्सल MP43MF6754
टीवीएस सुपर एक्सल बिना नंबर
टीवीएस एक्सल हेवी ड्यूटी बिना नंबर
टीवीएस सुपर एक्सल बिना नंबर

इनमें मुकेश कुमार शर्मा का चोरी हुआ वाहन भी शामिल है। अन्य तीन वाहनों को नियमानुसार जब्त कर उनके संबंध में जांच की जा रही है।

रिमांड पर पूछताछ जारी

पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर अन्य वाहन चोरी की घटनाओं और संभावित सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है। बरामद वाहनों से संबंधित मामलों की भी जांच जारी है।

कार्रवाई में निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के साथ सहायक उप निरीक्षक मुरली मकवाना, आरक्षक रितेश यादव, धीरेन्द्र गोखले, दीपक वसुनिया एवं मृत्युंजयसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp