संगठन मजबूती पर मंथन: छोटी खरगोन में क्षत्रिय राठौड़ समाज की बैठक
स्वराज वाणी संवाददाता गौतम साल्वे, मंडलेश्वर
मंडलेश्वर। क्षत्रिय राठौड़ समाज जिला Khargone की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को छोटी खरगोन स्थित यशराज मैरिज गार्डन में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत मंडलेश्वर स्थित पवित्र नर्मदा तट पर समाजबंधुओं द्वारा सामूहिक नर्मदा आरती और आध्यात्मिक पूजन-अर्चन के साथ हुई।
जिला अध्यक्ष मिश्रीलाल राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 10 जनवरी 2027 को प्रस्तावित अखिल भारतीय राठौड़ युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन के पंजीयन, बायोडाटा संकलन, स्मारिका प्रकाशन और अधिक से अधिक सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर कार्ययोजना बनाई गई।
सामाजिक-आर्थिक जनगणना अभियान पर जोर
बैठक में समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से द्वितीय चरण के सामाजिक-आर्थिक जनगणना अभियान को व्यवस्थित रूप से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। जनगणना प्रभारी विजय राठौड़ कसरावद, सह प्रभारी राजेंद्र राठौड़ कसरावद और जयेंद्र राठौड़ सेगांव ने जनगणना संयोजकों एवं समन्वयकों की नियुक्तियां कीं। साथ ही निर्धारित समय-सीमा में सर्वे कार्य पूरा करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत
बैठक में जिला स्तरीय राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ जयंती, प्रतिभा सम्मान समारोह और शिक्षक सम्मान समारोह के आय-व्यय का विवरण कोषाध्यक्ष जगदीश राठौड़ लोहारी द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण जिला सचिव श्रीराम राठौड़ खरगोन ने दिया, जबकि प्रगति प्रतिवेदन डॉ. लवेश राठौर खरगोन ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रविंद्र राठौड़ दौड़वा ने किया। अंत में मंडलेश्वर राठौड़ समाज अध्यक्ष भरत राठौड़ ने आभार व्यक्त किया।
संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मिश्रीलाल राठौड़ ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाजजन एकजुट होकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें तो सामाजिक गतिविधियों को अधिक पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकता है।
बैठक में रामलाल राठौड़ बमनाला, विष्णु राठौड़ शकरखेड़ी, संतोष राठौड़ सेगांव, ओम प्रकाश राठौड़ बेड़िया, नरेंद्र राठौड़, मुकेश राठौड़ सनावद, गणेश राठौड़, राजेंद्र राठौड़ सैनिक, मोहन राठौड़, गोविंद राठौड़, कपिल राठौड़, शांतिलाल खरगोन, दिनेश राठौड़ महेश्वर, पंडू राठौड़ उमरखली, मुकेश राठौड़ टेमला और शिवकुमार राठौड़ मगरखेड़ी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
