Ratlam पुलिस के चार अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा DG प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क
उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रदेश के 100 पुलिसकर्मियों का चयन, एसपी अमित कुमार ने दी बधाई
Ratlam। पुलिस मुख्यालय, मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क (DG’s Commendation Roll & Disc) प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। पुलिस राजपत्र आदेश क्रमांक 105/2002, दिनांक 21 मई 2002 में निहित प्रावधानों के तहत नवंबर 2025 माह के लिए प्रदेशभर से कुल 100 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का चयन किया गया है।
इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए रतलाम जिले में पदस्थ और रतलाम से संबद्ध चार पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का चयन हुआ है। चयन पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारियों के निर्वहन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

इन चार पुलिसकर्मियों का हुआ चयन
DG प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क के लिए चयनित पुलिसकर्मियों में—
- राकेश कुमार पेन्द्रो — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रतलाम
(तात्कालिक एएसपी, जिला बालाघाट) - सत्येन्द्र घनघोरिया — नगर पुलिस अधीक्षक, रतलाम
- नीलम बघेल — तात्कालिक अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), अनुभाग सैलाना, जिला रतलाम
(वर्तमान पदस्थापना—जिला आगर मालवा) - मनमोहन शर्मा — कार्यवाहक प्रधान आरक्षक क्रमांक 725, साइबर सेल रतलाम
इन चारों पुलिसकर्मियों को उनके कार्य और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए इस सम्मान से नवाजा जाएगा।

एसपी अमित कुमार ने दी बधाई
रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने DG प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क के लिए चयनित चारों अधिकारी-कर्मचारियों राकेश कुमार पेन्द्रो, सत्येन्द्र घनघोरिया, नीलम बघेल और मनमोहन शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
एसपी अमित कुमार ने कहा कि यह सम्मान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और कार्यशैली से जुड़े योगदान की मान्यता है। उन्होंने कहा कि रतलाम से चार पुलिसकर्मियों का इस सम्मान के लिए चयन होना रतलाम पुलिस के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान से पुलिस बल के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को भी अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है। कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के क्षेत्र में पुलिसकर्मी इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहें, यही अपेक्षा है।
पुलिस विभाग की ओर से चयनित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दी गईं।
दैनिक स्वराज वाणी
प्रियंका गुजराती
