भोपाल। रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी सलमान को 28 नवंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में शॉर्ट एनकाउंटर के बाद भर्ती किया गया था। मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार शाम 5 बजे अस्पताल पहुंचकर मामले की कार्रवाई करते हुए सलमान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भोपाल में पकड़ा गया आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद सलमान गौहरगंज से भागकर जंगल के रास्ते भोपाल के गांधीनगर पहुंचा। यहाँ वह खुद को आष्टा का रहने वाला बता रहा था और कमरा किराए पर मांग रहा था।

तीन युवकों की सतर्कता से हुआ गिरफ्तारी
सलमान को पकड़ने में अब्दुल, रिजवान और आसिफ नामक तीन युवकों ने अहम भूमिका निभाई। अब्दुल ने बताया कि वे बस स्टैंड पर थे, जब आसिफ का फोन आया कि एक युवक किराये पर कमरा मांग रहा है और फोटो भेजी गई। अब्दुल ने शक होने पर उसे रोकने का निर्णय लिया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर आरोपी को पकड़कर हिरासत में ले लिया।
तीनों युवकों ने साफ कहा कि उन्हें इनाम की चाहत नहीं है और वे चाहते हैं कि पुरस्कार राशि पीड़ित बच्ची को दी जाए।
सरकारी सम्मान और इनाम
मध्य प्रदेश सरकार ने आरोपी सलमान की गिरफ्तारी पर प्रशासन ने 30 हजार रुपये का इनाम रखा था। अब्दुल, रिजवान और आसिफ को उनके साहस और सतर्कता के लिए मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
