—Advertisement—

राजपाल यादव बागेश्वर धाम पहुंचे, बाबा की मां ने दिया नया नाम—‘गुल्लू’

Author Picture
Published On: 4 December 2025
768 512 25527927 thumbnail 16x9 cht aspera

—Advertisement—

छतरपुर: प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता राजपाल यादव बुधवार को बागेश्वर धाम पहुँचे और वहाँ बाबा बागेश्वर से मुलाकात की। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई और कई बार ठहाकों से माहौल खुशनुमा हो गया। राजपाल यादव बाबा बागेश्वर की माता से भी मिले। बातचीत के दौरान माता जी ने उन्हें प्यार से “गुल्लू” कहकर पुकारा, क्योंकि उन्हें लगा कि फ़िल्म भागमभाग में रखा गया नाम ही उनका असली नाम है। यह सुनकर राजपाल यादव भी खिलखिलाकर हँस पड़े।

भक्तों के साथ ली सेल्फी, लिया बालाजी का आशीर्वाद

धाम में माथा टेकने के बाद राजपाल यादव ने कहा, “जिस उम्र में युवा अपने भविष्य की योजना बनाते हैं, उस उम्र में महाराज समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। बागेश्वर धाम समानता और समदर्शिता का केंद्र बन चुका है।”

e0c009f5 4139 4b06 a9d2 5d08c6cb4a04 1764767068806
उन्होंने भक्तों के साथ सेल्फी ली, गौशाला में जाकर गायों को चारा और गुड़ खिलाया और बालाजी का आशीर्वाद लिया।

बाबा बागेश्वर से स्वास्थ्य की जानकारी ली

मुलाकात के दौरान राजपाल यादव ने बाबा बागेश्वर से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से हुई अपनी भेंट के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बाबा की जन्मभूमि का भी दौरा किया और अपने अनुभवों पर आधारित एक वीडियो ब्लॉग बनाया।

216f7a32 be96 46b0 9c48 57cba74c649a 1764766712401

राजपाल यादव ने धाम के माहौल की प्रशंसा करते हुए कहा, “यहाँ छुआछूत, आडंबर और असमानता से दूर एक पवित्र व सकारात्मक वातावरण महसूस होता है। बाबा बागेश्वर युवाओं के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत हैं।”

मां से मुलाकात पर फिर गूँजे ठहाके

बाबा बागेश्वर ने राजपाल से कहा, “आपकी कॉमेडी दुखी लोगों को भी हँसा देती है। किसी का दुख कुछ पल के लिए भी कम कर देना बहुत बड़ी बात है। बालाजी की कृपा आप पर बनी रहे।”
वहीं, माता जी द्वारा “गुल्लू” कहे जाने पर राजपाल यादव ने भी हँसते हुए कहा कि अब वह माता जी के लिए हमेशा गुल्लू ही रहेंगे।

filmkalakarrajpalyadavpahuchebageshwardham 03122025232033 0312f 1764784233 373

बाबा की जन्मभूमि में लगे एक चित्र पर लिखा था—“अब जल्दी शादी कर ले मेरे लाल”—जिसे राजपाल ने हास्य अंदाज़ में दोहराया, और वहाँ मौजूद सभी लोग, यहाँ तक कि माता जी भी, ठहाकों से लोटपोट हो गईं।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp